Home Blog Page 321

सार्वजनिक मांग वसूली अधिनियम के तहत भागलपुर में एक सर्टिफिकेट देनदार को दीवानी जेल भेजने का आदेश जारी

0

Bhagalpur News: लोक मांग वसूली अधिनियम, 1914 के तहत भागलपुर जिले के नवगछिया थाना अंतर्गत उजानी निवासी मो० दाऊद को बकाया राशि नहीं चुकाने पर दीवानी जेल भेजने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश नीलाम पत्र पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री कुंदन कुमार द्वारा दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, जे.एल.एन.एम.सी.एच. शाखा, भागलपुर द्वारा सर्टिफिकेट केस संख्या 78/2019-20 के तहत मो० दाऊद के विरुद्ध ₹7,15,900/- (सात लाख पंद्रह हजार नौ सौ रुपए) की राशि की वसूली के लिए नीलम पत्र दायर किया गया था। इस मामले में 31 दिसंबर 2019 को मो० दाऊद को उक्त राशि चुकाने का आदेश दिया गया था।

हालांकि, उन्होंने न तो यह राशि चुकाई और न ही अदालत को यह संतोषजनक जानकारी दी कि वह हिरासत से छूटने के योग्य हैं। इस पर नीलाम पदाधिकारी ने शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा, भागलपुर के जेल अधीक्षक को निर्देशित किया है कि मो० दाऊद को 2 जुलाई 2025 तक या जब तक वे अधिनियम की धारा 40 या 41 के तहत छूट के योग्य न हो जाएँ, दीवानी जेल में रखा जाए।

इसके साथ ही, आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि जेल में बंद रहने की अवधि के लिए मो० दाऊद को प्रतिदिन ₹94/- की दर से मासिक निर्वाह भत्ता अनुमोदित किया गया है।

यह मामला स्पष्ट रूप से बताता है कि जिला प्रशासन, सार्वजनिक बकाया वसूली के मामलों में कठोर और सख्त रुख अपना रहा है।

संयुक्त निदेशक, जन सम्पर्क कार्यालय, भागलपुर द्वारा यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साझा की गई है।

भागलपुर में विभिन्न विभागों के लंबित कार्यों की हुई समीक्षा, डीसीएलआर कोर्ट के मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

0

Bhagalpur News:  भागलपुर समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के लंबित कार्यों की एक व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व, आपूर्ति, भवन निर्माण, आपदा प्रबंधन समेत कई विभागों के लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई।

राजस्व विभाग के लंबित मामलों पर विशेष फोकस

बैठक के दौरान राजस्व विभाग के तहत लंबित दाखिल-खारिज, परिमार्जन, लगान वसूली एवं डीसीएलआर कोर्ट में लम्बित मामलों की गहन समीक्षा की गई। डीसीएलआर कोर्ट से जुड़े मामलों में अक्सर आवेदकों द्वारा पूर्ण पता न देना, साक्ष्य की कमी, पर्याप्त प्रतियों में मूल आवेदन का अभाव तथा शपथ पत्र न होने जैसी त्रुटियाँ पाई गईं।

इस पर जिलाधिकारी ने सभी डीसीएलआर अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदन प्राप्ति के समय ही सभी तथ्यों की जांच सुनिश्चित की जाए, जैसे कि:

  • आवेदक का स्पष्ट और पूरा पता
  • साक्ष्य संलग्न
  • सभी पक्षकारों के लिए मूल प्रतियों में आवेदन
  • शपथ पत्र की अनिवार्यता
  • रजिस्टर्ड डाक से सूचना प्रेषण हेतु लिफाफा व डाक टिकट

उन्होंने यह भी कहा कि जिलाधिकारी, अपर समाहर्ता और भूमि सुधार उपसमाहर्ता के न्यायालय समरी कोर्ट होते हैं, जिनमें मामलों का निपटारा 60 दिनों के भीतर किया जाना अनिवार्य है।

अन्य विभागीय समीक्षाएँ

  • आपूर्ति शाखा द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 80% ई-केवाईसी कार्य पूरा किया जा चुका है।
  • निबंधन कार्यालय में आईटीआई के 09 मामलों के लंबित होने पर जिलाधिकारी ने तत्काल रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
  • आपदा प्रबंधन की समीक्षा में पाया गया कि संपूर्ति पोर्टल का डाटा सत्यापन शेष है। जिलाधिकारी ने संबंधित वार्ड समिति से सत्यापन कार्य शीघ्र करवाने का निर्देश दिया और बताया कि इस वर्ष 20% अधिक वर्षा की संभावना को ध्यान में रखते हुए पोर्टल डाटा को अद्यतित किया जाए।

निर्माण कार्यों पर निर्देश

  • कहलगांव स्टेशन परिसर में बन रहे चार कमरों वाले डाक बंगले की फिनिशिंग कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने इसके रंग-रोगन एवं सजावट को उच्च गुणवत्ता का रखने का निर्देश दिया।
  • पंचायत सरकार भवनों और इस्माइलपुर, बिहपुर एवं गोपालपुर प्रखंड कार्यालय भवनों के निर्माण में हो रही देरी पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।
  • नवगछिया अतिथि गृह के निर्माण प्रस्ताव को पुनः सामान्य प्रशासन विभाग को भेजने का निर्देश भी भवन प्रमंडल को दिया गया।

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व), अपर समाहर्ता सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भागलपुर नगर निगम वार्ड संख्या 10 में होगा उपचुनाव, 28 जून को डाले जाएंगे वोट

0

Bhagalpur News: राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार द्वारा नगर निकाय उपचुनाव की तिथियाँ घोषित कर दी गई हैं। इसी क्रम में नगर निगम भागलपुर के वार्ड संख्या 10 में उपचुनाव आयोजित किया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया की शुरुआत नामांकन प्रक्रिया से होगी, जो 28 मई से 5 जून 2025 तक चलेगी। नामांकन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक किया जा सकेगा।

नामांकन पत्रों की संवीक्षा की प्रक्रिया 6 जून से 9 जून 2025 तक चलेगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 10 जून से 12 जून 2025 तक निर्धारित की गई है, जिसमें सुबह 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक नाम वापसी की जा सकती है।

13 जून 2025 को अंतिम प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी और चुनाव चिह्न (प्रतीक) का आवंटन किया जाएगा।

मतदान की तिथि 28 जून 2025 तय की गई है, जिसमें सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। चुनाव परिणामों की मतगणना 30 जून 2025 को प्रातः 6:00 बजे से शुरू की जाएगी।

यह उपचुनाव नगर निगम भागलपुर की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। चुनाव की समस्त प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी।

संयुक्त निदेशक, जन सम्पर्क विभाग,
भागलपुर प्रमण्डल
द्वारा यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साझा की गई है।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भाग लेने जिनेवा रवाना हुए बिहार के श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह और सचिव दीपक आनन्द

0

Patna News: श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सिंह और विभाग के सचिव दीपक आनन्द आज स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा के लिए रवाना हो गए। वे वहाँ अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा 2 से 13 जून, 2025 तक आयोजित 113वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा मंत्री संतोष कुमार सिंह को अतिथि मंत्री के रूप में भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया है। परंपरा के अनुरूप श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के सचिव भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं और 4 से 6 जून 2025 तक आयोजित विभिन्न उच्च स्तरीय बैठकों में भाग लेंगे।

इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में मंत्री संतोष कुमार सिंह बिहार राज्य की श्रम कल्याण नीतियों, राज्य सरकार के अनुभवों और श्रमिक हित में लिए गए ठोस निर्णयों को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर साझा करेंगे। साथ ही, वे विभिन्न देशों द्वारा श्रमिकों के लिए किए जा रहे कार्यों और नवाचारों से भी अवगत होंगे, जिससे राज्य की श्रम-नीतियों को और अधिक प्रभावी एवं समावेशी बनाया जा सके।

गौरतलब है कि भारत, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) का चार-सदस्यीय प्रमुख सदस्य है और इस वार्षिक सम्मेलन में उच्चस्तरीय त्रिपक्षीय प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से भाग लेता है, जिसमें सरकार, नियोक्ता और श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं।

बिहार सरकार के मंत्री एवं सचिव का इस वैश्विक मंच पर प्रतिनिधित्व करना राज्य की उपलब्धियों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

मुजफ्फरपुर की मासूम के साथ दरिंदगी और इलाज में लापरवाही के विरोध में भागलपुर में मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन

0

Bhagalpur News: मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के एक गाँव में 11 वर्षीय महादलित नाबालिग बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और फिर पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में इलाज के दौरान हुई लापरवाही को लेकर राज्यभर में आक्रोश का माहौल है। इसी क्रम में आज भागलपुर के कचहरी चौक पर जिला महिला कांग्रेस समिति एवं नगर कांग्रेस समिति द्वारा संयुक्त रूप से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला दहन किया गया।

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कोमल सृष्टि ने किया। उन्होंने कहा कि, “महज 11 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ की गई हैवानियत और उसके बाद पीएमसीएच में इलाज में हुई लापरवाही बेहद शर्मनाक है। यदि उसे समय पर समुचित इलाज मिला होता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। यह पूरी घटना न सिर्फ अपराधियों की बढ़ती हिम्मत को दर्शाती है, बल्कि राज्य सरकार की प्रशासनिक विफलता और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का भी स्पष्ट प्रमाण है।”

कोमल सृष्टि ने आगे कहा कि बिहार में महिलाएं और बेटियाँ अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि आम लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं। साथ ही पीएमसीएच जैसे बड़े अस्पताल में इलाज के दौरान हुई लापरवाही यह साबित करती है कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।

इस विरोध प्रदर्शन में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोईन अंसारी, आरती सिंह, खुशबू मांझी, अर्चना सिंह, खुशबू देवी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, बड्डू खान, नियाज इब्राहिम, वकी शम्स, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, विजय कुमार, डब्लू मलिक, सादिक हसन, नंद गोपाल, असफाक अंसारी, और मो० फिरोज सहित कई अन्य कार्यकर्ता और समाजसेवी उपस्थित रहे।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से माँग की कि पीड़िता को न्याय दिलाया जाए, दोषियों को कठोरतम सजा मिले और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।

ट्रक दुर्घटना में सहचालक की मौत, दुमका से सहारनपुर जा रहा था वाहन

0

Bhagalpur News:  जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक के सहचालक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब गिट्टी से लदा ट्रक दुमका (झारखंड) से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की ओर जा रहा था और रास्ते में सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया।

तेज रफ्तार में हुई आमने-सामने की टक्कर

हादसा जगदीशपुर के समीप उस समय हुआ जब ट्रक की आमने-सामने एक अन्य ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में ट्रक का सहचालक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल लाया गया। लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान और पारिवारिक स्थिति

मृतक सहचालक की पहचान संदीप यादव (उम्र 34 वर्ष), डोमचांग, जिला कोडरमा (झारखंड) निवासी के रूप में हुई है। संदीप अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। संदीप के चचेरे भाई गुलाब यादव ने बताया कि,

“संदीप मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन करता था। अब उसके नन्हे बच्चे अनाथ हो गए हैं।”

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और दूसरे ट्रक की पहचान और चालक की स्थिति का पता लगाया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राज कुमार सिंह भागलपुर पहुंचे, प्रेस वार्ता में विपक्ष पर किया तीखा प्रहार

0

Bhagalpur News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सवर्ण आयोग के सदस्य राज कुमार सिंह आज भागलपुर पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सर्किट हाउस, भागलपुर में आयोजित स्वागत समारोह में उन्हें पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

मीडिया से की विशेष बातचीत

प्रेस वार्ता के दौरान राज कुमार सिंह ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। उन्होंने दावा किया कि,

“इस बार बिहार में चुनाव ऐतिहासिक होने वाला है। भाजपा सभी जिलों में भारी बहुमत से जीत दर्ज करने जा रही है। जनता अब जागरूक हो चुकी है और विपक्षी दलों के झूठे वादों में नहीं आने वाली।”

विपक्ष पर तीखा हमला

राज कुमार सिंह ने विपक्षी दलों पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां जनता में भ्रम और जहर फैलाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा:

“इस बार कांग्रेस का तो खाता भी नहीं खुलने वाला। बिहार की जनता अब जान चुकी है कि असली विकास और स्थायित्व किस पार्टी से मिलता है।”

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा भागलपुर इकाई के जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राज कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के मद्देनज़र तैयार रहने का संदेश दिया और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।

राज कुमार सिंह की बाइट:

“भाजपा बिहार में ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियों की नकारात्मक राजनीति का अंत अब तय है। जनता के समर्थन से हम मजबूत सरकार बनाएंगे।”

सिटी कार्ट मॉल के गार्ड की बर्बरता: ठेला व्यवसायी को लोहे की रॉड से पीटा, सिर में गंभीर चोट

0

Navgachiya News: नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराज जी चौक के पास स्थित सिटी कार्ट मॉल के बाहर सोमवार को एक दर्दनाक और अमानवीय घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया। मॉल के गार्ड ने एक ठेला फल विक्रेता को महज ठेला हटाने की बात को लेकर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद लगभग एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। घायल व्यक्ति की पहचान राजू कुमार, पिता चमरू महतो, निवासी नोनिया पट्टी, नवगछिया थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। राजू ठेले पर घूम-घूमकर आम बेचता है और रोज की तरह सोमवार को भी मॉल के पास ग्राहकों को फल बेच रहा था।

क्या हुआ था घटनास्थल पर?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर पहले से ही जाम की स्थिति बनी हुई थी और राजू अपने ठेले को मॉल के सामने कुछ समय के लिए रोक कर ग्राहक को आम बेच रहा था। इसी दौरान मॉल के एक गार्ड ने ठेला हटाने को कहा, जिस पर राजू ने जवाब दिया कि,

“दोनों तरफ जाम है, जैसे ही रास्ता साफ होगा, मैं ठेला हटा दूंगा।”

इस जवाब से गार्ड नाराज़ हो गया और बिना किसी चेतावनी के स्टील की रॉड से हमला कर दिया। राजू कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उसके सिर पर कई वार कर दिए गए, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।

गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर

घायल राजू को पहले नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने रात में ले जाना संभव न होने की बात कहते हुए सुबह ले जाने का निर्णय लिया।

राजू के पिता चमरू महतो ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मोबाइल पर मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी तरह से मॉल प्रशासन की गुंडागर्दी है। वहीं, चाचा सोनू महतो ने मीडियाकर्मियों को दिखाया कि किस लोहे की रॉड से हमला किया गया था।

घटना के बाद मॉल का शटर गिराया गया

मारपीट की घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और मौके पर जाम लग गया। स्थिति बिगड़ती देख मॉल प्रशासन ने तुरंत शटर गिरा दिया, जो रात 9 बजे तक भी नहीं खोला गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले यातायात जाम को समाप्त कराया। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा घटना की जांच जारी है और कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।

मॉल प्रशासन की प्रतिक्रिया

मॉल के स्टोर मैनेजर रूपेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि,

“गार्ड और ठेला व्यवसायी के बीच लड़ाई हुई थी। फिलहाल दोनों के बीच समझौते की बात चल रही है, मामला मैनेज हो जाएगा।”

हालांकि इस बयान ने लोगों में और भी नाराज़गी पैदा कर दी है।

घायल राजू कुमार की बाइट:

“मैं तो बस आम बेच रहा था। ग्राहक खड़ा था, उसी समय गार्ड आया और गाली देने लगा। मैंने कहा – जैसे ही जाम हटेगा, चला जाऊंगा। तभी उसने लोहे की रॉड उठाकर सिर पर मार दिया।”

मुख्यमंत्री ने मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड और पुनपुन सस्पेंशन ब्रिज निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, शीघ्र पूरा करने का दिया निर्देश

0

Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजधानी पटना में चल रहे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले मीठापुर-महुली फोरलेन एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री मीठापुर फ्लाईओवर गोलंबर पर रुके और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

अधिकारियों ने बताया कि यह एलिवेटेड रोड सिपारा पुल के ऊपर से होते हुए मीठापुर रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंचेगा। एलिवेटेड पथ के दोनों ओर सर्विस रोड भी बनाए जा रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था और सुगम हो सकेगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष निर्माण कार्य को तीव्र गति से पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को ट्रैफिक जाम से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से पटना शहर और बाहरी क्षेत्रों के बीच आवागमन बेहद सुविधाजनक हो जाएगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने पुनपुन सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण स्थल का दौरा किया और पुनपुन घाट पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकताओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र का कायाकल्प हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “पुनपुन घाट तक अब लोगों की पहुंच आसान हो गई है। पिंडदान और अन्य धार्मिक कार्यों के लिए सभी जरूरी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। इस क्षेत्र से हमारा पुराना लगाव है और हम सदैव इसके विकास के लिए संकल्पित हैं।”

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री महुली में बिहटा-सरमेरा पथ तथा पटना-गया-डोभी पथ के क्रॉसिंग प्वाइंट के पास निर्माणाधीन सर्विस रोड का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि इस पथ के निर्माण से दोनों प्रमुख सड़कों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

मुख्यमंत्री ने पटना-गया पुराने पथ की स्थिति का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विधान पार्षद रविंद्र प्रसाद सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  दीपक कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी  गोपाल सिंह, जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार समेत कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर में आपदा प्रबंधन, विधि व्यवस्था और श्रावणी मेला की तैयारियों की समीक्षा की

0

Bhagalpur News: समाहरणालय, भागलपुर स्थित समीक्षा भवन में आज बिहार सरकार के माननीय उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन, विधि व्यवस्था एवं श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की शुरुआत में जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने उप मुख्यमंत्री को पीपीटी के माध्यम से अब तक की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाढ़ एवं सूखा जैसे आपदाओं से निपटने हेतु सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, भागलपुर/नवगछिया के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देशित किया कि क्षतिग्रस्त बांधों की मरम्मत समय रहते पूर्ण कर ली जाए।

श्रावणी मेला 2025 की भव्य तैयारी

डॉ. चौधरी ने बताया कि गत वर्ष श्रावणी मेला में लगभग 2 करोड़ 11 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। इस वर्ष 11 जुलाई से 9 अगस्त 2025 तक आयोजित होने वाले मेले की तैयारी हेतु जिला स्तर पर बैठकें की जा चुकी हैं। सुल्तानगंज स्थित जहाज घाट के समीप रेलवे की 7 एकड़ भूमि को पर्यटन सुविधाओं के विकास हेतु चिह्नित किया गया है। इस भूमि के अस्थायी उपयोग की अनुमति के लिए संबंधित विभागों से पत्राचार जारी है।

माननीय उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए तथा मेला क्षेत्र को आकर्षक रूप से सुसज्जित किया जाए।

विकास परियोजनाओं की भी हुई समीक्षा

बैठक में कई महत्त्वपूर्ण विकास योजनाओं की भी समीक्षा की गई:

  • ईएसआईसी अस्पताल: सबौर के कुरपट मौजा में प्रस्तावित अस्पताल के लिए भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
  • विक्रमशिला विश्वविद्यालय: कहलगांव अंचल के अंतिचक व मलकपुर में कुल 215 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
  • पीरपैंती पावर प्लांट: परियोजना हेतु भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई प्रगति पर है।
  • गंगा रेल ब्रिज: ब्रिज से जुड़े पहुंच पथ हेतु भूमि चिह्नांकन एवं अभिलेखों की जांच की जा रही है।
  • मुंगेर–मिर्जाचौकी पथ: उप मुख्यमंत्री ने इसे सितंबर 2025 से पहले पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उपस्थित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि

इस समीक्षा बैठक में कहलगांव विधायक  पवन कुमार यादव, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया ऋतुराज प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन)  कुंदन कुमार समेत कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।