Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर: 10 राज्यों में साइबर ठगी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, 10% कमीशन...

भागलपुर: 10 राज्यों में साइबर ठगी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, 10% कमीशन के चक्कर में खुलवाया था ‘म्यूल अकाउंट’!

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भागलपुर साइबर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दिल्ली तक जुड़े थे ठगी के तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी।

Crime News: भागलपुर जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश और नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में तथा पुलिस उपाधीक्षक, साइबर भागलपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने अंतरराज्यीय साइबर अपराध के 10 कांडों में संलिप्त एक अपराधकर्मी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विभिन्न राज्यों से कुल 10 शिकायतें दर्ज थीं।

10% कमीशन के लालच में दिया था खाता:

पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार आरोपी की पहचान रौशन कुमार (पिता-अंबिका प्रसाद सिंह, साकिन-महेशपुर, थाना-सबौर, जिला-भागलपुर) के रूप में हुई है। उसने पुलिस को बताया कि वह संजीत कुमार (पिता-चंद्रशेखर मेहता, साकिन-महेशपुर, थाना-सबौर, जिला-भागलपुर) के साथ मिलकर बैंक खाता खुलवाया था। ये लोग साथ में दिल्ली भी गए थे, जहाँ ट्रांजैक्शन के 10% कमीशन के लालच में इन्होंने अपना बैंक खाता साइबर अपराधियों को इस्तेमाल के लिए दे दिया था। इस अकाउंट का उपयोग साइबर ठगी की रकम मंगाने और निकालने के लिए किया जाता था।

साइबर थाना में मामला दर्ज, आगे की तफ्तीश जारी:

इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या-78/26, दिनांक-24.10.2026 को सुसंगत धाराओं में दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी:

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में निम्नलिखित पुलिसकर्मी शामिल थे:

  • पु०अ०नि० शिव कुमार सुमन (साइबर थाना)
  • सि०/2056 शशिभूषण कुमार (साइबर थाना)
  • सि०/1767 कृष्ण मोहन कुमार (साइबर थाना)
विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
25.2 ° C
25.2 °
25.2 °
55%
2.7m/s
0%
Sun
26 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
28 °

Most Popular