Home Blog Page 320

भागलपुर प्रमंडल के नव आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने ग्रहण किया पदभार

0

Bhagalpur News: भागलपुर प्रमंडल के नव नियुक्त प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने आज विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। उनके स्वागत में प्रमंडल के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।

पदभार ग्रहण के अवसर पर भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और भागलपुर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरती पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, उप विकास आयुक्त  प्रदीप कुमार सिंह, नवगछिया अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी  ऋतुराज प्रताप सिंह एवं आयुक्त के सचिव  अनिल राय भी उपस्थित रहे।

आयुक्त कार्यालय कक्ष में प्रवेश के दौरान सचिव  अनिल राय ने पुनः पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्री राय का भव्य स्वागत किया और उन्हें प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय की जिम्मेदारियों से अवगत कराया।

हिमांशु कुमार राय के नेतृत्व में भागलपुर प्रमंडल के प्रशासनिक तंत्र को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद की जा रही है।

साइकिल दिवस पर भागलपुर में जागरूकता रैली, खुद डीएम ने चलाई साइकिल

0

Bhagalpur News: विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मंगलवार  को भागलपुर में स्वास्थ्य, पर्यावरण और मतदाता जागरूकता को लेकर एक विशेष रैली का आयोजन किया गया। यह रैली जिलाधिकारी कार्यालय से कचहरी चौक होते हुए सैंडिस कंपाउंड मैदान तक निकाली गई, जिसमें जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी स्वयं साइकिल चलाते हुए अग्रिम पंक्ति में नजर आए।

स्वस्थ जीवन और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश

इस रैली में जिले के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह प्रदूषण मुक्त परिवेश की दिशा में भी एक सार्थक कदम है।

“यदि आपकी दूरी बहुत ज़्यादा नहीं है, तो कोशिश करें कि वाहन के बजाय साइकिल का उपयोग करें। इससे आपका शरीर फिट रहेगा और पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा,” – डॉ. नवल किशोर चौधरी, जिलाधिकारी, भागलपुर

मतदाता जागरूकता का भी दिया गया संदेश

इस रैली का एक और महत्वपूर्ण उद्देश्य था – आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता फैलाना। डीएम ने लोगों से वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की अपील करते हुए कहा:

“यह रैली सिर्फ फिटनेस के लिए नहीं थी, बल्कि हम लोगों से यह भी अपील कर रहे हैं कि जिनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है वे जल्द से जल्द जुड़वाएं और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।”

स्थानीय लोगों ने की पहल की सराहना

रैली में भाग लेने वाले लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने इस पहल की खुले दिल से सराहना की। उनका मानना है कि यदि इस तरह की रैलियां नियमित रूप से आयोजित की जाएं, तो लोग साइकिल जैसे सरल और असरदार साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायल

0

Bhagalpur News: ज़मीन विवाद के एक मामले ने सोमवार को भागलपुर जिला के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का रूप ले लिया। इस घटना में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला?

घटना को लेकर प्रथम पक्ष के गणेश प्रसाद के पौत्र अमित कुमार यादव ने बताया कि वह पुश्तैनी जमीन पर बने अर्धनिर्मित दीवार को पूरा करवा रहे थे। तभी नवीन कुमार, प्रवीण कुमार समेत आधा दर्जन से अधिक लोग मौके पर पहुंचे और दीवार को जबरन गिरा दिया।
अमित कुमार के अनुसार, घटना वीडियो में भी रिकॉर्ड हुई है जिसमें तोड़फोड़ स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।

वहीं दूसरे पक्ष के नवीन कुमार ने भवानीपुर थाना को दिए आवेदन में कहा कि वे रोज़गार के सिलसिले में भागलपुर रहते हैं, और सोमवार को जब वे अपने टूटे-फूटे मकान को देखने गांव आए तो वरुण यादव और अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुराना विवाद, मामला जनता दरबार में लंबित

घटना को लेकर बुजुर्ग गणेश प्रसाद ने कहा कि यह जमीन विवाद पहले से जनता दरबार में लंबित है। उन्होंने बताया कि नवीन कुमार का हिस्सा सुरक्षित है और यह विवाद आपसी समन्वय से सुलझाया जा सकता है। लेकिन कुछ लोग जानबूझकर स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस कर रही है जांच

भवानीपुर थाना को दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है, और वीडियो फुटेज व गांव के प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पोस्ट ऑफिस में दिनदहाड़े लूट की कोशिश, बुजुर्ग ने दिखाई बहादुरी, हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार

0

Crime News:  भागलपुर में मंगलवार को एक पोस्ट ऑफिस में लूट की कोशिश ने पूरे इलाके को दहला दिया। घटना ललमटिया थाना क्षेत्र के पासी टोला स्थित डाकघर की है, जहां वृद्ध विष्णु मंडल से हथियार के बल पर पैसे लूटने की कोशिश की गई। लेकिन वृद्ध ने साहस का परिचय देते हुए अपराधी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

वृद्ध ने दिखाई अद्भुत हिम्मत, अपराधी पकड़ा गया

विष्णु मंडल, जो पोस्ट ऑफिस से पैसे निकालने आए थे, जैसे ही बाहर निकले, एक युवक ने देसी कट्टा दिखाकर उनसे पैसे छीनने की कोशिश की। लेकिन वृद्ध ने घबराने के बजाय सूझ-बूझ और हिम्मत से अपराधी को दबोच लिया। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार अपराधी की पहचान मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के करेला गांव निवासी सुभाष पंडित के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

चार की गैंग थी, एक गिरफ्तार – डीएसपी

घटना के संबंध में सिटी डीएसपी टू राकेश कुमार ने बताया कि, “यह वारदात चार अपराधियों के गिरोह द्वारा की जानी थी। फिलहाल एक आरोपी सुभाष पंडित को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।”

इलाके में वृद्ध की बहादुरी की सराहना

विष्णु मंडल की बहादुरी की पूरे इलाके में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि इस उम्र में भी उन्होंने जो साहस दिखाया, वह युवाओं के लिए प्रेरणा है। विष्णु मंडल ने कहा, “मैंने सोचा अगर डर गया तो पैसे भी जाएंगे और शायद जान भी, इसलिए मैंने पकड़ लिया।”

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पोस्ट ऑफिस और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। ललमटिया थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

साहिबगंज में जल संकट: वेतन न मिलने पर कर्मचारी ने बंद की पानी की सप्लाई, 10,000 लोग परेशान

0

Bhagalpur News: भीषण गर्मी के बीच भागलपुर के साहिबगंज मोहल्ले में लोग गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं। पिछले दो दिनों से इलाके की पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है। इस संकट की वजह प्रशासनिक लापरवाही और वेतन संकट से जुड़ी एक चौंकाने वाली कहानी है।

वेतन नहीं मिला, कर्मचारी ने रोकी सप्लाई

साहिबगंज स्थित वॉटर वर्क्स के इकलौते कर्मचारी बादल कुमार को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिला। आर्थिक तंगी और अनसुनी शिकायतों से परेशान होकर उन्होंने जल आपूर्ति का काम पूरी तरह रोक दिया। उनके ज़िम्मे इंदिरा कॉलोनी और आसपास के करीब 1000 परिवारों की जल व्यवस्था थी, यानी लगभग 10,000 लोग इस आपूर्ति पर निर्भर थे।

गर्मी में लोग बेहाल, किलोमीटरों दूर से ला रहे पानी

गांव और मोहल्लों में टंकी का पानी न पहुंचने के कारण लोग कई किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। स्थानीय महिला रेखा देवी बताती हैं, “हमें सुबह 4 बजे से ही लाइन में लगना पड़ता है, कई बार तो बर्तन खाली ही लौटाना पड़ता है।”

नगर निगम के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा

जल संकट से परेशान लोगों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें आगजनी और नारेबाज़ी भी देखी गई। प्रदर्शन में पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद इफ्तिखार आलम ने भी भाग लिया और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

प्रशासन की विफलता: इफ्तिखार आलम

प्रदर्शन के दौरान मोहम्मद इफ्तिखार आलम ने कहा, “यह पूरी तरह से प्रशासन की विफलता है। एकमात्र कर्मचारी को महीनों से वेतन नहीं दिया गया, और अब उसका असर हजारों लोगों पर पड़ रहा है। नगर निगम की उदासीनता शर्मनाक है।”

अब तक कोई समाधान नहीं

प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। न तो कर्मचारी के वेतन भुगतान की कोई प्रक्रिया शुरू हुई है और न ही वैकल्पिक जलापूर्ति का कोई इंतजाम। लोग आशा लगाए बैठे हैं कि जल्द से जल्द कोई समाधान निकले, वरना स्थिति और बिगड़ सकती है।

प्रेम प्रसंग में 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, इलाके में शोक का माहौल

0

Bhagalpur News:  सबौर थाना क्षेत्र के बड़ी धनकर गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 19 वर्षीय युवक सागर कुमार ने प्रेम प्रसंग के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

मकान में फंदे से लटका मिला शव

मृतक की पहचान संतोष मंडल के बड़े पुत्र सागर कुमार के रूप में हुई है, जो आयुष्मान गैस एजेंसी में काम करता था। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों और मकान मालिक की सूचना पर सबौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जेएलएनसीएच मायागंज भेज दिया गया।

प्यार में मिला धोखा बना आत्महत्या की वजह?

स्थानीय सूत्रों की मानें तो सागर कुमार एक युवती से प्रेम संबंध में था। हाल के दिनों में दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ था, जिसे आत्महत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। हालांकि, मृतक के पिता संतोष मंडल ने इस विषय पर कोई स्पष्ट टिप्पणी करने से परहेज़ किया और बयान देने से बचते नजर आए।

पुलिस ने प्रेम प्रसंग को बताया कारण

सबौर थाना अध्यक्ष सुबेदार पासवान ने बताया, “प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की जांच जारी है।”

बाइट्स:

संतोष मंडल (मृतक के पिता) – “हमारे लिए ये बेहद दुखद घड़ी है। बेटे के इस कदम से हम टूट गए हैं।”

दशरथ यादव (मकान मालिक) – “सागर बहुत ही शांत लड़का था। हमें यकीन नहीं हो रहा कि उसने ऐसा कदम उठाया।”

नवगछिया में मकई खेत से बरामद हुआ युवती का शव, इलाके में सनसनी

0

Bhagalpur News: नवगछिया अनुमंडल के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सधुवा ढाला के पास सोमवार सुबह एक युवती का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान आरती कुमारी (19 वर्ष), पिता किशोरी मंडल, निवासी ग्राम चापर दियारा, पोस्ट चापर, थाना रंगरा के रूप में हुई है।

फॉर्म भरने के लिए निकली थी, लौटी नहीं घर

जानकारी के अनुसार, आरती कुमारी 30 मई को दोपहर करीब 1 बजे फॉर्म भरने के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों ने चिंतित होकर उसी रात रंगरा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।

मकई के खेत से मिली दुर्गंध, हुआ खुलासा

5 जून की सुबह जब मजदूर खेत में फसल काटने पहुंचे तो उन्हें मकई के खेत से तेज दुर्गंध महसूस हुई। पास जाकर देखा तो झाड़ियों के बीच एक युवती का शव सड़ा-गला अवस्था में पड़ा था। मजदूरों के शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

शव के पास मिली साइकिल और दस्तावेज

घटनास्थल से आरती की साइकिल, आधार कार्ड और कुछ अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। इससे उसकी पहचान की पुष्टि हो सकी। शव की हालत देखकर परिजनों ने आशंका जताई है कि युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए हैं। नवगछिया अनुमंडल के कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

मृतका के परिजनों ने रंगरा थाना पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई की जाती तो शायद आरती की जान बचाई जा सकती थी।

बाइट्स:

आलोक कुमार (मृतिका का भाई) – “हमने थाने में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर पुलिस समय पर हरकत में आती तो आज हमारी बहन जिंदा होती।”

ममता देवी (मृतिका की मां) – “मेरी बेटी बहुत सीधी थी। न जाने किसने उसके साथ ये दरिंदगी की। हमें न्याय चाहिए।”

चंदन कुमार (मृतिका का छोटा भाई) – “दीदी घर से फॉर्म भरने निकली थी। अब सिर्फ उसकी यादें रह गई हैं। दोषियों को कड़ी सज़ा मिले।”

पुलिस का बयान प्रतीक्षित

फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

शादी के मंडप से भागा दूल्हा, पंचायत ने दोबारा कराई शादी – सोशल मीडिया की प्रेम कहानी में अनोखा मोड़

0

Bhagalpur News: भागलपुर के शंकर टॉकीज क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी जोड़े की सोशल मीडिया पर शुरू हुई प्रेम कहानी शादी के दिन तब हंगामे में बदल गई जब दूल्हा ऐन वक्त पर मंडप से भाग खड़ा हुआ।

मामला मधेपुरा जिले के चौसा निवासी सोनू और भागलपुर की दीपा का है। दोनों की मुलाकात करीब पांच साल पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे गहरी दोस्ती और फिर प्यार में बदल गया। परिवारों की सहमति के बाद दोनों की शादी तय हुई और बड़े धूमधाम से तैयारियां की गईं।

मंडप से हुआ फरार, मचा हड़कंप

शादी के दिन मंडप सजा था, रस्में निभाई जा रही थीं और मेहमान भोजन का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान अचानक दूल्हा सोनू गायब हो गया। जैसे ही इस बात की भनक लड़की के परिजनों को लगी, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खुशियों का माहौल देखते ही देखते तनाव और शोक में बदल गया। हलवाइयों द्वारा तैयार किया गया खाना भी बर्बाद हो गया।

दोस्त के घर में मिला दूल्हा

रातभर खोजबीन के बाद सुबह परिजनों को पता चला कि सोनू अपने एक दोस्त के घर में छिपा हुआ है। गुस्साए परिजन ग्रामीणों के साथ वहां पहुंचे और युवक को पकड़कर वापस ले आए।

स्थानीय पार्षद की पहल से हुआ समाधान

मामले को बढ़ता देख स्थानीय वार्ड पार्षद संजय सिंहा ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत की, समझाया और उन्हें शांतिपूर्वक समाधान के लिए तैयार किया। उनकी मध्यस्थता से दोनों परिवारों की सहमति से शादी की प्रक्रिया दोबारा शुरू हुई और अंततः शादी संपन्न हुई।

पंचायत की पहल ने रिश्ते को बचाया

यह घटना न सिर्फ सोशल मीडिया के दौर में प्रेम संबंधों की जटिलता को दिखाती है, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि सामाजिक पहल और संवाद के जरिए टूटते रिश्तों को भी जोड़ा जा सकता है।

भारतीय रेलवे की नई परंपरा: मालदा मंडल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ₹7.56 करोड़ का समय पर भुगतान किया

0

Railway News; पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने सेवानिवृत्त हो रहे अपने कर्मचारियों के प्रति सम्मान और सराहना प्रकट करते हुए आज DRM कार्यालय परिसर स्थित मंदार कांफ्रेंस रूम में “ऑन-डेट पेमेंट” समारोह का भव्य आयोजन किया। इस पहल के तहत मई 2025 में सेवानिवृत्त हुए 16 रेलवे कर्मचारियों को कुल ₹7.56 करोड़ की अंतिम भुगतान राशि सौंपी गई।

इस गरिमामय समारोह का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि संचालन कार्मिक विभाग द्वारा किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री शिव कुमार प्रसाद ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को न केवल अंतिम वेतन भुगतान की राशि सौंपी, बल्कि स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके वर्षों के समर्पित सेवा योगदान को भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कार्मिक, यांत्रिक, इंजीनियरिंग, परिचालन, सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में अपनी सेवाएं प्रदान की थीं। उनकी निष्ठा और सेवा भावना को लेकर मंडल प्रशासन ने गौरव की अनुभूति व्यक्त की।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमती अनुपा घोष, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री इंद्रजीत, वरिष्ठ मंडल वित्त अधिकारी श्री प्रवीण कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि मालदा मंडल अपने कर्मियों की गरिमामय विदाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

“ऑन-डेट पेमेंट” नीति भारतीय रेलवे की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य सेवानिवृत्ति के दिन ही समस्त वित्तीय देयताओं का समय पर निपटान करना है। मालदा मंडल की यह पहल इस नीति को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करते हुए एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करती है।

मालदा मंडल भविष्य में भी इस परंपरा को बनाए रखते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति अपना आदर और उत्तरदायित्व निभाता रहेगा।

सांसद अजय कुमार मंडल ने DRUCC सदस्य के रूप में वीरेंद्र कुमार सिंह के नाम की अनुशंसा की

0

Bhagalpur News: आज दिनांक 02 जून 2025 को भागलपुर  सांसद अजय कुमार मंडल  ने पूर्वी मध्य रेलवे, हाजीपुर के महाप्रबंधक को पत्राचार के माध्यम से अपने संसदीय क्षेत्र हेतु महत्वपूर्ण अनुशंसा की है।

सांसद महोदय ने पूर्व में मनोनीत DRUCC (Divisional Railway Users Consultative Committee) सदस्य  त्रिपुरारी कुमार भारती, जिला अध्यक्ष जदयू नवगछिया, को हटाते हुए उनकी जगह  वीरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जदयू नवगछिया, को सोनपुर मंडल अंतर्गत DRUCC सदस्य के रूप में मनोनीत करने की सिफारिश की है।

यह कदम क्षेत्रीय रेल सेवाओं में आम जन की भागीदारी और जनप्रतिनिधियों के प्रभावी संवाद को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।