Home Blog Page 335

Bhagalpur News: नीट यूजी परीक्षा केन्द्रों पर डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुविधा व्यवस्था का लिया जायजा

0
भागलपुर डीएम ने परीक्षा केंद्र पर सुविधा व्यवस्था का लिया जायजा
भागलपुर डीएम ने परीक्षा केंद्र पर सुविधा व्यवस्था का लिया जायजा

Bhagalpur News: भागलपुर के 14 परीक्षा केन्द्रों पर 4 मई (रविवार) को दिन के 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित हो रही नीट (यूजी) एग्जाम 2025 के कई परीक्षा केन्द्रों पर जिला दंडाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी व वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत पहुंचे और निरीक्षण किया गया. इस अवसर पर उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर दी जा रही सुविधा को लेकर परीक्षार्थियों से बातचीत कर फीडबैक लिया.
परीक्षा केन्द्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित कराने को लेकर की गई व्यवस्था का भ्रमण कर बड़ी बारीकी से अवलोकन किया गया.

Bhagalpur News: सिलीगुड़ी की कला का जादू, भागलपुर के खेलो इंडिया में बिखरे मनोरम रंग

0
खेलो इंडिया
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025

Bhagalpur News: भागलपुर में कला का कमल तब खिला उठा,जब सिलीगुड़ी के कलाकारों ने खेलो इंडिया को दिया इंद्रधनुषी रंग में रंग दिया. मनोरम रंग ने लोगों को आकर्षित किया.

Bhagalpur News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में कला का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से आए पेंटिंग कलाकारों की टीम ने आयोजन स्थलों को अपनी खूबसूरत चित्रकारी से जीवंत कर दिया. इस टोली का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ कलाकार गोपाल विश्वास ने बताया कि भागलपुर आकर उन्हें बेहद खुशी हुई और बिहार ने उन्हें सकारात्मक रूप से चौंका दिया है.

गोपाल विश्वास ने कहा, “हमने बिहार के बारे में जो सुना था, आज की हकीकत उससे कहीं आगे है. यहां की संस्कृति, स्वच्छता और लोगों का व्यवहार अत्यंत प्रेरणादायक है.” उन्होंने यह भी बताया कि उनकी टीम पिछले 25 वर्षों से पेंटिंग कला के क्षेत्र में सक्रिय है और देशभर में विभिन्न आयोजनों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी है.

इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स से जुड़े मुख्य द्वार, पंडाल और अन्य प्रमुख स्थानों पर उनकी टीम ने थीम आधारित चित्रकारी की है, जिसने खेल महोत्सव को एक अलग ही रंग दिया. उन्होंने इस अवसर के लिए आयोजकों और स्थानीय प्रशासन का धन्यवाद भी जताया.

भागलपुर के नागरिकों और आगंतुकों ने भी इन कलाकृतियों की सराहना की और कलाकारों के प्रयासों की खुलकर तारीफ की.

Patna News: पटना में NEET की छात्रा ने लगाई फांसी, परीक्षा में कम नंबर आने से थी परेशान

0
छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सांकेतिक तस्वीर

Patna News बिहार की राजधानी:पटना के दानापुर एक छात्रा को नीट की परीक्षा में कम नंबर आने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.दरअसल, डिप्रेशन की वजह से बुधवार यह कदम उठायी. मृतका दरियापुर निवासी मुरली मनोहर सिंह की बेटी बतायी जाती है.

Patna News : राजधानी पटना के दानापुर के शाहपुर में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बताया जाता है कि नीट की परीक्षा में कम नंबर आने से परेशान थी अैर डिप्रेशन की वजह से बुधवार यह कदम उठा ली. मृतका दरियापुर निवासी मुरली मनोहर सिंह की बेटी है. बताया जा रहा है कि कम नंबर आने से छात्रा डिप्रेशन में थी. 18 साल की युवती प्रियंका कुमारी पिछले कई सालों से नीट की तैयारी कर रही थी. रविवार को उसने नीट का परीक्षा दी थी, लेकिन नबंर कम आया. इसके बाद वह सोच में पड़ गई और इस तरह वह डिप्रेशन में चली गई.

घटना के समय पिता घर में नहीं थे

घटना के समय प्रियंका के पिता घर में नहीं थे. अपने बेटे के एडमिशन के लिए सिकंदराबाद गए हुए थे. मृतका के परिजनों ने बताया कि प्रियंका ने रविवार को नीट की ऑनलाइन टेस्ट परीक्षा दी थी. परीक्षा में कम अंक आने के बाद वह परेशान चल रही थी.

बुधवार सुबह जब प्रियंका ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले उसके बड़े पिता मुरारी सिंह को बुलाया. इसके बाद युवती के कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पाया कि प्रियंका दुपट्टे से पंखे के सहारे लटकी हुई थी.

शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा

शाहपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद को सूचना मिलते ही दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने जांच शुरू की. जांच के दौरान मृतका के परिजनों ने बताया कि छात्रा परीक्षा में कम अंक आने के कारण यह कदम उठाया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

Assam University: असम यूनिवर्सिटी सिलचर में इस साल नहीं होगी ‘दावत-ए-इफ्तार’, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

0
असम विश्वविद्यालय, सिलचर
असम विश्वविद्यालय, सिलचर

Assam University: इस साल रमजान के मौके पर असम यूनिवर्सिटी सिलचर में इफ्तार का कार्य नहीं होगा. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ने ‘दावत-ए-इफ्तार’ को लेकर अनुमति नहीं दी है.

Assam University: असम यूनिवर्सिटी सिलचर(Assam University Silchar) में इस साल रमजान के मौके पर इफ्तार कार्यक्रम नहीं होगा. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दावत-ए-इफ्तार को लेकर अनुमति नहीं दी है. प्रशासन का कहना है कि विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों की इजाजत नहीं दी जाती, ताकि संस्थान की धर्मनिरपेक्ष छवि बरकरार रखी जा सके. यही वजह है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों द्वारा आयोजित किए जा रहे इस इफ्तार कार्यक्रम को अनुमति देने से इनकार कर दिया है.

पहले कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के अधिकारी भी हुए थे शामिल

इस साल इफ्तार कार्यक्रम के लिए अनुमति न मिलने के कारण इसे रद्द करना पड़ा. आयोजकों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के फैसले पर कहा है कि बीते दो वर्षों में बिना किसी अड़चन के ‘दावत-ए-इफ्तार’ का सफल आयोजन हुआ था, जिसमें विश्वविद्यालय के अधिकारी भी शामिल हुए थे.

,

Crime News: बिहार के जमुई में जदयू विधायक की बहू का संदिग्ध हालत में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

0
शव बरामद
सांकेतिक फोटो

Biahar Crime: बिहार के जमुई में जदयू विधायक की बहू का शव घर के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है.

Bihar Crime: बिहार के जमुई जिले एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एक महिला की मौत संदिग्ध हालत में हो गयी है और घर के कमरे से शव मिला है. बताया जता है कि झाझा के जदयू विधायक दामोदर रावत की बहू का शव है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गयी है. वहीं, सूचना मिलने के साथ पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी है. सुमित्रा देवी के भाई आयुष कुमार के अनुसार सुमित्रा के पति नवीन रावत के चाचा पूर्व मंत्री और वर्तमान में विधायक है. गिद्धौर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के अनुसार अब तक मृतका के परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन आता है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

वैष्णो देवी गए हुए थे पति

गिद्धौर थाने की पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है. मृतका की पहचान गिद्धौर निवासी नवीन रावत की 42 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में की हुई है. जानकारी के अनुसार मृतका के पति नवीन कुमार घूमने के लिए वैष्णो देवी गए हुए है, लेकिन उसकी पत्नी सुमित्रा देवी का शव संदिग्ध हालत में उसके घर से बरामद किया गया.

मायके वालों ने लगाया गला घोटकर हत्या का आरोप

मायके वालों ने ससुराल वालों पर उनकी बोटी का गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. मृतका के भाई आयुष कुमार ने कहा कि सुमित्रा देवी के पति नवीन रावत के चाचा पूर्व मंत्री और वर्तमान में झाझा से जदयू विधायक दामोदर रावत है. इस कारण मामले को दबाया जा रहा है. पुलिस भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जबकि गिद्धौर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के अनुसार अब तक मृतका के परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन दिया जाता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

Bhagalpur News: भागलपुर DM ने की समीक्षा, कहा- 05 अस्पतालों की होगी जांच और की जायेगी कार्रवाई

0
भागलपुर डीएम ने की समीक्षात्मक बैठक
भागलपुर डीएम ने की समीक्षात्मक बैठक

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने समीक्षात्मक बैठक में कहा कि किसी भी पैरामीटर पर लगातार तीन महीने तक सबसे नीचले पायदान पर रहने वाले पांच अस्पतालों की जांच होगी और कार्रवाई की जायेगी.

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में बुधवार 19 मार्च 2025 को समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग एवं समेकित बाल विकास परियोजना के कार्यों की समीक्षा की. बैठक में उन्होंने भाव्या के माध्यम से ऑनलाइन परामर्श देकर इलाज, नवजात कमजोर शिशु का एसएनसीयू में रेफर करना, प्रसव पूर्व जांच के लिए पंजीकरण, प्रसव पूर्व चार जांच, गर्भवती महिलाओं के बीच 180 आयरन फोलिक एसिड टेबलेट का वितरण, परिवार नियोजन ऑपरेशन, पीपीआईयूसीडी इन्सरसन, पूर्ण टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, टीवी का इलाज की समीक्षा की गई.

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी पैरामीटर में लगातार तीन महीने तक निचले पायदान पर रहने वाले पांच अस्पताल की जांच कराई जाएगी. संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. वहां के बीसीएम, बीएचएम एवं एमओआईसी को बुलाकर भौतिक रूप से नियमित ब्रीफिंग की जाएगी. इसलिए जो भी एमओआईसी निचले पायदान पर हैं, वे सुधार करें.
उन्होंने जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को बच्चों के वजन और ऊंचाई की माप करने के लिए सभी सेविका सहायिका को प्रशिक्षण दिलाने के लिए निर्देशित किया गया.

इस अवसर पर स्वास्थ विभाग एवं समेकित बाल विकास परियोजना में अच्छे कार्य करने वाले चिकित्सक एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया.
बैठक में डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता एवं सिविल सर्जन डॉ अशोक प्रसाद एवं सभी संबंधित पदाधिकारी, चिकित्सक एवं कर्मी उपस्थित थे.

Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट सिल्क टीवी न्यूज लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bihar News: बिहार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का बेहतर इंप्लीमेंटेशन पर बीएसपीएचसीएल को मिला गोल्ड आवार्ड

0
बीएसपीएचसीएल को मिला गोल्ड आवार्ड
बीएसपीएचसीएल को मिला गोल्ड आवार्ड

Bihar News: बिहार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का बेहतर इंप्लीमेंटेशन पर बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) को गोल्ड आवार्ड से नवाजा गया है. यह दी इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा नई दिल्ली में ईटी गवर्मेंट डिजिटेक अवॉर्ड 2025 आयोजित की गयी और इसमें उन्हें स्वर्ण पुरस्कार का अवार्ड दिया गया है.

Bihar News: बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) को गोल्ड आवार्ड से नवाजा गया है यह आवर्ड उन्हें बिहार भर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का बेहतर इंप्लीमेंटेशन पर मिला है. दी इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा नई दिल्ली में ईटी गवर्मेंट डिजिटेक अवॉर्ड 2025 आयोजित की गयी और इसमें उन्हें स्वर्ण पुरस्कार दिया गया है. प्राऊड टॉर्च बियरर ऑफ यूनिवर्सल स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग फॉर दी नेशन’ को जूरी द्वारा डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन लीडर इन पब्लिक सेक्टर में गोल्ड कैटेगरी से सम्मानित किया गया. यह उपलब्धि राज्य के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि, राज्य ने स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है. अवॉर्ड ऊर्जा विभाग के सचिव सह सीएमडी बीएसपीएचसीएल पंकज कुमार पाल ने ग्रहण किया.

पाल ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग को राज्य भर में लागू करने का लक्ष्य उपभोक्ताओं को सशक्त बनाना, बिलिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और ऊर्जा प्रबंधन को अधिक कुशल बनाना था. इस पहल की सफलता के पीछे व्यापक प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान की अहम भूमिका रही, जिसके तहत उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लाभों से अवगत कराया गया और उन्हें इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.

डिजिटल और स्मार्ट मीटर में कोई फर्क नहीं

ग्रामीण इलाकों में चेक मीटर लगाए गए ताकि उपभोक्ता खुद आ कर जांच करें कि डिजिटल और स्मार्ट मीटर में कोई फर्क नहीं है. सभी सरकारी भवनों में भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर अधिष्ठापित किए जा रहे हैं. साथ ही उपभोक्ताओं को पम्पलेट वितरण एवं मोबाइल वैन के जरिए जागरूक किया गया. स्कूल और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया गया, जीविका दीदियों ने घर घर जा कर गांवों में लोगों को स्मार्ट मीटर की विशेषताओं से अवगत कराया. विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मेले में स्टाल लगा कर लोगों को स्मार्ट मीटर के फायदों के बारे में बताया गया।. समय समय पर उन्हें साइबर फ्रॉड से बचने के उपायों से भी अवगत कराया गया.

कुशल नेतृत्व का परिणाम

ऊर्जा सचिव ने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग की यह दूरदर्शी पहल माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच और मजबूत इच्छाशक्ति एवं माननीय ऊर्जा मंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व का ही परिणाम है. वर्ष 2019 में गया जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इस योजना की शुरुआत हुई थी, ताकि उपभोक्ताओं को गलत बिलिंग की समस्या से राहत मिल सके और बिजली बिल का पारदर्शी रिकॉर्ड रखा जा सके. पायलट प्रोजेक्ट की सफलता को देखते हुए इसे पूरे राज्य में लागू किया गया, जिससे लाखों उपभोक्ताओं को लाभ मिल रहा है.

राज्य में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की सफलता को समझने के लिए अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों ने बिहार का दौरा किया एवं उपभोक्ताओं व अभियंताओं से संवाद किया. केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा समय समय पर स्मार्ट मीटर की सफलता के लिए बिहार की प्रशंसा होती रही है.

Tamannaah Bhatia Net Worth: एक्स बॉयफ्रेंड विजय वर्मा से इतनी अमीर हैं तमन्ना भाटिया, नेट वर्थ जान उड़ जाएंगे होश!

0
Tamanna Vatia
Tamanna Vatia

Tamannaah Bhatia Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विजय वर्मा ने अपने सोशल मीडिया से एक दूसरे के साथ की पोस्ट को डिलीट कर दिया, जिसके बाद उनके ब्रेकअप की खबरें तेज हो गई हैं. ऐसे में आइए दोनों की नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं.a Net Worth

Tamannaah Bhatia Net Worth: ‘स्‍त्री 2’ की शमा यानी बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. बीते दिन खबर आई कि एक्ट्रेस और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय वर्मा ने अपने सोशल मीडिया से एक दूसरे के साथ की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं, जिसके बाद लोगों ने उनके ब्रेकअप की अटकलें लगाने शुरू कर दिए हैं. हालांकि, इसपर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं की नेट वर्थ के मामले में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा में कितना अंतर है.

साउथ फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने 85 से ज्यादा फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है. एक्ट्रेस ने साल 2005 में हिंदी फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद उसी साल उन्होंने तेलुगु सिनेमा में भी डेब्यू किया. तमन्ना ने साल 2006 में फिल्म ‘केडी’ के साथ तमिल सिनेमा में भी अपना हाथ आजमाया. इस तरह एक्ट्रेस का जादू हिंदी से लेकर साउथ सिनेमा में चल रहा है.

तमन्ना भाटिया नेट वर्थ और लग्जरियस कार्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तमन्ना भाटिया की नेट वर्थ 120 करोड़ रुपये है. एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए चार से पांच करोड़ रुपये की तगड़ी फीस चार्ज करती हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि तमन्ना ने प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली 2’ के लिए पांच करोड़ रुपये की मोटी रकम ली थी. इसके अलावा उनके पास कई लग्जरियस कार्स भी हैं, जिनमें बीएमडब्ल्यू 320i है, जिसकी कीमत 43.50 लाख रुपये, मर्सिडीज-बेंज जीएलई, जिसकी कीमत 1.02 करोड़ रुपये, मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट, जिसकी कीमत 29.96 लाख रुपये और लैंड रोवर रेंज रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट शामिल है, जिसकी कीमत 75.59 लाख रुपये हैं.