Homeबिहारमुख्यमंत्री ने मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड और पुनपुन सस्पेंशन ब्रिज निर्माण कार्यों का...

मुख्यमंत्री ने मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड और पुनपुन सस्पेंशन ब्रिज निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, शीघ्र पूरा करने का दिया निर्देश

Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजधानी पटना में चल रहे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले मीठापुर-महुली फोरलेन एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री मीठापुर फ्लाईओवर गोलंबर पर रुके और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

अधिकारियों ने बताया कि यह एलिवेटेड रोड सिपारा पुल के ऊपर से होते हुए मीठापुर रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंचेगा। एलिवेटेड पथ के दोनों ओर सर्विस रोड भी बनाए जा रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था और सुगम हो सकेगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष निर्माण कार्य को तीव्र गति से पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को ट्रैफिक जाम से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से पटना शहर और बाहरी क्षेत्रों के बीच आवागमन बेहद सुविधाजनक हो जाएगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने पुनपुन सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण स्थल का दौरा किया और पुनपुन घाट पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकताओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र का कायाकल्प हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “पुनपुन घाट तक अब लोगों की पहुंच आसान हो गई है। पिंडदान और अन्य धार्मिक कार्यों के लिए सभी जरूरी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। इस क्षेत्र से हमारा पुराना लगाव है और हम सदैव इसके विकास के लिए संकल्पित हैं।”

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री महुली में बिहटा-सरमेरा पथ तथा पटना-गया-डोभी पथ के क्रॉसिंग प्वाइंट के पास निर्माणाधीन सर्विस रोड का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि इस पथ के निर्माण से दोनों प्रमुख सड़कों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

मुख्यमंत्री ने पटना-गया पुराने पथ की स्थिति का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विधान पार्षद रविंद्र प्रसाद सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  दीपक कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी  गोपाल सिंह, जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार समेत कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
28.8 ° C
28.8 °
28.8 °
78%
4.2m/s
10%
Sat
28 °
Sun
34 °
Mon
34 °
Tue
33 °
Wed
36 °

Most Popular