Home Blog Page 256

भागलपुर में तीन दिवसीय युवा फोटोग्राफी कार्यशाला का हुआ भव्य शुभारंभ

0

Bhagalpur News: कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय युवा अभिव्यक्ति कार्यशाला श्रृंखला के अंतर्गत फोटोग्राफी कार्यशाला का आज विधिवत उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन, वरिष्ठ शिक्षाविद् राजीव कांत मिश्रा, वरिष्ठ छायाकार रंजन, शैलेन्द्र एवं शशि शंकर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।

30 प्रतिभागियों का चयन, प्रशिक्षण शुरू

इस कार्यशाला के लिए कुल 57 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 30 किशोर एवं युवा फोटोग्राफरों का चयन किया गया है। ये प्रतिभागी तीन दिनों तक विशेषज्ञों से फोटोग्राफी की बारीकियां सीखेंगे।

कार्यशाला की शुरुआत भागलपुर के प्रसिद्ध छायाकार स्वर्गीय अजीत झा को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

  • वरिष्ठ छायाकार रंजन ने फोटोग्राफी के इतिहास, डार्क रूम तकनीक और आधुनिक फोटोग्राफी में इसके विविध उपयोगों पर विस्तार से चर्चा की।
  • वरिष्ठ शिक्षाविद्  राजीव कांत मिश्रा ने भागलपुर की फोटोग्राफी संस्कृति और युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
  • शैलेन्द्र ने एडवेंचर फोटोग्राफी के अनुभव साझा किए, जबकि श्री शशि शंकर ने फोटो पत्रकारिता के वर्तमान संदर्भों पर व्याख्यान दिया।

फोटोवॉक और फोटो समीक्षा सत्र भी होंगे आयोजित

द्वितीय दिवस (05 अगस्त) को:

  • प्रातः 06:00 से 08:00 बजे तक – फोटोवॉक का आयोजन भागलपुर रेलवे स्टेशन के आसपास किया जाएगा, जिसमें स्ट्रीट फोटोग्राफी का लाइव डेमो भी होगा।
  • दोपहर 12:00 से 03:00 बजे तक – फोटो समीक्षा एवं टॉक सेशन आयोजित किया जाएगा आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र, खिरनी घाट मार्ग पर।

इस दौरान अंकित रंजन “Basics and Philosophy of Photography” विषय पर एक प्रस्तुति भी देंगे।

संस्थान की सराहना

सभी वक्ताओं ने इस प्रयास के लिए जिला प्रशासन की सराहना की और युवाओं को इस सृजनात्मक क्षेत्र से जोड़ने के लिए फोटोग्राफी कार्यशाला को एक उत्कृष्ट पहल बताया।

भागलपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक, विशेष प्रेक्षक भारत खेड़ा ने राजनीतिक दलों से ली फीडबैक

0

भागलपुर: भागलपुर में विधानसभा निर्वाचन 2025 को लेकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रगति की समीक्षा के लिए विशेष निर्वाचक सूची प्रेक्षक श्री भारत खेड़ा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से फीडबैक लिया गया और सुधारात्मक सुझावों पर चर्चा की गई।

सभी योग्य मतदाता को जोड़ना प्राथमिकता

श्री भारत खेड़ा ने बैठक में स्पष्ट किया कि “कोई भी पात्र मतदाता न छूटे” यही निर्वाचन प्रक्रिया का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि पिछला व्यापक पुनरीक्षण वर्ष 2003 में हुआ था, अब इतने वर्षों में सामाजिक और जनसंख्या परिवर्तन को देखते हुए सूची का शुद्धिकरण अत्यंत आवश्यक है। इससे न केवल मतदान प्रतिशत में वृद्धि होगी बल्कि पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।

राजनीतिक दलों से आए महत्वपूर्ण सुझाव

बैठक में राजद जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने सुझाव दिया कि जिनका नाम नहीं जुड़ा है, उन्हें सूचित किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी प्रस्ताव दिया कि बीएलओ और बीएलए की संयुक्त बैठक आयोजित हो, जिससे नाम जोड़ने की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी बन सके।

विशेष प्रेक्षक ने सभी दलों को सुझाव दिया कि वे अपने BLA (Booth Level Agents) को सक्रिय करें और BLO के माध्यम से मतदाताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

फॉर्म-6 से जोड़ें नाम, वेबसाइट और ऐप्स से करें ऑनलाइन आवेदन

श्री खेड़ा ने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम सूची से छूट गया है, वे फॉर्म 6 भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करें। यह फॉर्म ऑनलाइन भी उपलब्ध है:

  • वेबसाइट: voters.eci.gov.in
  • मोबाइल ऐप: ECINET
  • बीएलओ के पास भी सभी फॉर्म उपलब्ध

महत्वपूर्ण फॉर्म:

  • फॉर्म 6: नया नाम जोड़ने के लिए
  • फॉर्म 7: नाम विलोपन हेतु
  • फॉर्म 8: जानकारी सुधार, स्थानांतरण, EPIC सुधार या PWD चिन्हित करने हेतु

हेल्पलाइन: किसी भी जानकारी या समस्या के लिए 1950 पर कॉल करें।

प्रारूप सूची की दो सूचियाँ वितरित की गईं

प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह (भा.प्र.से.) ने बताया कि 1 अगस्त 2025 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। इसके बाद दो सूची राजनीतिक दलों को प्रदान की गई हैं:

  1. प्रारूप मतदाता सूची: अब तक जोड़े गए नाम
  2. वंचित सूची: जून 2025 में नाम थे, लेकिन फॉर्म नहीं भरने के कारण इस बार छूट गए हैं

उन्होंने आग्रह किया कि सभी राजनीतिक दल इन सूचियों का सत्यापन करें और वंचित नामों के लिए तत्काल आवेदन जमा कराएं।

विशेष कैंप 2 अगस्त से 1 सितंबर तक प्रतिदिन

भागलपुर जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों और नगर निकायों में 2 अगस्त से 1 सितंबर तक प्रतिदिन मतदाता नाम जोड़ने, विलोपन और सुधार के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैंपों में फॉर्म स्वीकार कर पावती रसीद दी जा रही है।

बैठक में शामिल अधिकारीगण

इस समीक्षा बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख हैं:

  • अपर समाहर्ता – दिनेश राम
  • उप निर्वाचन पदाधिकारी – श्वेता कुमारी
  • अनुमंडल पदाधिकारी – विकास कुमार
  • डीसीएलआर सदर – अपेक्षा मोदी
  • सभी विधानसभा क्षेत्र के ERO (Electoral Registration Officers)
  • राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि

सुल्तानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सावन की अंतिम सोमवारी से पहले लाज से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

0

भागलपुर/सुल्तानगंज: सावन की अंतिम सोमवारी से ठीक पहले सुल्तानगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर सब्जी मंडी बाजार श्यामबाग स्थित श्यामा सिंह लाज में छापेमारी कर पुलिस ने 64.375 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि गश्ती के दौरान उन्हें सूचना मिली कि श्यामा सिंह लाज में अवैध रूप से शराब रखी गई है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस दल ने लाज पर छापा मारा, जहां बड़ी मात्रा में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है:

  1. अल्मोकर कुमार, पिता – मनोज चौधरी, निवासी – सिढ़ी घाट, सुल्तानगंज
  2. अंकुश कुमार उर्फ सोनू कुमार, पिता – विनोद सिंह, निवासी – मिर्जापुर, असरगंज, जिला मुंगेर

क्या-क्या शराब बरामद हुई?

बरामद की गई अंग्रेजी शराब में शामिल हैं:

  • रॉयल स्टेट (375 ml) – 18 बोतल
  • मैजिक मोमेंट (375 ml) – 47 बोतल
  • रॉयल स्टेट (750 ml) – 5 बोतल
  • मैजिक मोमेंट (750 ml) – 5 बोतल
  • सीग्नेचर (750 ml) – 9 बोतल
  • हाइलैंड व्हिस्की (5000 ml) – 1 बोतल
  • इंपेयर ब्लू (375 ml) – 1 बोतल

कुल शराब की मात्रा: 64.375 लीटर
इसके साथ एक स्कूटी (BR10 AP 3239) भी जब्त की गई है।

छापेमारी टीम में कौन-कौन थे?

इस कार्रवाई में थाना अध्यक्ष के साथ

  • एसआई नवीन कुमार
  • आशुतोष कुमार
  • अरुण कुमार
    की भूमिका प्रमुख रही।

थानाध्यक्ष का बयान

थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया:

“सावन जैसे पवित्र माह में शराब तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लगातार कार्रवाई जारी है और शराब माफिया पर शिकंजा कसना हमारी प्राथमिकता है।”

धान रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वृद्ध की मौत, सात बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

0

भागलपुर/गोराडीह: गोराडीह थाना क्षेत्र के बीरनौत बहियार में सोमवार को धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान लुच्चो तांती (55 वर्ष), पिता मोहन तांती, निवासी बीरनौथ गांव के रूप में हुई है।

खेत में रोपनी के दौरान गिरी बिजली

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, लुच्चो तांती सुबह खेत में धान की रोपनी करने गए थे। दोपहर के समय मौसम अचानक बिगड़ा और तेज गरज के साथ बिजली गिरने लगी। इसी दौरान एक आकाशीय बिजली सीधे लुच्चो तांती के ऊपर गिर गई, जिससे वे अचेत होकर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन खेत पहुंचे और तत्काल उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सात बच्चों का टूटा सहारा

मृतक पाँच पुत्र और दो पुत्रियों के पिता थे। अचानक हुई इस मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता (मुआवजा) की मांग की है।

पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

घटना की सूचना पर गोराडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

परिजनों की मांग

परिजन सज्जन तांती ने बताया:
“हम गरीब लोग हैं, सात बच्चे अनाथ हो गए। सरकार से मांग है कि उचित मुआवजा मिले ताकि बच्चों का पालन-पोषण किया जा सके।”

गांव में पसरा मातम

घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में बिजली गिरने की घटनाएं होती हैं, सरकार को इस दिशा में सुरक्षा उपाय और जागरूकता फैलानी चाहिए।

बच्चों की मामूली लड़ाई ने ली एक बुजुर्ग की जान, पीरपैंती के गांव में फैली सनसनी

0

भागलपुर/पीरपैंती: भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर रायगंज कब्रिस्तान टोला में बच्चों की मामूली कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया, जिसके परिणामस्वरूप एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है और इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

कैसे हुआ विवाद?

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, घटना की शुरुआत बच्चों के बीच किसी सामान्य विवाद से हुई। लेकिन यह विवाद जल्द ही बड़ों के बीच झगड़े में बदल गया। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही हिना कलीम, मुस्लिम अहमद और इकबाल ने रंजिशन हमला करवाया, जिसमें बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए।

इलाज के दौरान हुई मौत

घायल अवस्था में बुजुर्ग को भागलपुर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ चार दिनों तक उनका इलाज चला। दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और चौथे दिन उनकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

गांव में मातम और आक्रोश

घटना के बाद लक्ष्मीपुर गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। परिजनों में से फातिमा ने बताया कि यह हमला पहले से रची गई साजिश का नतीजा है और दोषियों को जल्द सजा मिलनी चाहिए।

पुलिस की कार्रवाई

स्थानीय पीरपैंती थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विशेष उत्पाद न्यायालय-2, भागलपुर का फैसला: दो शराब तस्करों को 5 वर्ष की सजा और 1 लाख जुर्माना

0

भागलपुर: विशेष उत्पाद न्यायालय-2, भागलपुर ने एनटीपीसी थाना कांड संख्या 53/2022 एवं विशेष उत्पाद वाद संख्या 2244/22 में दो आरोपितों को दोषी ठहराते हुए कड़ी सजा सुनाई है। न्यायालय ने प्रिंस कुमार यादव और नवीन कुमार को बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 की धारा 30(ए) के तहत 5 वर्ष की सश्रम कारावास एवं 1 लाख रुपये का जुर्माना देने का आदेश दिया है। जुर्माना नहीं देने की स्थिति में छह माह की अतिरिक्त कारावास भुगतनी होगी।

घटना का विवरण:

घटना 12 अगस्त 2022 की है, जब एनटीपीसी थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि झारखंड से शराब लेकर दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से आलमपुर मोड़ की ओर आ रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस दल मौके पर पहुंचा, जहां देखा गया कि नारायणपुर की ओर से तेज गति से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आ रहे हैं। पुलिस को देखकर वे भागने का प्रयास किए, लेकिन तत्पर बल के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया गया।

पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम प्रिंस कुमार यादव और पीछे बैठे युवक ने नवीन कुमार बताया। तलाशी लेने पर तीन प्लास्टिक के झोलों में कुल 71 बोतल (प्रत्येक 375 मिली) यानी 26.625 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। साथ ही, शराब ढोने के लिए प्रयुक्त मोटरसाइकिल (पंजीयन संख्या BR10AB 7588) को भी जब्त किया गया।

न्यायिक प्रक्रिया और सुनवाई:

इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से पाँच गवाहों की गवाही कराई गई। सरकार की ओर से विशेष लोक अभियोजक  भोला कुमार मंडल ने बहस प्रस्तुत की, जिनके सहयोगी अधिवक्ताओं में राजेंद्र कुमार, रविरंजन कुमार, पिंटू कुमार सिंह और संजीव कुमार शर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे।

न्यायालय ने समस्त साक्ष्य एवं गवाहों के आधार पर दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।

भागलपुर में तेज रफ्तार हाईवा ने सिक्योरिटी गार्ड को कुचला, मौके पर मौत

0

भागलपुर (बिहार): जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में एक सिक्योरिटी गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा करम टोला स्थित फोरलेन सड़क के समीप हुआ, जहां एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने गार्ड को रौंद दिया।

मृतक की पहचान और घटनास्थल की स्थिति

मृतक की पहचान राधा मोहन यादव (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के निवासी थे। वे पिछले कई महीनों से पीरपैंती में निर्माणाधीन फोरलेन परियोजना में एक निजी कंपनी के लिए सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे।

बताया गया कि राधा मोहन यादव अपनी ड्यूटी खत्म कर रूम की ओर लौट रहे थे। तभी फोरलेन पर स्थित कंपनी चेकप्वाइंट से महज 100 मीटर की दूरी पर तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और कंपनी के अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही पीरपैंती थाना पुलिस, साथ ही निजी कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के साले ने जानकारी दी कि हादसे के बाद हाईवा को जप्त कर लिया गया है, हालांकि ड्राइवर फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शोक में डूबा परिवार

घटना की सूचना मिलने के बाद उत्तर प्रदेश से मृतक के अन्य परिजन भी भागलपुर पहुंच रहे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे ने एक बार फिर निर्माण स्थलों पर सुरक्षा प्रबंधन और तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीरपैंती में अनियंत्रित होकर पलटी बस, सभी यात्री सुरक्षित; पुलिस व प्रशासन ने दिखाया तत्परता

0

भागलपुर (बिहार): पीरपैंती से गोड्डा जा रही आशीर्वाद कंपनी की एक बस सोमवार को बल्लीटीकर के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। यह हादसा पीरपैंती-बाराहाट मुख्य सड़क पर हुआ। सौभाग्यवश, बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में केवल छह लोग सवार थे – जिनमें पांच यात्री और एक ड्राइवर शामिल थे। बस में मिर्ची की बड़ी खेप लदी थी, और सवारी कम होने के कारण सभी लोग पीछे की सीटों पर बैठे थे। अचानक बस असंतुलित होकर पलट गई।

घायलों को मिला तुरंत इलाज

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पहल दिखाते हुए सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए पीरपैंती रेफरल अस्पताल भेजा। घायलों में मधुपुर की पूजा कुमारी व उनकी पुत्री हेमा कुमारी, तड़वा निवासी अजय कुमार, बस के खलासी जयराम, नीतू कुमारी और ड्राइवर प्रदीप कुमार शामिल हैं। सभी को मामूली चोटें आईं और प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

प्रशासन मौके पर पहुंचा

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी अर्जुन कुमार गुप्ता, अंचल इंस्पेक्टर अरुण कुमार, पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बस के अंदर जाकर जांच की। पुलिस ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी।

सवाल उठाते हैं सड़क की हालत

इस हादसे ने एक बार फिर पीरपैंती-बाराहाट मुख्य मार्ग की जर्जर हालत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हैं, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।

लगातार बारिश से जगदीशपुर का बधिया गांव बना टापू, घरों में घुसा बाढ़ का पानी, प्रशासन नदारद

0

भागलपुर: भागलपुर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। जगदीशपुर प्रखंड स्थित बधिया गांव इन दिनों पूरी तरह बाढ़ की चपेट में है और टापू में तब्दील हो चुका है। गंगा समेत क्षेत्र की अन्य नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण गांव चारों ओर से पानी से घिर गया है।

स्थिति इतनी गंभीर है कि बाढ़ का पानी लोगों के घरों के अंदर घुस चुका है। ग्रामीण परिवारों को घर खाली कर सड़कों और ऊंचे स्थानों पर शरण लेनी पड़ रही है। कई बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे खुले आसमान के नीचे दिन-रात गुजारने को मजबूर हैं।

प्रशासनिक उदासीनता पर भड़के ग्रामीण

बधिया गांव के पीड़ितों का कहना है कि अब तक न तो कोई जनप्रतिनिधि गांव का हाल जानने आया है और न ही जिला प्रशासन की ओर से कोई राहत सामग्री या स्वास्थ्य सहायता मुहैया कराई गई है। ग्रामीणों का साफ कहना है कि वे खुद को पूरी तरह बेसहारा महसूस कर रहे हैं और किसी चमत्कारिक मदद की उम्मीद में दिन काट रहे हैं।

फिर उम्मीद बनी सिल्क टीवी की रिपोर्टिंग

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष भी जब गांव बाढ़ से घिर गया था, तब सबसे पहले सिल्क टीवी की टीम ही मौके पर पहुंची थी और उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाई थी। रिपोर्टिंग के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया था और तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया था।

इस बार भी पीड़ितों को भरोसा है कि सिल्क टीवी की टीम एक बार फिर उनकी आवाज बनेगी और इस रिपोर्टिंग से सरकारी तंत्र को झकझोरा जा सकेगा।

बधिया गांव की अपील: हमें बचाइए

गांव के लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि तुरंत नाव, राहत सामग्री, मेडिकल कैंप और अस्थायी शरण स्थलों की व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो हालात और भी भयावह हो सकते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

0

पटना: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस दुखद समाचार को देश के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा—

“स्वर्गीय शिबू सोरेन एक प्रख्यात राजनेता थे। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में तीन बार सेवा दी और राज्य की राजनीति को नई दिशा दी। उनका जीवन आदिवासी समाज के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। उनके निधन से न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को भारी क्षति हुई है।”

परिजनों और समर्थकों के प्रति संवेदना

मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता की आत्मा की चिर-शांति की कामना की और उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को इस दुखद घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

शिबू सोरेन: एक संघर्षशील नेता की विरासत

शिबू सोरेन ने 1970 के दशक में झारखंड आंदोलन का नेतृत्व किया था और 1972 में झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की। वे लंबे समय तक संसद सदस्य रहे और केंद्र में कोयला मंत्री जैसे अहम पदों पर कार्य कर चुके थे। उनका जीवन सामाजिक परिवर्तन और जनजातीय अधिकारों के लिए एक प्रतीक बन गया था।