Homeबिहारभागलपुर सिटीसुल्तानगंज में किसानों को वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण, मशरूम और ड्रैगन फ्रूट...

सुल्तानगंज में किसानों को वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण, मशरूम और ड्रैगन फ्रूट की खेती की मिली जानकारी

रबी महाअभियान-सह-खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती, मिट्टी की जांच, संतुलित उर्वरक प्रयोग और कृषि यंत्रों पर अनुदान की दी गई जानकारी

Bhagalpur News:  सुल्तानगंज प्रखंड में वासंतिक (रबी) महाअभियान-सह-खेत बचाओ अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण-सह-उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रखंड कृषि कार्यालय भवन के सभाकक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों को वैज्ञानिक खेती, प्राकृतिक कृषि, फसल प्रबंधन और वैकल्पिक फसलों की खेती की तकनीकों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक निदेशक, कृषि पौधा संरक्षण, भागलपुर जगलाल पासवान, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतीक राज, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यम राज, कृषि वैज्ञानिक डॉ. अर्णब राय चौधरी एवं डॉ. स्नेहा शिखा, किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष अनुरंजन कुमार सिंह तथा जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया।

प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर

प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतीक राज ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अंधाधुंध इस्तेमाल से मानव स्वास्थ्य, पर्यावरण और मिट्टी की उर्वरता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने किसानों से जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील करते हुए कहा कि बेहतर उत्पादन के साथ कृषि उत्पादों की गुणवत्ता और मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखना भी जरूरी है।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यम राज ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को मिट्टी की जांच, संतुलित उर्वरक प्रयोग, प्राकृतिक खेती और कृषि यंत्रों की खरीद पर मिलने वाले अनुदान के बारे में बताया।

मशरूम उत्पादन और फसल प्रबंधन की जानकारी

कृषि वैज्ञानिक डॉ. अर्णब राय चौधरी ने रबी मौसम की प्रमुख फसलों की वैज्ञानिक खेती, समय पर बुवाई और खरपतवार प्रबंधन की तकनीकों को समझाया। वहीं, कृषि वैज्ञानिक डॉ. स्नेहा शिखा ने बटन एवं ओयस्टर मशरूम के उत्पादन तथा मशरूम की खेती के लिए कम्पोस्ट तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने रबी फसलों की खेती से जुड़े अनुभव साझा किए। साथ ही मखाना और ड्रैगन फ्रूट की खेती से संबंधित तकनीकी जानकारी भी प्राप्त की। प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और टिकाऊ खेती के तरीकों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम का संचालन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजीव लोचन ने किया। मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक आनंद कुमार, किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, प्रखंड लेखापाल सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
25.8 ° C
25.8 °
25.8 °
56%
1.7m/s
92%
Tue
26 °
Wed
30 °
Thu
23 °
Fri
21 °
Sat
27 °

Most Popular