IPS विकास वैभव ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पूरे भागलपुर जिले में Let’s Inspire Bihar के अभियान संचालन की संभालेंगे कमान
Bhagalpur News: युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में Let’s Inspire Bihar (LIB) ने भागलपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी है। महज 19 वर्ष की उम्र में शिवम झा शांडिल्य को LIB भागलपुर चैप्टर का Chief Coordinator नियुक्त किया गया है।
Let’s Inspire Bihar के संस्थापक IPS श्री विकास वैभव के मार्गदर्शन में शिवम अब पूरे भागलपुर जिले में अभियान के संचालन, समन्वय और विस्तार की जिम्मेदारी संभालेंगे।
शिवम की नियुक्ति को भागलपुर में युवा नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनकी अगुवाई में जिले में अभियान को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।
युवाओं को सकारात्मक सोच, सामाजिक जिम्मेदारी और बिहार के विकास से जोड़ने के उद्देश्य से चल रहे इस अभियान में शिवम की नई भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
युवा नेतृत्व • नई जिम्मेदारी • नया संकल्प
Let’s Inspire Bihar | Bhagalpur Chapter


