Homeबिहारपटनागृह विभाग में ‘महिला सुरक्षा’ विषय पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा...

गृह विभाग में ‘महिला सुरक्षा’ विषय पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा चरण सम्पन्न

राज्य के 25 अभियोजन पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण, विशेषज्ञों ने कानून और न्यायिक प्रक्रिया पर दी अहम जानकारी

Bhagalpur News: बिहार के Home Department Bihar के अंतर्गत Prosecution Directorate Bihar द्वारा “महिला सुरक्षा” विषय पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा चरण सोमवार को संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पटना स्थित अभियोजन निदेशालय के सभा कक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से नामित 25 अभियोजन पदाधिकारियों ने भाग लिया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में Chanakya National Law University के शैक्षणिक संकाय सदस्य Dr. Ajay Kumar, गृह विभाग के मुख्य विधि पदाधिकारी Ranjit Shankar Prasad तथा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के सेवानिवृत्त जिला अभियोजन पदाधिकारी Brajesh Pandey मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अभियोजन निदेशालय के प्रभारी निदेशक Dharmesh Kumar, उपनिदेशक सह सत्र समन्वयक Dr. Ravikant Dev तथा अन्य अतिथियों द्वारा प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, मोमेंटो और सामूहिक तस्वीर प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य अभियोजन पदाधिकारियों को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, न्यायिक प्रक्रियाओं और संवेदनशील मामलों के प्रभावी निपटान के लिए आवश्यक जानकारी और कौशल प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने महिला अपराध से जुड़े मामलों में सशक्त और संवेदनशील अभियोजन की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में सहायक निदेशक अरविन्द कुमार, सहायक अभियोजक राजेश कुमार, अभियोजन पदाधिकारी सीमा शर्मा, रागिनी कुमारी और नेयाज अहमद सहित अभियोजन निदेशालय के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
23 ° C
23 °
23 °
54%
3.1m/s
0%
Sun
23 °
Mon
30 °
Tue
30 °
Wed
30 °
Thu
29 °

Most Popular