Homeधर्मपुनौराधाम में बनेगा भव्य जानकी मंदिर, डिजाइन तैयार – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पुनौराधाम में बनेगा भव्य जानकी मंदिर, डिजाइन तैयार – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

जगत जननी मॉ जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी के समग्र विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को जानकारी दी कि पुनौराधाम में भव्य मंदिर निर्माण सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पुनीत कार्य हेतु एक ट्रस्ट का गठन भी कर दिया गया है ताकि मंदिर और संबंधित विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा,

“हमलोग पुनौराधाम, सीतामढ़ी में मॉ जानकी के भव्य मंदिर निर्माण को शीघ्र पूरा कराने हेतु कृतसंकल्पित हैं। यह हम सभी बिहारवासियों के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय विकास का भी आधार बनेगी। इसके तहत मंदिर परिसर के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धार्मिक पथ, विश्रामालय, सांस्कृतिक केंद्र, पार्किंग, जल-व्यवस्था जैसी सुविधाओं का भी समावेश होगा।

मुख्य बिंदु:

  • मॉ जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम में बनेगा भव्य मंदिर
  • संरचनात्मक डिजाइन तैयार, शीघ्र शुरू होगा निर्माण
  • मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन
  • धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विकास को मिलेगा बल

यह योजना बिहार के आस्था, संस्कृति और विरासत के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
few clouds
28.5 ° C
28.5 °
28.5 °
45 %
5.5kmh
18 %
Fri
27 °
Sat
38 °
Sun
37 °
Mon
39 °
Tue
37 °

Most Popular