HomeSportsभागलपुर जिला अंडर-13 शतरंज चैंपियनशिप का खिताब प्रखर चौरसिया ने जीता

भागलपुर जिला अंडर-13 शतरंज चैंपियनशिप का खिताब प्रखर चौरसिया ने जीता

भागलपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आज अलीगंज स्थित भक्ति वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में जिला अंडर-13 शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ. संजय जयसवाल द्वारा प्रतिभागियों के साथ पारंपरिक शतरंज चाल चलकर किया गया।

प्रतियोगिता में भागलपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह मुकाबला रैपिड फॉर्मेट (15 मिनट + 10 सेकंड प्रति खिलाड़ी) में कुल 6 राउंड में खेला गया। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक नेशनल सीनियर अर्बिटर अंकित कुमार मिश्रा ने बताया कि पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रखर चौरसिया ने 6 में से 6 अंक प्राप्त कर निर्विवाद चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

अन्य विजेताओं में:

  • द्वितीय स्थान: ऐरिक (5 अंक)
  • तृतीय स्थान: शिवम् उपाध्याय (4 अंक, बेहतर बक्कल स्कोर के आधार पर)

पूर्व आयु वर्ग के विजेता भी हुए सम्मानित

इस मौके पर पूर्व में आयोजित अंडर-7 एवं अंडर-9 चैंपियनशिप के विजेताओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया:

  • अंडर-7 विजेता: युवान वर्धन | उपविजेता: वाणी वर्धन | तृतीय स्थान: त्रैही जैन
  • अंडर-9 विजेता: संचिता प्राशर | उपविजेता: बालाजी देव अंशुमन | तृतीय स्थान: आद्या साह

सभी विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। मंच पर डॉ. अजय कुमार सिंह (संघ अध्यक्ष), अजय कुमार मिश्रा (संघ सचिव), डॉ. मिथिले कुमार, डॉ. राजू, कुणाल कुमार राय (प्रतियोगिता निदेशक), अमित कुमार झा, आदित्य कुमार, डॉ. जिनी, कंचन कुमारी और प्रवीण कुमार समेत अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

नई पहल की घोषणा

मुख्य अतिथि डॉ. संजय जयसवाल ने कहा कि “तिलकामांझी विश्वविद्यालय द्वारा भविष्य में एक नवीन इनडोर स्टेडियम में निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी, ताकि प्रतिभाशाली बच्चों को और अधिक अवसर मिल सकें।”

संघ अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “शतरंज एक ऐसा मानसिक खेल है जो बच्चों की एकाग्रता और विश्लेषण क्षमता को निखारता है। हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन इस स्तर पर भाग लेना ही बड़ी उपलब्धि है।”

संघ सचिव अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि संस्थापक सचिव स्व. मोहम्मद जयाउद्दीन अहमद की स्मृति में हर वर्ष आयोजित होने वाली वार्षिक प्रतियोगिता इस बार 3-4 अगस्त को कराई जाएगी। इसकी सूचना जल्द ही अखिल बिहार शतरंज संघ एवं भागलपुर जिला शतरंज संघ की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

पूर्णिया में होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

प्रतियोगिता के निदेशक कुणाल कुमार राय ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 27 जुलाई से पूर्णिया में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-13 शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने बच्चों के माता-पिता के सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद दिया और प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
moderate rain
27.1 ° C
27.1 °
27.1 °
83%
4.7m/s
93%
Wed
26 °
Thu
25 °
Fri
24 °
Sat
30 °
Sun
33 °

Most Popular