Home Blog Page 162

बड़ा रेल हादसा टला: टूटी पटरी पर दौड़ी बगहा–पाटलिपुत्र इंटरसिटी, लोको पायलट की सतर्कता से बचीं सैकड़ों जानें

0

Patna News: पश्चिम चंपारण जिले में शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा उस समय टल गया, जब बगहा–पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस 15202 टूटी पटरी से गुजर गई। घटना नरकटियागंज–बेतिया रेलखंड के बीच हुई, जहां लोको पायलट की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से सैकड़ों यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई।
जानकारी के अनुसार ट्रेन कुमारबाग रेलवे स्टेशन से बेतिया की ओर रवाना हुई थी। स्टेशन से कुछ ही दूरी पर लोको पायलट को इंजन में असामान्य झटका महसूस हुआ। खतरे को भांपते हुए उन्होंने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। बताया जा रहा है कि इंजन और एक-दो कोच क्षतिग्रस्त पटरी से गुजर चुके थे।
संदेह होने पर चालक और गार्ड ने नीचे उतरकर ट्रैक की जांच की, तो पाया कि एक स्थान पर रेल पटरी टूटी हुई है। सूचना मिलते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग ट्रेन से नीचे उतर आए। करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन घटनास्थल पर ही खड़ी रही।
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी और पीडब्ल्यूआई (Permanent Way Inspector) की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कराया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक को दुरुस्त किया गया, जिसके बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया गया। अधिकारियों के अनुसार लोको पायलट की सतर्कता नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
फिलहाल रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पटरी टूटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मझौलिया में भीषण सड़क हादसा: नीलगाय से टकराई कार, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

0

Bhagalpur News: पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया अंतर्गत मझौलिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब बखरिया चौक के समीप बेतिया–मोतिहारी मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार अचानक नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि लाल रंग की कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी घायल रामगढ़वा से इलाज कराने के लिए बेतिया आ रहे थे। इसी दौरान अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे उससे टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
दुर्घटना में दो महिलाएं और तीन पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकालकर मदद पहुंचाई। सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) बेतिया रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
इस हादसे ने एक बार फिर राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर आवारा पशुओं की समस्या और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन से ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है।

नाथनगर स्टेशन पर लावारिस नवजात का, आरपीएफ की तत्परता से बची मासूम की जान

0

Bhagalpur News: पूर्व रेलवे के मालदा मंडल अंतर्गत नाथनगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत एक परित्यक्त शिशु बालिका का सुरक्षित उद्धार कर मानवता की मिसाल पेश की है। यह कार्रवाई रेल यात्रियों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संचालित रेल मदद प्रणाली के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर करीब 15 से 30 दिन की एक नवजात बच्ची लावारिस अवस्था में पाई गई थी। सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शिशु को सुरक्षित संरक्षण में लिया। आसपास मौजूद यात्रियों एवं लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन बच्ची के अभिभावक या कोई दावा करने वाला सामने नहीं आया।
यह पूरी कार्रवाई मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और मंडल सुरक्षा आयुक्त आशिम कुमार कुल्लू के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। शिशु की सुरक्षा और उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ ने तुरंत चाइल्डलाइन भागलपुर को सूचना दी।
विधि अनुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद नवजात बालिका को आगे की देखभाल, संरक्षण और पुनर्वास के लिए चाइल्डलाइन प्राधिकरण को सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया। आरपीएफ की इस संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” का उद्देश्य रेलवे परिसरों में पाए जाने वाले लावारिस, गुमशुदा या संकटग्रस्त बच्चों को सुरक्षित संरक्षण प्रदान करना है। यह घटना दर्शाती है कि रेलवे सुरक्षा बल न केवल यात्री सुरक्षा बल्कि बाल संरक्षण के प्रति भी पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है।

1 मार्च को V गार्डन मैरिज हॉल में भव्य होली मिलन समारोह, रंगों के साथ सामाजिक सरोकार का संदेश

0

Bhagalpur News: होली के पावन अवसर पर 1 मार्च को शहर के सिकंदरपुर पानी टंकी के समीप स्थित V गार्डन मैरिज हॉल में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन Herois High Fi और Junglee Junction Restaurant के संयुक्त तत्वावधान में होगा, जिसमें शहर के लोगों के लिए मनोरंजन के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी निहित रहेगा।
कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर के रूप में Voice of Bihar और Silk TV जुड़े हुए हैं, जो समारोह की विशेष कवरेज करेंगे। आयोजकों के अनुसार इस बार होली मिलन समारोह को हाई-फाई अंदाज में मनाने की तैयारी की गई है, जिसमें रंग-गुलाल के साथ लाइव म्यूजिक, डांस और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लोगों को झूमने पर मजबूर कर देंगी।
समारोह का मुख्य आकर्षण मटका फोड़ प्रतियोगिता होगी, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा परिवार और दोस्तों के साथ सुरक्षित और उल्लासपूर्ण वातावरण में होली मनाने की विशेष व्यवस्था की गई है।
आयोजक राकेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के टिकट सिंगल के लिए 199 रुपये और डबल के लिए 349 रुपये निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि टिकट बिक्री से प्राप्त संपूर्ण राशि गरीब बच्चों की पढ़ाई पर खर्च की जाएगी, जिससे यह आयोजन सामाजिक सरोकार से भी जुड़ जाएगा और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा में सहयोग मिल सकेगा।
फिलहाल V गार्डन मैरिज हॉल में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और आयोजक इस समारोह को यादगार बनाने में जुटे हुए हैं। शहरवासियों में भी इस खास होली मिलन समारोह को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

बांस घाट में तेज होंगे विकास कार्य: मुख्यमंत्री ने शवदाह गृह और संपर्क सड़क निर्माण का लिया जायजा

0

Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बांस घाट क्षेत्र का निरीक्षण कर वहाँ चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विद्युत शवदाह गृह की वर्तमान व्यवस्था का जायजा लिया और निर्माणाधीन अत्याधुनिक शवदाह गृह परिसर के कार्यों के बारे में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शवदाह गृह परिसर का निर्माण निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि बांस घाट पर अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, इसलिए यहाँ आने वाले लोगों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ।
निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने मंदिरी नाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन दो-लेन संपर्क सड़क के कार्यों की भी समीक्षा की। यह सड़क नेहरू पथ (बेली रोड) के आयकर चौराहा से दानापुर-बांकीपुर पथ के बांस घाट होते हुए जेपी गंगा पथ तक जोड़ी जाएगी। इस परियोजना के पूर्ण होने पर नेहरू पथ और जेपी गंगा पथ के बीच सीधी संपर्कता स्थापित होगी, जिससे शहरवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश देते हुए कहा कि यह सड़क परियोजना राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद एवं जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, विधायक श्याम रजक सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

देशरत्न को नमन: 63वें निर्वाण दिवस पर पटना में राजकीय श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री ने अर्पित किए पुष्प

0

Patna News: भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के 63वें निर्वाण दिवस पर पूरे राष्ट्र ने उन्हें श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ नमन किया। राजधानी पटना स्थित महाप्रयाण घाट (बांस घाट) पर आयोजित मुख्य राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशरत्न की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और परिक्रमा कर उन्हें नमन किया।
समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से भी प्रतिनिधियों ने पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने देशरत्न के राष्ट्रनिर्माण में योगदान को याद करते हुए उन्हें शत-शत् नमन किया।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद एवं जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, विधायक श्याम रजक तथा पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा सहित कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की उपस्थिति ने समारोह को गरिमामय बना दिया।
इस अवसर पर बिहार सैन्य पुलिस द्वारा शोक सलामी दी गई तथा उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर देशरत्न को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का सादा जीवन, उच्च विचार और राष्ट्रसेवा का आदर्श आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान निर्माण और राष्ट्रपति पद तक उनकी भूमिका भारतीय लोकतंत्र की आधारशिला मानी जाती है।
समारोह के अंत में राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जहाँ उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में देशरत्न के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

भागलपुर में बड़ी सजा: दंगा और मारपीट मामले में तीन दोषियों को कारावास और जुर्माना

0

Bhagalpur News: भागलपुर जिले में कानून-व्यवस्था के खिलाफ अपराध करने वालों के लिए सख्त संदेश देते हुए माननीय न्यायालय, भागलपुर ने शाहकुंड थाना कांड संख्या 66/2016 से जुड़े मामले में तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला पुलिस द्वारा प्रस्तुत ठोस साक्ष्यों और समर्पित चार्जशीट के आधार पर सुनाया गया।
मामले में अभियुक्त मनोज कुमार सिंह, महेश चौधरी और धनंजय चौधरी (सभी निवासी हसनाथपुर, थाना-सजौर, जिला-भागलपुर) को विभिन्न धाराओं के तहत दोषी पाया गया। न्यायालय ने तीनों दोषियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 324/149 और 325/149 के तहत दो-दो वर्ष का कारावास, धारा 147 के तहत एक-एक वर्ष का कारावास एवं जुर्माना, तथा धारा 323 के तहत एक-एक वर्ष की सजा और जुर्माना सुनाया है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्य और समय पर दाखिल की गई चार्जशीट के कारण न्यायालय में आरोप सिद्ध हो सके। अधिकारियों ने कहा कि यह फैसला अपराधियों के लिए चेतावनी है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
जिला पुलिस ने कहा कि अपराध नियंत्रण और न्याय सुनिश्चित करने के लिए आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि समाज में शांति और सुरक्षा बनी रहे।
इस फैसले से साफ संदेश गया है कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

भागलपुर में उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मियों का सम्मान, आईजी विवेक कुमार ने दिया प्रशस्ति पत्र

0

Bhagalpur News: भागलपुर जिले में उत्कृष्ट सेवा और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के लिए समीक्षा भवन सभागार में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्वी प्रक्षेत्र के आरक्षी महानिरीक्षक विवेक कुमार ने भागलपुर पुलिस जिला, नवगछिया और बांका जिले के चयनित पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह, नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार सहित जिले के डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट सेवा देने के लिए प्रेरित किया।
आईजी विवेक कुमार ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा विशेष अभियानों में सराहनीय योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को यह सम्मान पुलिस महानिदेशक, बिहार के निर्देश पर प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल प्रशस्ति पत्र नहीं, बल्कि पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और समर्पण का प्रतीक है।
अधिकारियों ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है और जवानों को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। इससे आम जनता में भी पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत होता है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिलता है।
सम्मानित पुलिसकर्मियों ने कहा कि यह सम्मान उन्हें जनता की सुरक्षा के लिए और अधिक समर्पित होकर काम करने की प्रेरणा देगा।

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को मिली रफ्तार, जनसंपर्क कार्यालय के सभी कर्मियों ने खाई सर्वजन दवा

0

Bhagalpur News: फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत समाहरणालय स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय, भागलपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला जनसंपर्क कार्यालय तथा प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय के सभी कर्मियों को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत दवा खिलाई गई।
कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक सह प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नागेंद्र कुमार गुप्ता की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों और पीरामल फाउंडेशन के सदस्यों ने दवा वितरण और सेवन की प्रक्रिया पूरी कराई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लिया।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जिससे बचाव के लिए सर्वजन दवा सेवन बेहद जरूरी है। नियमित रूप से दवा लेने से इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान सभी कर्मियों को दवा सेवन के साथ-साथ आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गई।
जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार द्वारा दी जा रही दवा का सेवन अवश्य करें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

सबका सम्मान-जीवन आसान” अभियान के तहत डीएम ने सुनी जनता की फरियाद, 50 से अधिक मामलों पर हुई सुनवाई

0

Bhagalpur News: बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “7 निश्चय-3 से बढ़ेगा अपना बिहार” के अंतर्गत चलाए जा रहे “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” अभियान के तहत समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने आम जनता की समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों के करीब 50 आवेदनों पर विस्तार से विचार किया गया।
जनसुनवाई में मुख्य रूप से लंबित पेंशन, भूमि विवाद, भू-अर्जन, दाखिल-खारिज तथा अन्य प्रशासनिक मामलों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए, ताकि आम लोगों को जल्द राहत मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, अपर समाहर्ता दिनेश राम, अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) राकेश रंजन सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे और विभिन्न मामलों पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रशासन को जनता के और करीब लाना तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।