Bhagalpur News: होली के पावन अवसर पर 1 मार्च को शहर के सिकंदरपुर पानी टंकी के समीप स्थित V गार्डन मैरिज हॉल में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन Herois High Fi और Junglee Junction Restaurant के संयुक्त तत्वावधान में होगा, जिसमें शहर के लोगों के लिए मनोरंजन के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी निहित रहेगा।
कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर के रूप में Voice of Bihar और Silk TV जुड़े हुए हैं, जो समारोह की विशेष कवरेज करेंगे। आयोजकों के अनुसार इस बार होली मिलन समारोह को हाई-फाई अंदाज में मनाने की तैयारी की गई है, जिसमें रंग-गुलाल के साथ लाइव म्यूजिक, डांस और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लोगों को झूमने पर मजबूर कर देंगी।
समारोह का मुख्य आकर्षण मटका फोड़ प्रतियोगिता होगी, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा परिवार और दोस्तों के साथ सुरक्षित और उल्लासपूर्ण वातावरण में होली मनाने की विशेष व्यवस्था की गई है।
आयोजक राकेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के टिकट सिंगल के लिए 199 रुपये और डबल के लिए 349 रुपये निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि टिकट बिक्री से प्राप्त संपूर्ण राशि गरीब बच्चों की पढ़ाई पर खर्च की जाएगी, जिससे यह आयोजन सामाजिक सरोकार से भी जुड़ जाएगा और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा में सहयोग मिल सकेगा।
फिलहाल V गार्डन मैरिज हॉल में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और आयोजक इस समारोह को यादगार बनाने में जुटे हुए हैं। शहरवासियों में भी इस खास होली मिलन समारोह को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
1 मार्च को V गार्डन मैरिज हॉल में भव्य होली मिलन समारोह, रंगों के साथ सामाजिक सरोकार का संदेश
सिकंदरपुर में लाइव म्यूजिक, डांस, मटका फोड़ प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र; टिकट से मिलने वाली राशि गरीब बच्चों की शिक्षा पर होगी खर्च
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
few clouds
31.2
°
C
31.2
°
31.2
°
60%
3m/s
15%
Tue
31
°
Wed
33
°
Thu
33
°
Fri
34
°
Sat
34
°


