HomeHealthफाइलेरिया उन्मूलन अभियान को मिली रफ्तार, जनसंपर्क कार्यालय के सभी कर्मियों ने...

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को मिली रफ्तार, जनसंपर्क कार्यालय के सभी कर्मियों ने खाई सर्वजन दवा

स्वास्थ्य विभाग और पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से भागलपुर समाहरणालय में चला विशेष कार्यक्रम, अधिकारियों ने भी लिया दवा सेवन में हिस्सा

Bhagalpur News: फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत समाहरणालय स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय, भागलपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला जनसंपर्क कार्यालय तथा प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय के सभी कर्मियों को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत दवा खिलाई गई।
कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक सह प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नागेंद्र कुमार गुप्ता की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों और पीरामल फाउंडेशन के सदस्यों ने दवा वितरण और सेवन की प्रक्रिया पूरी कराई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लिया।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जिससे बचाव के लिए सर्वजन दवा सेवन बेहद जरूरी है। नियमित रूप से दवा लेने से इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान सभी कर्मियों को दवा सेवन के साथ-साथ आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गई।
जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार द्वारा दी जा रही दवा का सेवन अवश्य करें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
73%
2.9m/s
79%
Tue
28 °
Wed
33 °
Thu
34 °
Fri
34 °
Sat
33 °

Most Popular