Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर के पीरपैंती में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश...

भागलपुर के पीरपैंती में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के इशीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर और बाराहाट-नंदलालपुर मुख्य मार्ग पर योगीवीर पहाड़ी के समीप अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान झारखंड के साहिबगंज जिले के शोभनपुर भट्ठा दहाड़ी डेरा निवासी राजगृह यादव के 30 वर्षीय पुत्र उत्तम कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

ससुराल आया था उत्तम, सामान खरीदकर लौटते वक्त अपराधियों ने बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, उत्तम कुमार यादव पिछले लगभग दस दिनों से अपनी ससुराल दौलतपुर में रह रहा था। बुधवार को वह बिजली वायरिंग का सामान खरीदने के लिए साहिबगंज के एक मिस्त्री के साथ इशीपुर बाराहाट बाजार गया था। सामान खरीदकर जब वह वापस लौट रहा था, तभी योगीवीर पहाड़ी के पास बाइक सवार अपराधियों ने उसकी बाइक को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

गोली सीधे उत्तम को लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इशीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल उत्तम को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

गोतिया विवाद में हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

मृतक की पत्नी राजनंदनी कुमारी ने बताया कि उनके पति की अपने ही गांव में गोतिया पक्ष के साथ काफी समय से पुरानी दुश्मनी चल रही थी। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश के तहत साजिश के तहत उत्तम की हत्या की गई है। परिजनों ने एक गोतिया पर इस वारदात में शामिल होने का सीधा आरोप लगाया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों तथा चश्मदीदों के बयानों के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
moderate rain
33.6 ° C
33.6 °
33.6 °
57%
2.5m/s
95%
Thu
34 °
Fri
32 °
Sat
35 °
Sun
33 °
Mon
34 °

Most Popular