Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर के पीरपैंती में अनियंत्रित स्कॉर्पियो का कहर: सीएनजी टेंपो और ट्रैक्टर...

भागलपुर के पीरपैंती में अनियंत्रित स्कॉर्पियो का कहर: सीएनजी टेंपो और ट्रैक्टर को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में चालक समेत 5 लोग घायल

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र में बीती रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। रिफातपुर बासा के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित काले रंग की स्कॉर्पियो ने सड़क पर तबाही मचाते हुए पहले एक सीएनजी टेंपो और फिर ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में टेंपो पर सवार लोगों समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह लोग हुए घायल

हादसे में घायल होने वालों की पहचान टेंपो चालक दिलीप कुमार ठाकुर के साथ-साथ रितेश कुमार, इरशाद अहमद, अकबर अंसारी और सागर कुमार के रूप में हुई है। सभी पीड़ित अचानक हुई इस टक्कर से बुरी तरह जख्मी हो गए।

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचे अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। एसआई ब्रजकिशोर चौधरी तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों और डायल 112 की टीम की सहायता से सभी घायलों को तुरंत पीरपैंती रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

हालांकि, घायलों में से दो लोगों की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है।

चालक मौके से फरार, पुलिस जांच जारी

दुर्घटना को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो चालक अंधेरे का फायदा उठाकर अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया है और वाहन नंबर के आधार पर फरार चालक की तलाश में जुट गई है। इस घटना के बाद से इलाके में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
29.9 ° C
29.9 °
29.9 °
56%
2.1m/s
37%
Fri
30 °
Sat
31 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
33 °

Most Popular