Bhagalpur News: भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने गुरुवार को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय से संबंधित विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस दौरान कंट्रोल सेंटर में तैनात कर्मियों से उनके दायित्वों और कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरीय पुलिस अधीक्षक ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से कंट्रोल रूम में मॉनिटरिंग कर रहे कर्मियों को सतर्क और सक्रिय रहकर कार्य करने का निर्देश दिया गया।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखना और आम जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
SSP ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण
ट्रैफिक सुधार और सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, मॉनिटरिंग कर्मियों को सतर्क रहने को कहा
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
clear sky
24.3
°
C
24.3
°
24.3
°
88%
2.6m/s
4%
Tue
31
°
Wed
33
°
Thu
33
°
Fri
34
°
Sat
33
°


