Homeबिहारपटनाबिहार में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की शुरुआत: मुख्यमंत्री ने 400 इलेक्ट्रिक बसों...

बिहार में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की शुरुआत: मुख्यमंत्री ने 400 इलेक्ट्रिक बसों और नई डीलक्स बसों को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत बिहार को मिली 400 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, भागलपुर समेत 6 शहरों में चलेगी ई-बस सेवा, नई डीलक्स बसें अब दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और हरियाणा रूट पर भी दौड़ेंगी।

Patna News: बिहार में आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पटना स्थित वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत इलेक्ट्रिक बसों तथा बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की नई डीलक्स बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आधुनिक, सुरक्षित, सुविधाजनक और हरित परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रदूषण कम होगा, यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

बिहार को मिली 400 इलेक्ट्रिक बसों की स्वीकृति

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत बिहार को 400 इलेक्ट्रिक बसों की स्वीकृति मिली है। इनमें 200 बसें 12 मीटर तथा 200 बसें 9 मीटर श्रेणी की होंगी। पहले चरण में इन बसों का संचालन पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया में किया जाएगा।

नई डीलक्स बसों की भी शुरुआत

कार्यक्रम में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के डीलक्स बस बेड़े में नई बसों को भी शामिल किया गया। 149 डीलक्स बसों के बेड़े में 3 एसी और 73 नॉन-एसी नई बसों का शुभारंभ किया गया। इन बसों में आधुनिक तकनीक आधारित सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और विश्वसनीय यात्रा का अनुभव मिलेगा।

इन राज्यों के लिए चलेगी सेवा

नई डीलक्स बसों का संचालन बिहार से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और हरियाणा सहित प्रमुख अंतरराज्यीय मार्गों पर किया जाएगा। इससे यात्रियों को निजी वाहनों के बजाय बेहतर सार्वजनिक परिवहन का विकल्प मिलेगा।

कार्यक्रम में रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, परिवहन मंत्री दामोदर रावत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, परिवहन विभाग एवं बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
31.4 ° C
31.4 °
31.4 °
63 %
3.7kmh
100 %
Sat
32 °
Sun
36 °
Mon
34 °
Tue
35 °
Wed
33 °

Most Popular