HomeSportsबिहार महिला कबड्डी लीग 2026 में रोमांच चरम पर, 15 मैचों के...

बिहार महिला कबड्डी लीग 2026 में रोमांच चरम पर, 15 मैचों के बाद मगध वॉरियर्स अंक तालिका में नंबर-1

पाटलिपुत्र खेल परिसर में जारी प्रतियोगिता में सिवान टाइटंस दूसरे और सारण स्ट्राइकर्स तीसरे स्थान पर, 30 लीग मैचों में बढ़ रहा खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह

Patna News: Bihar State Sports Authority द्वारा आयोजित Bihar Women’s Kabaddi League 2026 में जैसे-जैसे मुकाबले आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। यह प्रतियोगिता 11 से 17 मार्च तक Patliputra Sports Complex Indoor Stadium में आयोजित की जा रही है।

तीसरे दिन तक खेले गए कुल 15 मैचों के बाद अंक तालिका में Magadh Warriors 10 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। वहीं Siwan Titans 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और Saran Strikers 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है। प्रतियोगिता में कुल 30 लीग मैच खेले जाने हैं।

मैचों के परिणाम

प्रतियोगिता के दौरान खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

मैच 13:
Patna Pelicans बनाम Sitamarhi Sentinels
स्कोर: 30 – 36
विजेता: सीतामढ़ी सेंटिनल्स
बेस्ट रेडर: जैनब प्रवीण (पटना पेलिकन्स)
बेस्ट डिफेंडर: रिया (सीतामढ़ी सेंटिनल्स)

मैच 14:
Siwan Titans बनाम Nalanda Ninjas
स्कोर: 30 – 20
विजेता: सिवान टाइटंस
बेस्ट रेडर: इंदु कुमारी (सिवान टाइटंस)
बेस्ट डिफेंडर: सिमरन कुमारी (नालंदा निंजास)

मैच 15:
Saran Strikers बनाम Magadh Warriors
स्कोर: 26 – 33
विजेता: मगध वॉरियर्स
बेस्ट रेडर: मुस्कान (सारण स्ट्राइकर्स)
बेस्ट डिफेंडर: नैंसी प्रिया (मगध वॉरियर्स)

मैच 16:
Siwan Titans बनाम Patna Pelicans
स्कोर: 42 – 17
विजेता: सिवान टाइटंस
बेस्ट रेडर: आशिका शांडिल्य (सिवान टाइटंस)
बेस्ट डिफेंडर: लक्ष्मी कुमारी (सिवान टाइटंस)

मैच 17:
Sitamarhi Sentinels बनाम Magadh Warriors
स्कोर: 28 – 23
विजेता: सीतामढ़ी सेंटिनल्स
बेस्ट रेडर: वर्षा (सीतामढ़ी सेंटिनल्स)
बेस्ट डिफेंडर: आयुषी (सीतामढ़ी सेंटिनल्स)

दर्शकों में दिख रहा उत्साह

इस लीग में बिहार के विभिन्न जिलों की महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं और हर मुकाबले के साथ प्रतियोगिता का रोमांच बढ़ता जा रहा है। आयोजकों के अनुसार आने वाले मैचों में भी कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी और अंक तालिका में बदलाव की पूरी संभावना है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
28.6 ° C
28.6 °
28.6 °
58 %
5.1kmh
32 %
Wed
28 °
Thu
38 °
Fri
38 °
Sat
36 °
Sun
38 °

Most Popular