Homeधर्मगंगा दशहरा पर अजगैविनाथ धाम  में संध्या महाआरती व प्रसाद वितरण, गूंजा...

गंगा दशहरा पर अजगैविनाथ धाम  में संध्या महाआरती व प्रसाद वितरण, गूंजा गंगा मैया का जयघोष

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सुल्तानगंज के अजगैविनाथ धाम स्थित बूढ़ानाथ मंदिर, ध्वजा गली में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां गंगा की प्रतिमा स्थापित कर भव्य संध्या महाआरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और “गंगा मैया की जय” के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर जहान्वी गंगा महासभा के महामंत्री संजीव झा ने कहा कि गंगा दशहरा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि गंगा के संरक्षण और पर्यावरण चेतना का भी संदेश देता है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि गंगा में किसी प्रकार का कचरा, प्लास्टिक या गंदा पानी न बहाएं। गंगा को निर्मल और अविरल बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

महाआरती का आयोजन वाराणसी के गंगा आरती की तर्ज पर अत्यंत भव्यता के साथ किया गया, जिसमें मंदिर प्रांगण दीपों और शंखध्वनि से गूंज उठा। कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

गंगा प्रतिमा का नगर भ्रमण व विसर्जन कार्यक्रम शुक्रवार को निर्धारित है, जिसमें शहर के प्रमुख मार्गों से यात्रा निकालकर मां गंगा की प्रतिमा का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व वार्ड पार्षद रामायण शरण गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, तीर्थ पुरोहित गंगा महासभा के सदस्यगण रत्न झा, अनुप झा, प्रदीप झा, अरुण झा, मनोहर झा, अमन झा, प्रविण झा, कृष्णा मिश्रा, प्रयाग झा, काशी झा, कुंजु बाबा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे l

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
28.6 ° C
28.6 °
28.6 °
58 %
5.1kmh
32 %
Wed
28 °
Thu
38 °
Fri
38 °
Sat
36 °
Sun
38 °

Most Popular