Homeराज्यविश्व पर्यावरण दिवस पर भागलपुर में ‘एक दीदी-एक पौधा’ संकल्प के साथ...

विश्व पर्यावरण दिवस पर भागलपुर में ‘एक दीदी-एक पौधा’ संकल्प के साथ हुआ वृहद पौधारोपण अभियान

Bhagalpur News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भागलपुर जिले में जीविका दीदियों द्वारा वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। “एक दीदी–एक पौधा” संकल्प के तहत जिले की 3 लाख 39 हजार से अधिक जीविका दीदियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

साथ ही दीदियों ने प्रभात फेरी और जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु मतदान करने और करवाने का संकल्प भी लिया।

23 दीदी की नर्सरी बनीं हरियाली की मजबूत नींव

जिले भर में संचालित 23 दीदी की नर्सरी इस अभियान की रीढ़ बनीं। मुख्यमंत्री निजी पौधशाला योजना और मनरेगा के सहयोग से इन नर्सरियों में लाखों पौधे तैयार किए गए हैं।
हर नर्सरी में कम-से-कम 20 हजार पौधे तैयार किए गए हैं, जिनकी आपूर्ति पौधारोपण के लिए दीदियों को की जा रही है। यह पहल न केवल पर्यावरण को संवारने वाली है, बल्कि आजीविका का भी सशक्त साधन बनेगी।

हर पौधा, एक जीवन – हर दीदी, एक बदलाव की राह

जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत यह प्रयास भागलपुर जिले को हरियाली की दिशा में आगे बढ़ाने वाला साबित होगा। इस मुहिम का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि दीर्घकालिक पारिस्थितिक संतुलन और महिला सशक्तिकरण को भी मजबूती देना है।

पर्यावरण के साथ लोकतंत्र के प्रति भी सजग दीदियाँ

पौधारोपण के साथ दीदियों ने आम नागरिकों को वोट देने के महत्व को समझाया और आगामी चुनाव में 100% मतदान सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।

“एक दीदी – एक पौधा, एक वोट – एक बदलाव”
भागलपुर जिले की यह पहल न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए पर्यावरण संरक्षण और नागरिक जागरूकता की प्रेरक मिसाल है।

स्रोत: समाहरणालय, भागलपुर (जिला जन-सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति संख्या: 1009 | तिथि: 05 जून 2025

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
28.8 ° C
28.8 °
28.8 °
78%
4.2m/s
10%
Sat
28 °
Sun
34 °
Mon
34 °
Tue
33 °
Wed
36 °

Most Popular