Homeधर्मनेपाल की महिला कांवरिया ने बच्चों की सफलता की खुशी में कांवर...

नेपाल की महिला कांवरिया ने बच्चों की सफलता की खुशी में कांवर पथ पर बिछाया सवा किलोमीटर कॉरपेट

सुल्तानगंज/भागलपुर: श्रावणी मेले के छठे दिन अजगैबीनाथ धाम एक अनोखी भक्ति और मातृत्व की मिसाल का गवाह बना। नेपाल की रहने वाली महिला कांवरिया सुनिता देवी ने अपने पुत्र और पुत्री के डॉक्टर बनने की खुशी में सवा किलोमीटर कांवर पथ पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कॉरपेट बिछाया।

सरकारी नर्स के पद पर कार्यरत सुनिता देवी ने बताया कि उनके बेटे डॉ. प्रशांत यादव और बेटी डॉ. सुषमिता यादव दोनों अमेरिका के होकिंग जोन्स अस्पताल में डॉक्टर के रूप में कार्यरत हैं। अपनी संतानों की सफलता और बाबा धाम की कृपा को याद करते हुए उन्होंने यह सेवा कार्य करने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा, “बाबा अजगैबीनाथ की कृपा और संतान की सफलता की खुशी में यह छोटा-सा प्रयास है, ताकि कांवरियों को यात्रा के दौरान कुछ सहूलियत मिल सके।”

इस दौरान दर्जनों कांवरिया इस पुण्य कार्य के साक्षी बने और सुनिता देवी की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
24.3 ° C
24.3 °
24.3 °
88%
2.6m/s
4%
Tue
31 °
Wed
33 °
Thu
33 °
Fri
34 °
Sat
33 °

Most Popular