Homeराज्यबिहारसंदिग्ध हालात में 12वीं की छात्रा स्नेहा कुमारी की मौत, पुलिस जांच...

संदिग्ध हालात में 12वीं की छात्रा स्नेहा कुमारी की मौत, पुलिस जांच में जुटी

खगड़िया: राजेंद्र नगर, खगड़िया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कोशी साइंस स्कूल की 12वीं की छात्रा स्नेहा कुमारी (उम्र 17 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्नेहा मूल रूप से खगड़िया जिला के अलौली थाना क्षेत्र स्थित दुधौरा गांव की रहने वाली थी और यहां किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

मृतका की पहचान अरुण कुमार की सबसे छोटी बेटी के रूप में हुई है। उनके पिता स्थानीय स्तर पर एक दुकानदार हैं, जबकि मां कंचन देवी गृहिणी हैं। स्नेहा अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।

परिजनों के अनुसार, 13 जुलाई की रात लगभग 10 बजे स्नेहा की अपने पिता से आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद 14 जुलाई की सुबह जब पिता ने दोबारा संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। उसी समय मकान मालिक ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और चित्रगुप्त नगर थाना को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने मामला संदिग्ध पाते हुए शव को मायागंज अस्पताल, भागलपुर भेज दिया जहां पोस्टमार्टम किया गया।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या थी या हत्या। परिजनों ने संदेह जताया है और न्याय की मांग की है।

स्थानीय लोगों और छात्र समुदाय में घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
28.5 ° C
28.5 °
28.5 °
38%
2.8m/s
0%
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
30 °

Most Popular