Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर में IPL जैसा क्रिकेट रोमांच! बिहार डोमिनेंस सीजन-1 का 26 दिसंबर...

भागलपुर में IPL जैसा क्रिकेट रोमांच! बिहार डोमिनेंस सीजन-1 का 26 दिसंबर से होगा आगाज, विजेता को मिलेंगे 3 लाख रुपये

बिहार के 24 जिलों की टीमें टेनिस T-20 टूर्नामेंट में दिखाएंगी दमखम, उपविजेता को डेढ़ लाख और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को मिलेगा 50 हजार रुपये; मैन ऑफ द सीरीज को मिलेगी बाइक।

Bhagalpur News:  क्रिकेट प्रेमियों के लिए भागलपुर से एक बड़ी और रोमांचक खबर सामने आई है। अब शहर में भी IPL की तर्ज पर टेनिस T-20 क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। बिहार के क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार डोमिनेंस सीजन-1 क्रिकेट टूर्नामेंट, प्रेजेंटेड बाय ग्रो करो का आयोजन किया जा रहा है। इस सात दिवसीय क्रिकेट महोत्सव का आगाज 26 दिसंबर से होगा, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 दिसंबर को खेला जाएगा। आयोजन स्थल की घोषणा जल्द की जाएगी।

टूर्नामेंट को लेकर लाजपत पार्क के समीप एक निजी परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में ग्रो करो के निदेशक प्रशांत कुमार ने इसकी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों की कुल 24 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा, तकनीक और दमखम दिखाने का मौका मिलेगा। आयोजकों का लक्ष्य इसे बड़े स्तर पर आयोजित कर क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार बनाना है।

विजेता को 3 लाख, उपविजेता को डेढ़ लाख का इनाम

इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी शानदार पुरस्कार राशि है। प्रतियोगिता में विजेता बनने वाली टीम को तीन लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। वहीं, उपविजेता टीम को डेढ़ लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।

व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए भी खास पुरस्कार रखे गए हैं। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर मैन ऑफ द सीरीज बनने वाले खिलाड़ी को बाइक प्रदान की जाएगी। वहीं, मैन ऑफ द मैच चुने जाने वाले खिलाड़ी को एलईडी टीवी देकर सम्मानित किया जाएगा। इन आकर्षक पुरस्कारों से खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा और रोमांच बढ़ने की उम्मीद है।

बिहार के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

आयोजकों के मुताबिक, बिहार डोमिनेंस सीजन-1 का उद्देश्य केवल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं है, बल्कि राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का अवसर देना भी है। बिहार के अलग-अलग जिलों से 24 टीमों की भागीदारी इस आयोजन को खास बनाएगी। मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात, रोमांचक मुकाबले और खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

आयोजन की तैयारियां शुरू, कोर कमेटी गठित

टूर्नामेंट के मीडिया प्रभारी सह सचिव मनीष दास ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए एक कोर कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें आकाश, आनंद, सौरभ श्रीवास्तव, समार्जिन आदित्य और कुणाल पियूष को शामिल किया गया है। आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं और तैयारियों को लेकर टीम लगातार काम कर रही है।

इस अवसर पर खिलाड़ियों का स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया। साथ ही स्टेट और नेशनल लेवल के क्रिकेट टूर्नामेंट में कमेंट्री कर चुके सुधांशु कुमार को भी सम्मानित किया गया।

आयोजकों का कहना है कि बिहार डोमिनेंस सीजन-1 भागलपुर के खेल जगत के लिए एक नई पहल साबित होगा। इससे न केवल स्थानीय क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बिहार के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों को एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने और अपनी पहचान बनाने का अवसर भी मिलेगा। अब क्रिकेट प्रेमियों को 26 दिसंबर का इंतजार है, जब भागलपुर में टेनिस T-20 क्रिकेट का महासंग्राम शुरू होगा l

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
21.4 ° C
21.4 °
21.4 °
51%
2.3m/s
0%
Fri
21 °
Sat
27 °
Sun
27 °
Mon
27 °
Tue
27 °

Most Popular