HomeUncategorizedजमीन विवाद में युवक की हत्या, शव को आम के पेड़ से...

जमीन विवाद में युवक की हत्या, शव को आम के पेड़ से लटकाया

Crime News: भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के ही युवक गुलशन कुमार का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि गुलशन की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।

20 वर्षों से चला आ रहा था जमीन विवाद

मृतक के भाई प्रीतम कुमार ने बताया कि परिवार का पिछले दो दशकों से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी जमीन विवाद के चलते कुछ प्रभावशाली लोगों ने गुलशन की हत्या की और साक्ष्य मिटाने के इरादे से शव को आम के पेड़ से लटका दिया।

पुलिस जांच में जुटी, मौके पर भारी फोर्स तैनात

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी टू राकेश कुमार और नाथनगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि, “मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है, जांच सभी पहलुओं से की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।”

गांव में एहतियातन भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश

मृतक के पिता प्रकाश पासवान और ग्रामीण धनंजय पासवान ने भी घटना को सुनियोजित हत्या करार देते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते विवाद का समाधान होता, तो यह घटना रोकी जा सकती थी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
light rain
32.7 ° C
32.7 °
32.7 °
60%
4.8m/s
17%
Fri
34 °
Sat
34 °
Sun
34 °
Mon
32 °
Tue
36 °

Most Popular