Bhagalpur News: भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। जुगाड़ ठेला पलटने से गंभीर रूप से घायल हुए किशोर ने इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में मातम का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बलुआचक के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि रजौन थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी प्रदीप पोद्दार का 17 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार जुगाड़ ठेला पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान बलुआचक के पास अचानक जुगाड़ ठेला का संतुलन बिगड़ गया और ठेला पलट गया। हादसे में मनीष कुमार ठेला से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना जगदीशपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोर को आनन-फानन में इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, मायागंज भेजा गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किशोर का इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई थी। इलाज के दौरान ही मनीष कुमार ने दम तोड़ दिया। जैसे ही इस दुखद घटना की सूचना परिजनों को मिली, परिवार में चीख-पुकार मच गई।
मनीष कुमार की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
जुगाड़ ठेला पलटने से 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
बलुआचक के पास हुआ हादसा, गंभीर रूप से घायल किशोर को मायागंज अस्पताल में कराया गया था भर्ती; परिवार में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
clear sky
24.1
°
C
24.1
°
24.1
°
59%
2.9m/s
0%
Thu
24
°
Fri
30
°
Sat
30
°
Sun
30
°
Mon
31
°

