Homeबिहारपटनापटना में चाकूबाजी कांड का खुलासा: CCTV और तकनीकी जांच से 3...

पटना में चाकूबाजी कांड का खुलासा: CCTV और तकनीकी जांच से 3 आरोपी गिरफ्तार

आपसी विवाद में वारदात को दिया गया अंजाम, Patna Police की त्वरित कार्रवाई से मामला सुलझा

Patna News: पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज चाकूबाजी कांड का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 23 अप्रैल को फकीरबाड़ा क्षेत्र में कब्रिस्तान के पास स्थित गली में घटी थी, जहां एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया।
पुलिस के अनुसार, घायल युवक सुभम कुमार (उम्र लगभग 26 वर्ष) ने अपने बयान में बताया कि उस पर चाकू से हमला किया गया। इस मामले में पीरबहोर थाना कांड संख्या 349/26 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।

CCTV और तकनीकी साक्ष्य से मिली बड़ी सफलता

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज का गहन विश्लेषण किया। साथ ही, मानवीय और तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान कर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सबसे पहले ताहिर उर्फ ताहिर खान (20 वर्ष) को उसके घर से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में उसने अपने दो अन्य साथियों—

आयान उर्फ कल्लू (20 वर्ष)
शाहिल (19 वर्ष)
के नाम बताए, जिसके बाद दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

आपसी विवाद बना हमले की वजह

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि आपसी विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी मिलकर योजना बनाकर चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिए थे।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

ताहिर उर्फ ताहिर खान (20 वर्ष)
आयान उर्फ कल्लू (20 वर्ष)
शाहिल (19 वर्ष)
तीनों आरोपी पीरबहोर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

इस सफल कार्रवाई में पीरबहोर थाना पुलिस के साथ विशेष कार्य बल (STF) की टीम भी शामिल रही। टीम में कई पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
few clouds
27 ° C
27 °
27 °
84%
3.2m/s
19%
Wed
33 °
Thu
25 °
Fri
24 °
Sat
30 °
Sun
33 °

Most Popular