Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर में इंटर की छात्रा ने जहर खाकर की खुदकुशी, मौत से...

भागलपुर में इंटर की छात्रा ने जहर खाकर की खुदकुशी, मौत से पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर खोले कई राज

उर्दू बाजार में किराये के मकान में रहकर पढ़ती थी 16 वर्षीय शिवानी; वीडियो में मकान मालिक के परिवार पर लगाए मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तातारपुर थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार में किराये का कमरा लेकर 12वीं की पढ़ाई कर रही 16 साल की छात्रा शिवानी कुमारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जहर खाने के बाद छात्रा को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

​इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर बताई दर्दभरी कहानी

​जहर खाने के बाद छात्रा शिवानी कुमारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो रिकॉर्ड कर अपलोड किए। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया।

​वीडियो में शिवानी ने रोते-बिलखते हुए बताया कि उसने जहर खा लिया है और अपनी इस हालत का जिम्मेदार अपने साथ ही किराये के मकान में रहने वाले लालमोहन ठाकुर, उनकी पत्नी और उनकी पुत्री जाह्नवी शर्मा को ठहराया। मृतका ने आरोप लगाया कि पिछले 10 दिनों से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद प्रताड़ित किया जा रहा था। इतना ही नहीं, उसके साथ मारपीट भी की जाती थी, जिससे तंग आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

​परिजनों में मचा कोहराम, FSL टीम ने जुटाए सबूत

​जैसे ही इंस्टाग्राम पर शिवानी का वीडियो वायरल हुआ, परिजनों को इस अनहोनी की जानकारी मिली। खबर मिलते ही कटहारा कुमारपुर (बाथ थाना क्षेत्र) निवासी पिता सुनील कुमार और परिजन बदहवास हालत में भागलपुर पहुँचे।

​घटना की सूचना पर पहुँची तातारपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया और कमरे से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

​पुलिस की कार्रवाई और भाई की गुहार

​मृतका के भाई सौरभ कुमार ने अपनी बहन के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि इंस्टाग्राम पर वायरल हुए वीडियो को साक्ष्य के रूप में शामिल किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
moderate rain
29.5 ° C
29.5 °
29.5 °
74%
4.6m/s
56%
Fri
30 °
Sat
34 °
Sun
33 °
Mon
35 °
Tue
35 °

Most Popular