“स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” महाअभियान के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलता; मिर्जापुर इलाके में छापेमारी कर सेंटो यादव को दबोचा।
Bhagalpur News: वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) भागलपुर प्रमोद कुमार यादव के निर्देशानुसार जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और अवैध मादक पदार्थों के व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विशेष महाअभियान “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत अवैध शराब और नशीले पदार्थों की बरामदगी के लिए लगातार हॉटस्पॉट इलाकों में छापेमारी की जा रही है.
इसी कड़ी में सोमवार को मधुसूदनपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मिर्जापुर निवासी सेंटो यादव (पिता- जीतों यादव) अपने घर पर अवैध रूप से मादक पदार्थ (गांजा) का संग्रह कर उसकी खरीद-बिक्री कर रहा है.
विशेष टीम का गठन और छापेमारी
प्राप्त सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी, नगर-02 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया.
गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सेंटो यादव के घर पर विधिवत छापेमारी की. तलाशी के दौरान उसके घर से 1.833 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.
बरामदगी एवं गिरफ्तारी का विवरण:
- बरामदगी: 1.833 कि०ग्रा० गांजा
- गिरफ्तार आरोपी: सेंटो यादव, पिता- जीतों यादव, साकिन- मिर्जापुर, थाना- मधुसूदनपुर, जिला- भागलपुर
छापामारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी:
इस सफल छापेमारी अभियान में मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष पु०अ०नि० संजय कुमार मंडल, पु०अ०नि० सागर, पु०अ०नि० अजीत कुमार झा, पु०अ०नि० रविशेखर तुलित, पु०अ०नि० मो० समालुदीन और थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे.
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. भागलपुर पुलिस आम जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है.


