Homeबिहारभागलपुर सिटीNEET पेपर लीक के विरोध में भागलपुर में छात्र संगठनों का प्रदर्शन,...

NEET पेपर लीक के विरोध में भागलपुर में छात्र संगठनों का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन

छात्र राजद और आइसा कार्यकर्ताओं ने टीएमबीयू गेट पर किया विरोध-प्रदर्शन, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ उठाई आवाज।

Bhagalpur News: नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले और दिल्ली व पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को भागलपुर में छात्र संगठनों ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। छात्र राजद और आइसा के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के मुख्य गेट के समीप एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और सरकार इस मामले में प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है।

छात्र नेताओं ने कहा कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए और नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही दिल्ली और पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों की आवाज को दबाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि पूरे कार्यक्रम के दौरान स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी रही और विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

इस मौके पर छात्र नेता चाँद सहित छात्र राजद और आइसा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई और छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
27.9 ° C
27.9 °
27.9 °
84%
3.2m/s
51%
Fri
28 °
Sat
34 °
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
35 °

Most Popular