Homeबिहारभागलपुर सिटीश्रावणी मेला 2026: डीएम अलंकृता पाण्डेय ने अजगैविनाथ धाम का किया निरीक्षण,...

श्रावणी मेला 2026: डीएम अलंकृता पाण्डेय ने अजगैविनाथ धाम का किया निरीक्षण, तैयारियां समय पर पूरी करने के दिए निर्देश

गंगा घाट, नमामि गंगे घाट, उद्घाटन स्थल और हेलिपैड का लिया जायजा, कांवड़ियों के लिए बिजली, पानी, शौचालय, सुरक्षा और पार्किंग की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश।

Bhagalpur News: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के शुभारंभ में अब महज सात दिन शेष हैं। मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने जिले के वरीय अधिकारियों के साथ सुल्तानगंज स्थित अजगैविनाथ धाम का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंगा घाट, नमामि गंगे घाट, प्रस्तावित उद्घाटन स्थल, हेलिपैड तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी निर्माण एवं विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने विशेष रूप से घाटों की साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधाएं, पार्किंग व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया।

डीएम ने कहा कि कांवड़ियों के ठहराव स्थलों पर पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही पार्किंग स्थलों, प्रमुख मार्गों और मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं महिला पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम वातावरण मिल सके।

मीडिया से बातचीत में जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने कहा कि श्रावणी मेला को सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। इस बार श्रद्धालुओं को पहले से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है और सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी।

श्रावणी मेला के उद्घाटन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उद्घाटन समारोह से जुड़ी आधिकारिक जानकारी समय आने पर साझा की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी प्रमोद कुमार यादव, डीएसपी नवनीत कुमार, थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, बीडीओ संजीव कुमार, सीओ रमण कुमार सहित जिला एवं प्रखंड प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
27.2 ° C
27.2 °
27.2 °
87%
2.8m/s
59%
Fri
27 °
Sat
34 °
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
35 °

Most Popular