Homeबिहारपटनाबिहार: बिहटा में बनेगा आधुनिक महिला कौशल प्रशिक्षण संस्थान, युवाओं को मिलेगा...

बिहार: बिहटा में बनेगा आधुनिक महिला कौशल प्रशिक्षण संस्थान, युवाओं को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्किल प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में भारत सरकार और बिहार सरकार के बीच हुआ एमओयू, बिहटा में NSTI(W) भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की स्थापना से रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

Patna News: बिहार के युवाओं, विशेषकर युवतियों के कौशल विकास और रोजगार को नई दिशा देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। लोकसेवक आवास स्थित संकल्प सभागार से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बिहटा स्थित सिकंदरपुर में  राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला)NSTI(W) के नए भवन के शिलान्यास तथा स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (SIIC) की स्थापना के लिए भारत सरकार और बिहार सरकार के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के आदान-प्रदान कार्यक्रम में भाग लिया।

करीब  ₹99.97 करोड़ की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक संस्थान राज्य की युवतियों को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण प्रदान करेगा। वहीं, स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के माध्यम से बिहार के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें देश और विदेश में बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह परियोजना बिहार के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं की दक्षता बढ़ेगी और उन्हें वैश्विक रोजगार बाजार में प्रतिस्पर्धी बनने का अवसर मिलेगा।

सरकार का मानना है कि यह पहल राज्य में कौशल विकास को नई ऊंचाई देगी, युवाओं को रोजगार से जोड़ेगी और विकसित बिहार एवं विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
moderate rain
29.5 ° C
29.5 °
29.5 °
74 %
3.1kmh
70 %
Thu
30 °
Fri
33 °
Sat
34 °
Sun
35 °
Mon
36 °

Most Popular