Homeबिहारसमृद्धि यात्रा: सारण की धरती से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गिनाईं उपलब्धियां...

समृद्धि यात्रा: सारण की धरती से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गिनाईं उपलब्धियां और भविष्य की योजनाएं

Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के क्रम में आज सारण जिले के छपरा स्थित निर्माणाधीन बस स्टैंड मैदान में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में पहली बार एनडीए सरकार बनने के बाद से बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ है और राज्य लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या उन्हें 2005 से पहले का बिहार याद है, जब शाम के बाद घर से निकलना मुश्किल था, सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति बदहाल थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बिहार में भय और असुरक्षा का माहौल नहीं है। प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द कायम है। हिंदू-मुस्लिम तनाव को खत्म करने के लिए वर्ष 2006 से कब्रिस्तानों की घेराबंदी और 2016 से पुराने मंदिरों की घेराबंदी का कार्य किया गया। शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए बड़े पैमाने पर स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए।

उन्होंने बताया कि सात निश्चय योजना के तहत हर घर बिजली, नल का जल, शौचालय और पक्की सड़क का लक्ष्य पूरा किया गया। अब लगभग सभी घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली दी जा रही है। सात निश्चय-2 के तहत युवाओं को 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया, जिसमें अब तक 10 लाख सरकारी नौकरी और 40 लाख रोजगार दिए जा चुके हैं। अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया है।

मुख्यमंत्री ने सात निश्चय-3 का विस्तृत खाका पेश करते हुए कहा कि 2025 से 2030 तक रोजगार, उद्योग, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। महिला सशक्तीकरण के तहत महिला रोजगार योजना में आर्थिक सहायता, सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र, कृषि विपणन निगम, आदर्श विद्यालय, डिग्री कॉलेज, बेहतर अस्पताल, एक्सप्रेस-वे, सोलर पैनल, पर्यटन और स्पोर्ट्स सिटी जैसी योजनाएं शामिल हैं।

सारण जिले के विकास पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, मेडिकल कॉलेज, आईटीआई, पुल-पुलियों और सड़कों का जाल बिछाया गया है। आगामी योजनाओं में छपरा में एलिवेटेड पथ, नए रेल ओवर ब्रिज, चौड़ी सड़कें, सोनपुर हरिहरनाथ मंदिर क्षेत्र का विकास और औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना शामिल है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
35.7 ° C
35.7 °
35.7 °
48 %
10.5kmh
87 %
Sun
34 °
Mon
34 °
Tue
35 °
Wed
35 °
Thu
35 °

Most Popular