Home Blog Page 317

बिहार में जमीन घोटाले का बड़ा खुलासा: फर्जी दस्तावेजों पर बेची गई सरकारी और पहाड़ी जमीन, सुल्तानगंज अंचल में माफियाराज चरम पर

0

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज अंचल से एक बड़ा जमीन घोटाला उजागर हुआ है, जहां फर्जी दस्तावेजों और दलालों की मिलीभगत से रेलवे, पहाड़ और आम जनता की जमीनें तक बेची जा चुकी हैं। अवैध तरीके से मोटेशन कर करोड़ों की जमीन पर कब्जा किया गया है, जिससे आम लोग बुरी तरह त्रस्त हैं।

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठन जन संसद ने इस घोटाले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के संयोजक अजीत कुमार यादव ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जन आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने मांग की कि अंचलाधिकारी को तुरंत बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाए और जिला स्तरीय उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित की जाए।

फर्जी दाखिल दरखास्त से करोड़ों की हेराफेरी

प्राप्त दस्तावेज़ों के अनुसार, 1 जून 2018 को दाखिल दरखास्त संख्या 5787 के जरिए भागलपुर शहरी भूमि को सुल्तानगंज के गांव की जमीन दिखाकर फर्जी मोटेशन कराया गया। इस प्रकार के दर्जनों मामलों में रेलवे और पहाड़ी क्षेत्र की जमीनें तक अवैध रूप से ट्रांसफर की गई हैं।

RTI का भी नहीं मिल रहा जवाब, मुआवजा अटका

ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से मुआवज़ा भुगतान लंबित है। RTI के जरिए जानकारी मांगने पर भी प्रशासन जानकारी नहीं देता। उलटे जमीनों पर जबरन कब्ज़ा करवा कर पीड़ितों से पैसे की वसूली की जा रही है।

छह वर्षों से एक ही अंचलाधिकारी, भ्रष्टाचार का केंद्र बिंदु

स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि वर्तमान अंचलाधिकारी छह वर्षों से अधिक समय से पद पर जमे हैं और पूरे अंचल में भ्रष्टाचार की जड़ बन चुके हैं। उनका नाम कई विवादित मामलों में सामने आ चुका है, फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही है।

जनता का गुस्सा फूटा, आंदोलन की चेतावनी

क्षेत्रीय जनता ने स्पष्ट कहा है कि यदि प्रशासन ने इस गंभीर मुद्दे को नजरअंदाज़ किया, तो वे सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। उन्होंने जिलाधिकारी से अपील की है कि इस संगठित भ्रष्टाचार के खिलाफ तत्काल सख्त कदम उठाए जाएं।

बाइट: अजीत कुमार यादव, संयोजक – जन संसद

“हम सरकार से मांग करते हैं कि इस गोरखधंधे को जल्द बंद किया जाए, वरना हम सड़कों पर उतरने के लिए विवश होंगे। यह केवल भ्रष्टाचार नहीं, जनता के अधिकारों का अपमान है।”

गंगा दशहरा पर अजगैविनाथ धाम  में संध्या महाआरती व प्रसाद वितरण, गूंजा गंगा मैया का जयघोष

0

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सुल्तानगंज के अजगैविनाथ धाम स्थित बूढ़ानाथ मंदिर, ध्वजा गली में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां गंगा की प्रतिमा स्थापित कर भव्य संध्या महाआरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और “गंगा मैया की जय” के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर जहान्वी गंगा महासभा के महामंत्री संजीव झा ने कहा कि गंगा दशहरा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि गंगा के संरक्षण और पर्यावरण चेतना का भी संदेश देता है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि गंगा में किसी प्रकार का कचरा, प्लास्टिक या गंदा पानी न बहाएं। गंगा को निर्मल और अविरल बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

महाआरती का आयोजन वाराणसी के गंगा आरती की तर्ज पर अत्यंत भव्यता के साथ किया गया, जिसमें मंदिर प्रांगण दीपों और शंखध्वनि से गूंज उठा। कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

गंगा प्रतिमा का नगर भ्रमण व विसर्जन कार्यक्रम शुक्रवार को निर्धारित है, जिसमें शहर के प्रमुख मार्गों से यात्रा निकालकर मां गंगा की प्रतिमा का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व वार्ड पार्षद रामायण शरण गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, तीर्थ पुरोहित गंगा महासभा के सदस्यगण रत्न झा, अनुप झा, प्रदीप झा, अरुण झा, मनोहर झा, अमन झा, प्रविण झा, कृष्णा मिश्रा, प्रयाग झा, काशी झा, कुंजु बाबा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे l

विश्व पर्यावरण दिवस पर भागलपुर में ‘एक दीदी-एक पौधा’ संकल्प के साथ हुआ वृहद पौधारोपण अभियान

0

Bhagalpur News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भागलपुर जिले में जीविका दीदियों द्वारा वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। “एक दीदी–एक पौधा” संकल्प के तहत जिले की 3 लाख 39 हजार से अधिक जीविका दीदियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

साथ ही दीदियों ने प्रभात फेरी और जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु मतदान करने और करवाने का संकल्प भी लिया।

23 दीदी की नर्सरी बनीं हरियाली की मजबूत नींव

जिले भर में संचालित 23 दीदी की नर्सरी इस अभियान की रीढ़ बनीं। मुख्यमंत्री निजी पौधशाला योजना और मनरेगा के सहयोग से इन नर्सरियों में लाखों पौधे तैयार किए गए हैं।
हर नर्सरी में कम-से-कम 20 हजार पौधे तैयार किए गए हैं, जिनकी आपूर्ति पौधारोपण के लिए दीदियों को की जा रही है। यह पहल न केवल पर्यावरण को संवारने वाली है, बल्कि आजीविका का भी सशक्त साधन बनेगी।

हर पौधा, एक जीवन – हर दीदी, एक बदलाव की राह

जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत यह प्रयास भागलपुर जिले को हरियाली की दिशा में आगे बढ़ाने वाला साबित होगा। इस मुहिम का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि दीर्घकालिक पारिस्थितिक संतुलन और महिला सशक्तिकरण को भी मजबूती देना है।

पर्यावरण के साथ लोकतंत्र के प्रति भी सजग दीदियाँ

पौधारोपण के साथ दीदियों ने आम नागरिकों को वोट देने के महत्व को समझाया और आगामी चुनाव में 100% मतदान सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।

“एक दीदी – एक पौधा, एक वोट – एक बदलाव”
भागलपुर जिले की यह पहल न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए पर्यावरण संरक्षण और नागरिक जागरूकता की प्रेरक मिसाल है।

स्रोत: समाहरणालय, भागलपुर (जिला जन-सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति संख्या: 1009 | तिथि: 05 जून 2025

मुख्यमंत्री  ने दरभंगा में शहीद सूरज नारायण सिंह की 119वीं जयंती पर स्मृति सभा में दी श्रद्धांजलि

0

Bhagalpur News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दरभंगा के लहेरियासराय स्थित पोलो ग्राउंड में आयोजित शहीद सूरज नारायण सिंह की 119वीं जयंती पर आयोजित स्मृति सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने शहीद के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण करते हुए भावपूर्ण उद्बोधन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा,
“शहीद सूरज नारायण सिंह जी ने भारत की स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आजादी के बाद वे किसान और समाजवादी आंदोलनों से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे। ऐसे वीर सेनानी को नमन करना हम सबका कर्तव्य है।”

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि अब दरभंगा में हर वर्ष सरकारी स्तर पर यह स्मृति समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि दरभंगा में शहीद सूरज नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी और उनके स्मारक के निर्माण हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में उन्होंने दरभंगा के जिलाधिकारी को आवश्यक निर्देश दे दिए हैं।

उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में शामिल रहे:

  • उप मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी
  • जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी
  • सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी
  • राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री  संजय सरावगी
  • समाज कल्याण मंत्री  मदन सहनी
  • पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री  हरी सहनी
  • सांसद  गोपाल जी ठाकुर एवं लवली आनंद
  • विधायकगण  विनय कुमार चौधरी,  रामचंद्र साह, मुरारी मोहन झा, चेतन आनंद
  • पूर्व सांसद  आनंद मोहन

इसके अलावा, मुख्यमंत्री के सचिव  कुमार रवि, दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त  कौशल किशोर, पुलिस उप महानिरीक्षक  स्वप्ना गौतम मेश्राम, जिलाधिकारी  कौशल कुमार, और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी सहित अन्य कई प्रशासनिक व जनप्रतिनिधि इस मौके पर उपस्थित रहे।

“विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित”

0

Bhagalpur News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज भागलपुर शहर के लाजपत पार्क मैदान में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम थी “एक पेड़ मां के नाम”, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भावनात्मक जुड़ाव को भी बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर महापौर डॉ. वसुंधरा लाल, उप महापौर डॉ. सलाउद्दीन हसन, जोगशर थाना प्रभारी कृष्ण नंदन प्रसाद सिंह, नगर निगम के पार्षदगण अनिल पासवान, संजय सिंहा, पंकज गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि और नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।

महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने अपने संबोधन में कहा,
“हर व्यक्ति को पर्यावरण की रक्षा के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी निभानी चाहिए। किसी खास अवसर जैसे जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या किसी प्रियजन की स्मृति में एक वृक्ष लगाना एक सुंदर और सार्थक पहल हो सकती है। आज जब हम ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाते हैं, तो यह केवल पर्यावरण सेवा नहीं, बल्कि हमारे भावनात्मक रिश्तों की प्रकृति के साथ अभिव्यक्ति भी है।”

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर वृक्षारोपण किया और “हरियाली बढ़ाएं, जीवन बचाएं” के संकल्प के साथ पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक मुक्त भारत की शपथ

0

केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, पटना द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” पर आज एक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दूरदर्शन न्यूज़ बिहार के समाचार प्रमुख सलमान हैदर तथा सीबीसी पटना के उप निदेशक संजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

परिचर्चा का उद्देश्य नागरिकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खतरों से अवगत कराना और पत्तों की प्लेट, जूट बैग जैसे पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाने हेतु प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक का त्याग करने की शपथ भी ली।

मुख्य अतिथि  सलमान हैदर ने प्लास्टिक के पशु स्वास्थ्य विशेषकर गायों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों और शहरी बाढ़ जैसी समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा, “संकट गहरा है, लेकिन समाधान सरल — हमें अपनी आदतों में बदलाव लाना होगा।”

सीबीसी पटना के उप निदेशक  संजय कुमार ने अपने संबोधन में प्लास्टिक के इतिहास, इसके पर्यावरणीय, जैविक और सामाजिक प्रभावों पर एक तथ्यात्मक प्रस्तुति दी। उन्होंने दक्षिण कोरिया जैसे देशों के उदाहरणों का उल्लेख करते हुए प्रभावी नियंत्रण उपायों की जानकारी दी।

पीआईबी पटना के सहायक निदेशक कुमार सौरभ ने वैश्विक मंचों जैसे UNEP, UNFCCC और COP-15 के प्रयासों की चर्चा करते हुए “पॉसिबिलिज़्म” की धारणा को रेखांकित किया — कि सकारात्मक मानव क्रियाएं पर्यावरण की दिशा बदल सकती हैं।

दूरदर्शन न्यूज़ पटना के न्यूज़ एडिटर जावेद अख्तर अंसारी ने स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी और व्यवहारिक विकल्पों की महत्ता को रेखांकित किया।

कार्यक्रम का संचालन अमरेन्द्र कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे, साथ ही सीबीसी बिहार क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारी भी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

विश्व पर्यावरण दिवस पर भागलपुर में प्रशासन की अनूठी पहल: अधिकारियों ने लगाए फलदार वृक्ष, मतदाताओं को दिया पर्यावरण और लोकतंत्र का संदेश

0

Bhagalpur News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भागलपुर जिला प्रशासन ने एक प्रेरणादायक और समाज को जागरूक करने वाली पहल की। जिले के सुंदरवन क्षेत्र में आयोजित विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के नेतृत्व में कई वरिष्ठ अधिकारियों ने फलदार वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, एसडीएम विकास कुमार, वन विभाग के अधिकारीगण और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मिलकर आम, अमरूद, लीची जैसे पौधे लगाए और पर्यावरणीय संतुलन के महत्व पर बल दिया।

डॉ. नवल किशोर चौधरी ने इस अवसर पर कहा –
“हर व्यक्ति को अपने माता, पिता या परिवार के किसी प्रिय सदस्य के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। जब वह पेड़ फल देगा, तो वह हमें अपनों की याद भी दिलाएगा और प्रकृति से हमारा रिश्ता और गहरा होगा।”

उन्होंने एक अभिनव सुझाव भी दिया कि –
“हर मतदाता को मतदान के दिन एक वृक्ष लगाना चाहिए। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण होगा, बल्कि लोकतंत्र की जड़ों को भी मजबूती मिलेगी। यह प्रकृति और लोकतंत्र दोनों के लिए हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक बन सकता है।”

मालदा मंडल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर 25,000 पौधे लगाए, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में मियावाकी तकनीक का उपयोग

0

Bhagalpur News: विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें” को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ, हरित और टिकाऊ पर्यावरण की दिशा में ठोस पहल करना था।

कार्यक्रम के तहत मालदा टाउन, साहिबगंज, भागलपुर, जमालपुर, मुंगेर सहित 15 प्रमुख रेलवे स्थलों और मालगोदाम क्षेत्रों में कुल 25,000 पौधों का रोपण किया गया। इस वृक्षारोपण अभियान में ‘मियावाकी पद्धति’ का उपयोग किया गया, जो कम समय में घना, देशज और जैवविविधता से भरपूर वन क्षेत्र विकसित करने की वैज्ञानिक तकनीक है।

🔹 मालदा टाउन से शुरुआत

मालदा टाउन स्टेशन परिसर स्थित महानंदा रेलवे कॉलोनी के रेलवे पार्क में इस अभियान का शुभारंभ हुआ।
मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मनीष कुमार गुप्ता ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ERWWO मालदा की अध्यक्षा  मनीषा गुप्ता, वरिष्ठ अधिकारी, महिला संगठन की सदस्याएं, रेलवे कर्मचारी व परिजन उपस्थित रहे।
यहाँ 2,000 पौधे “मा आनंदमयी सेवा आश्रम” के सहयोग से लगाए गए।

🔹 अन्य प्रमुख स्थानों पर गतिविधियाँ:

  • साहिबगंज: “संजीवनी गंगा” संस्था के सहयोग से 5,000 पौधे लगाए गए।
  • भागलपुर: बाराहाट, टिकानी व मंदार हिल स्टेशन क्षेत्रों में 5,000 पौधे, AEN/भागलपुर और अडानी पावर के संयुक्त प्रयास से लगाए गए।
  • जमालपुर:
    • डीजल शेड में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता कृष्ण कुमार दास ने कर्मचारियों संग पौधे लगाए।
    • जमालपुर कार्यशाला, दौलतपुर माल साइडिंग व अकरा नगर स्टेशन पर 3,250 पौधे रोपे गए।
  • मुंगेर स्टेशन: स्थानीय NGO “मुंगेर सेवा मंच” के सहयोग से 1,000 पौधे लगाए गए, जो स्टेशन गार्डन की देखरेख भी करेगा।

DRM मनीष कुमार गुप्ता ने कहा –
“मियावाकी तकनीक से तैयार यह हरित आवरण न केवल वातावरण को शुद्ध बनाएगा, बल्कि रेलवे परिसरों की सुंदरता और जैवविविधता को भी बढ़ाएगा। प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ हमारी यह हरियाली क्रांति एक उदाहरण बनकर उभरेगी।”


कोरोना के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मायागंज अस्पताल में मॉकड्रिल कर जांची गई तैयारियां

0

Bhagalpur News: राज्य में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है, खासकर राजधानी पटना में संक्रमितों की संख्या में वृद्धि से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रम में पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज), भागलपुर में एक विशेष मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।

इस मॉकड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में अस्पताल की तैयारियों की जाँच करना था। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अभिलेश कुमार के नेतृत्व में 10 सदस्यीय चिकित्सकों की विशेष टीम ने इस अभ्यास की निगरानी की।

डॉ. अभिलेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में संभावित कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पूरी कर ली गई हैं।

  • अस्पताल परिसर में 20 बेड वाला कोविड वार्ड पहले ही स्थापित किया जा चुका है।
  • ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह क्रियाशील है, ताकि किसी भी स्थिति में मरीजों को ऑक्सीजन की किल्लत न हो।
  • आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर, दवाओं का स्टॉक, सैनिटाइजेशन, साफ-सफाई और मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया गया है।

डॉ. अभिलेश ने बताया कि, “पिछली लहर की तुलना में इस बार स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ज्यादा सजग है। अस्पतालों के अधीक्षकों एवं मॉडल पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगातार समीक्षा की जा रही है।”

नोडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि अस्पताल परिसर में कोविड संक्रमण से बचाव हेतु सभी आवश्यक उपाय तत्परता से लागू किए जाएं।।

नागरिक विकास समिति ने पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण, बरगंज थाना परिसर में गूंजा हरियाली का संदेश

0

Bhagalpur News: अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर नागरिक विकास समिति (दक्षिणी क्षेत्र) द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के उद्देश्य से एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हाल ही में निर्मित बरगंज थाना परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें समिति के सदस्य, पुलिस पदाधिकारी और समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष रमन कर्ण ने किया। उन्होंने कहा, “पर्यावरण की सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक का कर्तव्य है। हम सभी को मिलकर सामूहिक प्रयास करना होगा।”

थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने भी इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए कहा, “प्रकृति हमें बहुत कुछ देती है और अब समय है कि हम उसे अपने कर्तव्यों के माध्यम से कुछ लौटाएं।”

उपस्थित प्रमुख लोगों में शामिल रहे:

  • कौशल ठाकुर (प्रभारी अध्यक्ष, दक्षिणी इकाई)
  • विनोद पंडित (पर्यावरण सचिव)
  • डॉ. कुमार नीरव, दीपक सिंह, सरदार हरविंदर सिंह, संतोष कुमार
  • मो. इम्तियाज अहमद, मो. आफताब मतो, हरदीप कौर, रेखा कुमारी
  • रजनीश कुमार, तरुण सिन्हा, आयुष वर्मा, शिवराज मोदी, जसविंदर सिंह

सभी प्रतिभागियों ने अपने विचार व्यक्त किए और वृक्षारोपण को केवल प्रतीकात्मक न मानकर इसे एक सतत प्रयास के रूप में अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका विशेष योगदान रहा:
दक्षिणी क्षेत्र अध्यक्ष कृष्णा साह, राकेश रंजन केसरी एवं सत्यनारायण प्रसाद।
कार्यक्रम के अंत में कौशल ठाकुर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयासों से ही हम अपने पर्यावरण को संरक्षित कर अगली पीढ़ी के लिए एक हरित भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं।