Home Blog Page 301

भागलपुर: पत्नी को 8 बार चाकू से गोदा, ससुराल वालों पर हत्या की साजिश का आरोप

0

भागलपुर जोगसर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयलाघाट मोहल्ले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नगर निगम में कार्यरत कर्मचारी प्रेमराज ने अपनी पत्नी संजुला कुमारी पर जानलेवा हमला करते हुए उसे चाकू से आठ बार गोद डाला। पीड़िता फिलहाल मायागंज अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।

पीड़िता की मां मंजू देवी और भाई युवराज यादव के अनुसार, संजुला अपने बच्चों को स्कूल से लाने के बाद घर पहुंची थी। पति प्रेमराज के फोन पर बार-बार बुलावे के बाद जैसे ही वह घर लौटी, पहले उसकी ननद ममता कुमारी से कहासुनी हुई। इसके बाद ससुर रामचंद्र यादव, सास मुक्ति देवी और पति प्रेमराज ने मिलकर उसे कमरे में बंद कर दिया और मारपीट शुरू कर दी।

इसी दौरान प्रेमराज ने धारदार चाकू से उस पर लगातार वार किए। गंभीर रूप से घायल संजुला ने किसी तरह अपनी मां को फोन कर सूचना दी। जब मां और भाई मौके पर पहुंचे, तो ससुराल पक्ष ने मंजू देवी के साथ भी मारपीट की। घायल अवस्था में संजुला को थाने ले जाया गया, लेकिन पुलिस ने पहले इलाज कराने की सलाह दी। इलाज के इंतजार में संजुला थाने में ही बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल और फिर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़िता के भाई युवराज यादव ने आरोप लगाया कि प्रेमराज का कई लड़कियों से अवैध संबंध है और वह संजुला पर 5 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहा था। मां मंजू देवी ने बताया कि प्रेमराज पहले से ही दूसरी शादी करना चाहता था और तलाक की मांग कर रहा था। उन्होंने दावा किया कि ससुराल पक्ष उसे चाकू मारने के बाद फांसी पर लटका कर आत्महत्या का रूप देना चाहता था।

पांच साल पहले प्रेमराज और संजुला की शादी हुई थी, और दोनों के दो छोटे बच्चे भी हैं। लेकिन शादी के बाद से ही संजुला पर लगातार मानसिक और शारीरिक अत्याचार हो रहे थे।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, और पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है।

Delhi: भारत निर्वाचन आयोग ने 345 राजनीतिक दलों को डीलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की

0

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने देश में सक्रिय राजनीतिक दलों की पारदर्शिता और सक्रियता सुनिश्चित करने के लिए 345 रजिस्टर्ड लेकिन गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (RUPPs) को डीलिस्ट करने की प्रक्रिया प्रारंभ की है। यह निर्णय मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी की अध्यक्षता में लिया गया।

किन दलों पर कार्रवाई?

इन 345 दलों ने:

  • 2019 के बाद किसी भी लोकसभा, विधानसभा या उपचुनाव में भाग नहीं लिया है।
  • और जिनके कार्यालय देशभर में कहीं भी भौतिक रूप से मौजूद नहीं पाए गए हैं।

इन दलों की पहचान निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू की गई राष्ट्रव्यापी जांच प्रक्रिया के तहत की गई है, जिसका यह प्रथम चरण है।

कार्रवाई की प्रक्रिया:

निर्वाचन आयोग ने संबंधित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) को इन दलों को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी करने के निर्देश दिए हैं।

  • सभी दलों को उत्तर देने और सुनवाई का अवसर दिया जाएगा।
  • अंतिम निर्णय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ही लिया जाएगा।

पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम

वर्तमान में देश में 2800 से अधिक RUPPs पंजीकृत हैं, जिनमें से कई लंबे समय से निष्क्रिय हैं या केवल नाममात्र के लिए पंजीकृत हैं।
इन दलों को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 29A के तहत पंजीकरण प्राप्त है, जिसके तहत वे कर में छूट और अन्य सुविधाएं प्राप्त करते हैं।

निर्वाचन आयोग का यह कदम देश की राजनीतिक व्यवस्था को स्वच्छ, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Sultanganj News: मिरहट्टी गांव में पोखर में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0

Sultanganj News: भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत मिरहट्टी गांव में एक दर्दनाक हादसे में एक किशोर की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कैलाश कुमार (उम्र 16 वर्ष), पिता डब्लू यादव के रूप में हुई है, जो मिरहट्टी गांव का निवासी था।

परिजनों के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे कैलाश कुमार गांव के ही चुटिया पोखर में भैंस निकालने गया था। इसी दौरान पानी के गहरे हिस्से में चले जाने के कारण वह डूब गया। गांव के एक बच्चे ने हादसे की सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा उसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मुखिया ने जताया दुख, सहायता दिलाने का आश्वासन

घटना की सूचना मिलते ही मिरहट्टी पंचायत के मुखिया अशोक यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुःखद बताते हुए परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया।

इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक का माहौल है। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Bhagalpur News: भागलपुर भाजपा के तीन महामंत्रियों को मिली विधानसभा क्षेत्रीय प्रभारी की जिम्मेदारी

0

भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर जिला संगठन में तीन प्रमुख महामंत्रियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने पार्टी के तीन महामंत्रियों को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त करते हुए संगठन को ज़मीनी स्तर पर और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार:

  • योगेश पांडे को नाथनगर विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • उमाशंकर को सुल्तानगंज और कहलगांव विधानसभा की देखरेख का दायित्व मिला है।
  • वहीं नितेश सिंह को भागलपुर एवं पीरपैंती विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है।

संगठनात्मक समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने भरोसा जताया कि यह तीनों नेता पूर्ण निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा,

“आप सभी के नेतृत्व में भाजपा संगठन निश्चित रूप से और अधिक सशक्त एवं संगठित बनेगा। विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ेगा और संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी।”

इस नियुक्ति की आधिकारिक जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने दी।

Delhi News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले शाहनवाज हुसैन, भागलपुर आगमन का न्योता दिया

0

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें बिहार के भागलपुर आगमन का न्योता दिया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपति को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में अमर शहीद तिलकामांझी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने का आग्रह किया।

शाहनवाज हुसैन ने बताया कि राष्ट्रपति से उनकी मुलाकात अत्यंत आत्मीय रही। उन्होंने राष्ट्रपति को भागलपुर के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए भागलपुर आने का हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

भागलपुर की विरासत पर चर्चा

पूर्व मंत्री ने राष्ट्रपति को बताया कि भागलपुर प्राचीन अंग प्रदेश का हिस्सा है, जिसका उल्लेख रामायण और महाभारत काल से मिलता है।

  • श्रावणी मेला के दौरान लाखों शिव भक्त गंगा जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण करते हैं।
  • भागलपुर को सिल्क सिटी के नाम से वैश्विक पहचान प्राप्त है।
  • मंदार पर्वत और इससे जुड़ी पुराण कथाएं, इस क्षेत्र की धार्मिक विरासत को समृद्ध बनाती हैं।
  • कहलगांव स्थित विक्रमशिला विश्वविद्यालय की पुनर्स्थापना के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार प्रयासरत हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि विक्रमशिला विश्वविद्यालय का पुनर्निर्माण न केवल शैक्षणिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह क्षेत्र के गौरव को पुनर्जीवित करेगा।

राष्ट्रपति को भ्रमण के लिए आमंत्रण

शाहनवाज हुसैन ने महामहिम को विक्रमशिला विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण करने के लिए भी आमंत्रित किया। उन्होंने भरोसा जताया कि राष्ट्रपति का आगमन भागलपुर के विकास और सांस्कृतिक पुनरुत्थान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा।

Bhagalpur News: श्रावणी मेला की तैयारी जोरों पर, भागलपुर डीएम ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

0

विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन तैयारियों के अंतिम चरण में पहुंच चुका है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी लगातार मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं और समग्र व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें कर रहे हैं।

इसी क्रम में समीक्षा भवन सभागार में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेला से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि होनी चाहिए और सभी तैयारियाँ मेला प्रारंभ होने से कम से कम पांच दिन पहले हर हाल में पूरी कर ली जाएं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था:

  • जर्मन हैंगर पंडाल बनवाए जा रहे हैं, जहां ठहरने के लिए समुचित व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
  • यातायात नियंत्रण और पार्किंग की सुदृढ़ व्यवस्था के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग स्पॉट चिन्हित किए गए हैं।
  • मेला क्षेत्र की सफाई, जलापूर्ति, विद्युत आपूर्ति और स्वास्थ्य सुविधा को लेकर भी विशेष योजनाएं तैयार की गई हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी:

इस समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सिटी एसपी शुभांक मिश्रा, विधि-व्यवस्था डीएसपी चंद्रभूषण, पथ निर्माण विभाग, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य इस वर्ष श्रावणी मेला को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु-मित्र बनाना है। सभी विभाग परस्पर समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Patna News: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, अनिगमित क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के अध्ययन पर रहा केंद्रित

0

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्रीय संकलन प्रभाग), सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय, पटना द्वारा दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 26 एवं 27 जून 2025 को किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ए.एस.यू.एस.ई. (Annual Survey of Unincorporated Sector Enterprises) के अंतर्गत अनिगमित क्षेत्र के स्थापनाओं एवं परिवारों में निर्माण गतिविधियों पर मार्गदर्शी अध्ययन हेतु आयोजित किया गया। इस सर्वेक्षण की अवधि जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 तक निर्धारित की गई है।

प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन उप महानिदेशक एवं क्षेत्रीय प्रमुख  रोशन लाल साहू द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने बताया कि यह सर्वेक्षण देश में नीति निर्धारण के लिए महत्वपूर्ण आंकड़े उपलब्ध कराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले और समयबद्ध आंकड़ों का संग्रहण आज के दौर में नीति-निर्माण के लिए अत्यंत सहायक है। यह सर्वेक्षण विशेष रूप से गैर-निगमित प्रतिष्ठानों (स्वयं के उद्यमों को छोड़कर) द्वारा की गई निर्माण गतिविधियों के सकल मूल्य उत्पादन, सकल मूल्य वर्धन और परिवारों द्वारा अपने उपभोग के लिए किए गए निर्माण कार्यों के आंकलन हेतु राष्ट्रीय लेखा प्रभाग को इनपुट प्रदान करता है।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान उप निदेशक श्री परिमल ने आंकड़ों की उपयोगिता और तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। तकनीकी प्रशिक्षण श्री जीतेन्द्र राय और श्री रश्मि रंजन (वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी) द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक श्री अभिषेक गौरव ने किया, जिन्होंने स्वागत भाषण भी दिया। इस अवसर पर उप क्षेत्रीय कार्यालय भागलपुर के प्रभारी श्री राजीव कुमार झा, गया कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी श्री टेक नारायण प्रसाद, तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों –  सुधीर कुमार झा,  देवेन्द्र कुमार, श्री कमलेश प्रधान,  ए.के. पाठक,  सुशील कुमार सिंह,  डी.एन. प्रसाद,  कमलेश कुमार गुप्ता,  कुमार इन्द्रजीत एवं श्रीमती प्रियंका कुमारी – ने भी सहभागिता की।

साथ ही,  गुरुराज सिंह (क. सांख्यिकी अधिकारी),  आलोक कुमार पाण्डेय (उप श्रेणी लिपिक),  अमित कुमार एवं  रवि कुमार (एम.टी.एस.) ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

प्रशिक्षण शिविर का समापन वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती मंजूषा कुमारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Sultanganj News: सुलतानगंज की ठाकुरबाड़ी से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियाँ और जेवरात चोरी, पूर्व महंत और प्रबंधक फरार

0

भागलपुर जिले के सुलतानगंज में स्थित ऐतिहासिक ठाकुरबाड़ी मंदिर से करोड़ों की चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर से अष्टधातु की ठाकुर जी और गणेश जी की मूर्तियाँ, हीरे-जड़े मुकुट और अन्य कीमती आभूषण गायब हो गए हैं। इस संबंध में ठाकुरबाड़ी के नवनियुक्त महंत ने सुलतानगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

महंत के अनुसार, पूर्व महंत कश्यपदास ने बिना समिति की अनुमति के नरेंद्र प्रताप चौधरी को प्रबंधक और उनके भाई को उप-प्रबंधक नियुक्त किया था। आरोप है कि इन लोगों ने आपसी मिलीभगत से मंदिर की बहुमूल्य धरोहरें गायब कर दीं। इसके अलावा, मठ की जमीन और मकानों को भी गिरवी रखने का गंभीर आरोप है।

सूचना मिलने पर गठित जांच समिति ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सभी आरोप सही पाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व महंत और दोनों प्रबंधकों को निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही, तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

महंत ने यह भी दावा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है और उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए आम जनता से ठाकुरबाड़ी की गरिमा और आस्था को बचाने की अपील की है।

यह मंदिर सावन में हजारों कांवड़ियों का ठहराव स्थल रहा है, ऐसे में इस तरह की घटना ने श्रद्धालुओं के बीच गहरी चिंता और नाराज़गी पैदा की है।

Sultanganj News: इस्लामनगर में दबंगों ने सरकारी विद्यालय की जमीन पर किया अवैध कब्जा, भवन तोड़कर बना लिया निजी निर्माण

0

सुल्तानगंज नगर परिषद के इस्लामनगर वार्ड संख्या 23 से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कुछ स्थानीय दबंगों ने प्राथमिक विद्यालय इस्लामनगर की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। आरोप है कि इन लोगों ने विद्यालय की दीवार और छज्जा तोड़ते हुए खिड़कियों को भी बंद कर दिया, जिससे विद्यालय के छात्रों को भीषण गर्मी में घुटन भरे माहौल में पढ़ाई करनी पड़ रही है।

क्या है पूरा मामला?

ग्रामीणों के अनुसार, मो. नोसाद उर्फ पोलो, उनके भाई मो. अबुल कलाम, मो. जुल्फकार, पिता स्व. मो. जकिर और मो. इसराइल ने मिलकर सरकारी विद्यालय की भूमि पर नए भवन का निर्माण कर लिया है।
उन्होंने विद्यालय की पारंपरिक खिड़कियों को ईंट से बंद कर दिया है, जिससे अब गर्मी के दिनों में कक्षा में हवा का आवागमन बाधित हो रहा है और बच्चे बीमार हो रहे हैं।


ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि यह जमीन शिक्षा विभाग के अधीन है, और उस पर जबरन कब्जा करके नया निर्माण किया जाना कानून का उल्लंघन है।

“बच्चों को गर्मी में घुट-घुटकर पढ़ना पड़ रहा है। खिड़कियां बंद हैं, हवा नहीं आती। कई बच्चे बीमार हो गए हैं।” — एक अभिभावक


❓ जब दबंगों से पूछताछ हुई…

जब पत्रकारों और ग्रामीणों ने आरोपी पक्ष से पूछताछ की तो उनका कहना था:

“जब तक ज़मीन की नापी नहीं होती, तब तक हमारा कब्जा रहेगा। अगर यह स्कूल की जमीन निकली तो हम निर्माण हटा देंगे।“

यह बयान प्रशासनिक व्यवस्था और क़ानून के प्रति खुलेआम चुनौती मानी जा रही है।

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों की सूची

इस घटनाक्रम के दौरान कई ग्रामीण प्रत्यक्षदर्शी के रूप में मौजूद थे, जिन्होंने अधिकारियों से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर शिक्षकों तक, सभी ने इस पर सख्त प्रशासनिक हस्तक्षेप की आवश्यकता बताई है।

सरकारी विद्यालय की जमीन पर जबरन कब्जा और निर्माण न सिर्फ शिक्षा व्यवस्था के साथ अन्याय है, बल्कि यह कानून और सामाजिक व्यवस्था की खुली अवहेलना भी है। यदि प्रशासन ने जल्द सख्ती नहीं दिखाई, तो ऐसे मामलों से शिक्षा संस्थानों की गरिमा और भविष्य दोनों संकट में पड़ सकते हैं।

दर्दनाक हादसा: ससुराल जा रहे पांच बच्चों के पिता बिपिन दास की सड़क दुर्घटना में मौत, भाई गंभीर रूप से घायल

0

गोड्डा जिले में एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। बिपिन दास, जो अपनी पत्नी से मिलने बाइक से ससुराल बसंतराय जा रहे थे, रास्ते में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस भीषण दुर्घटना में बिपिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में सवार उनका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

बिपिन दास अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर गोड्डा से बसंतराय जा रहे थे।
आमपुर स्थित घोंघा थाना क्षेत्र के पास एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

  • बिपिन की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
  • उनके भाई को गम्भीर हालत में मायागंज अस्पताल, भागलपुर में भर्ती कराया गया है।

परिवार में मातम, पांच मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बिपिन दास की पत्नी खुशबू देवी, जो दो दिन पहले ही मायके आई थीं, को जब यह समाचार मिला तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
बिपिन अपने पीछे पांच छोटे बच्चे छोड़ गए हैं।
उनके ससुर ने रोते हुए कहा:

“बिपिन का जाना सिर्फ एक दामाद को खोना नहीं, पूरे घर की रीढ़ टूट जाने जैसा है। घर का कमाने वाला चला गया। अब इन मासूम बच्चों का क्या होगा?”