Home Blog Page 270

भागलपुर की बेटियों का कमाल: 9वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए ईकरा और रुद्राणी रवाना

0

भागलपुर: भागलपुर की धरती से एक बार फिर बेटियों ने खेल के मैदान में जिले का नाम रोशन करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। ईकरा क़मर और रुद्राणी रानी (छात्रा: इंटर लेवल उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल) का चयन 9वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो 25 से 27 जुलाई तक कोलकाता के नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित होने जा रही है।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार से लगभग 50 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे, जिनमें से भागलपुर से जिला कराटे संघ के तत्वावधान में चयनित खिलाड़ियों में ईकरा क़मर, रुद्राणी रानी और आदिबा प्रमुख हैं।

खास बात यह है कि इन खिलाड़ियों के साथ भागलपुर के ही इंटरनेशनल कराटे कोच शिहान मोहम्मद मसीउल ओला भी प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी खिलाड़ी एवं कोच कोलकाता के लिए रवाना हुए।

इस अवसर पर भागलपुर कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष शिहान मसीउल ओला, सचिव मनीष कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार, इंटर लेवल उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल की प्रिंसिपल डा. जिनत प्रवीन, नाथनगर विधायक अशरफ सिद्दीकी और भागलपुर के कई मीडियाकर्मियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

शिहान मसीउल ओला ने बताया कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगी और उन्होंने उम्मीद जताई कि भागलपुर के खिलाड़ी देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

मतदाता सूची सत्यापन को लेकर समाहरणालय में अहम बैठक, 25 जुलाई को सभी बूथों पर लगेगा मेगा कैंप

0

भागलपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत मतदाता सूची सत्यापन के लिए बुधवार को समीक्षा भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। बैठक में भागलपुर नगर निगम की महापौर डॉ. वसुंधरा लाल, उपमहापौर डॉ. सलाउद्दीन एहसन, नगर आयुक्त  शुभम कुमार, सभी वार्ड पार्षद, BLO सुपरवाइजर एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

गणना प्रपत्र के साथ साक्ष्य अनिवार्य – डीएम

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में गणना प्रपत्र अपलोड किया जा चुका है, लेकिन कई मतदाताओं ने अभी तक प्रमाण/साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया है।
उन्होंने बताया कि लगभग 40% नए मतदाताओं के नाम 2003 की मतदाता सूची में भी दर्ज हैं, जिनके लिए सिर्फ पुरानी सूची का भाग संख्या, बूथ नंबर और सीरियल नंबर साक्ष्य के तौर पर देना होगा।

यदि कोई मतदाता नया है और उनके माता-पिता का नाम 2003 की सूची में दर्ज है, तो उन्हें अपने अभिभावक के नाम का प्रमाण तथा कोई एक स्व-अभिप्रमाणित दस्तावेज देना होगा।

25 जुलाई को सभी बूथों पर लगेगा मेगा कैंप

डीएम ने निर्देश दिए कि 25 जुलाई को प्रातः 8:00 से 11:00 बजे तक भागलपुर के प्रत्येक बूथ पर बीएलओ दोनों सूची (2003 व 2025) के साथ उपस्थित रहेंगे, और बीएलए के साथ संबंधित मोहल्लों का दौरा करेंगे।
वार्ड पार्षद अपने-अपने बीएलओ से समन्वय स्थापित कर इस कार्य में सहयोग करेंगे।

महापौर व उपमहापौर ने किया जागरूकता का आह्वान

महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने कहा,

“हमारे सभी वार्ड पार्षद जागरूक हैं और डीएम साहब ने विषय को बेहद सरल और प्रभावशाली ढंग से समझाया है।“

उपमहापौर डॉ. सलाउद्दीन एहसन ने कहा कि दो दिनों में साक्ष्य संग्रह का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

नगर आयुक्त ने दी साक्ष्य की स्पष्ट जानकारी

नगर आयुक्त शुभम कुमार ने बताया:

  • 38 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को नया दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं है, उनका नाम 2003 की सूची में मिल जाएगा।
  • 21 से 38 वर्ष के मतदाताओं को माता या पिता के नाम की पुष्टि 2003 की सूची में करानी होगी और एक पहचान पत्र देना होगा।

जिलाधिकारी का संदेश – “कोई योग्य मतदाता छूटे नहीं”

डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा:

“मतदान का अधिकार वह ताकत है जो राजा और रंक को एक समान बनाता है। हमारा प्रयास है कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे। इस कार्य में सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है।“

“आज बनेगा कल का बिहार” – स्टार्टअप आइडिया फेस्टिवल का भव्य उद्घाटन, युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का मिला संदेश

0

भागलपुर: उद्योग विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में “स्टार्टअप बिहार” योजना के अंतर्गत आज “भेजिए अपना आइडिया – बिहार आइडिया फेस्टिवल” कार्यक्रम का आयोजन भागलपुर के बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मुख्य सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं के नवाचार, उद्यमशीलता और आत्मनिर्भरता को मंच देना था।

द्वीप प्रज्वलन कर हुआ उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति दुनिया राम सिंह, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, उप विकास आयुक्त  प्रदीप कुमार सिंह और निदेशक अनिल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी का प्रेरक संबोधन

जिलाधिकारी डॉ. चौधरी ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा:

“बिहार के हर व्यक्ति के पास एक अनमोल विचार (Idea) है। हमारे लोग प्रतिभावान हैं, मेहनती हैं और जुगाड़ में निपुण हैं। हमें अपने आइडिया को सिर्फ दूसरों के लिए नहीं, अब अपने लिए भी उपयोग में लाना होगा।“

उन्होंने आगे कहा कि जब तक हम अपने टैलेंट का उपयोग बिहार के भीतर नहीं करेंगे, तब तक यहां के नौजवान बाहर जाते रहेंगे। ज़रूरत है कि हम रोजगार लेने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें।

उपविकास आयुक्त  प्रदीप कुमार सिंह का संदेश

श्री सिंह ने युवाओं को ऊर्जा का स्रोत बताते हुए कहा:

“आज का युवा यदि दिशा पाए, तो वह वायु की तरह परिवर्तन ला सकता है। समाज को आगे बढ़ाने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है।“

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने विचारों को साझा करें, ताकि उन पर अमल हो और उन्हें आर्थिक सहायता देकर स्टार्टअप के रूप में विकसित किया जा सके। उन्होंने कहा कि यही विचार आगे चलकर स्थानीय समस्याओं का समाधान, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर बिहार का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

कार्यक्रम की प्रमुख बातें

  • सर्वश्रेष्ठ आइडिया को मिलेगा पुरस्कार और वित्तीय सहायता।
  • कार्यक्रम का आयोजन महाप्रबंधक उद्योग, भागलपुर सुश्री खुशबू कुमारी द्वारा किया गया।
  • उद्योग विभाग के सहायक निदेशक श्री प्रशांत कुमार ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया।
  • कुलपति और निदेशक, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर ने भी युवाओं को नवाचार के लिए प्रेरित किया।

25 जुलाई से निकलेगी याराना भक्त मंडल की विशेष पदयात्रा, गंगा स्वच्छता और जनजागरण का देगी संदेश

0

भागलपुर: सावन माह में आस्था और सेवा का अनूठा संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा, जब याराना भक्त मंडल, भागलपुर द्वारा 25 जुलाई से विशेष पदयात्रा निकाली जाएगी। इस पदयात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि गंगा स्वच्छता, नशामुक्त समाज, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को जन-जन तक पहुंचाना है।

बरारी घाट से होगी 108 कांवरियों की टोली रवाना

मंडल के संरक्षक अश्वनी जोशी ‘मोंटी’ ने प्रेस वार्ता में बताया कि वर्ष 2011 से लगातार यह पदयात्रा आयोजित की जा रही है, जो इस बार 25 जुलाई को बरारी घाट से शुरू होगी। 108 श्रद्धालुओं की टोली गंगाजल भरकर बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना होगी।

धार्मिक यात्रा के साथ सेवा का संकल्प

यात्रा मार्ग में भक्त मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, मेडिकल किट वितरण, तथा भोजन एवं जल सेवा की व्यवस्था की गई है। प्रमुख स्थलों जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, और लोहिया पुल पर यात्रियों और आमजन के लिए सेवा कार्य किए जाएंगे।

सांस्कृतिक मूल्यों को जागृत करने का प्रयास

यात्रा के दौरान मंडल के सदस्य हिंदू संस्कृति, सामाजिक समरसता, नशा मुक्ति, और पर्यावरण बचाओ जैसे विषयों पर लोगों से संवाद करेंगे। यह यात्रा सभी वर्गों — महिला, पुरुष, वरिष्ठ नागरिक और युवा भक्तों — की सहभागिता से संपन्न होगी।

संयोजक अश्वनी जोशी ‘मोंटी’ ने कहा:

“यह यात्रा सिर्फ देवभक्ति नहीं, समाजभक्ति का भी प्रतीक है। जब तक गंगा निर्मल नहीं होगी और समाज नशा मुक्त नहीं होगा, तब तक हमारी सेवा यात्रा जारी रहेगी।“

स्थानीय जनमानस में जागरूकता का प्रतीक

हर वर्ष की तरह इस बार भी यह पदयात्रा भागलपुर सहित आसपास के जिलों में आस्था और जनचेतना का वातावरण निर्मित करेगी। मंडल की सक्रियता को लेकर लोगों में उत्साह है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में सम्मिलित होने की इच्छा जताई है।

नवगछिया में सांसद प्रतिनिधि का सड़क निरीक्षण: जर्जर सड़कों की मरम्मत के दिए निर्देश, जनता में उम्मीद की किरण

0

नवगछिया/भागलपुर: गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से खराब सड़कों की शिकायत कर रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। सांसद अजय कुमार मंडल की प्रतिनिधि सुश्री अर्पणा कुमारी ने गुरुवार को क्षेत्र की जर्जर सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर त्वरित मरम्मत के निर्देश दिए हैं।

सड़कें आम लोगों की जीवनरेखा हैं: अर्पणा कुमारी

निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि ने ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के कई प्रमुख सड़कों का जायजा लिया। सड़क की बदहाल स्थिति देख उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि काम में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा,

“जनता की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। सड़कें आम लोगों की जीवनरेखा हैं, और इनकी मरम्मत प्राथमिकता में शामिल है। विकास कार्यों में कोई ढिलाई नहीं चलेगी।”

स्थानीय जनता ने जताया भरोसा

सांसद प्रतिनिधि की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में सकारात्मक उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने उनकी पहल का स्वागत करते हुए कहा कि वर्षों से जर्जर पड़ी सड़कों पर अब काम शुरू होगा तो स्कूल, अस्पताल, बाजार तक पहुंचना आसान होगा।

प्रशासन को दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी जर्जर सड़कों की सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाए। जल्द ही इस कार्य पर प्रगति रिपोर्ट की भी समीक्षा की जाएगी।

भागलपुर में गंगा की तबाही: बैरिया पंचायत में फंसे लोग, मदद की आस में टकटकी लगाए बैठे

0

भागलपुर/नाथनगर: गंगा का उफनता पानी अब सिर्फ नदी नहीं रहा, बल्कि तबाही और त्रासदी की रेखाएं खींचने लगा है। नाथनगर प्रखंड की बैरिया पंचायत पूरी तरह से जलमग्न हो चुकी है। यह इलाका अब एक जल कैदखाने में तब्दील हो गया है, जहां लोग भय, भूख और बेबसी के साये में जीने को मजबूर हैं।

बच्चे भूख से बिलख रहे, बुजुर्गों की आंखों में सिर्फ एक सवाल: “क्या कोई बचाएगा?”

जहां कभी खेतों में किसान हल चलाते थे, बच्चे खेलते थे, वहां अब सिर्फ पानी की सनाटी और मौन चीखें सुनाई देती हैं। लोग अपने घरों में नहीं, बल्कि पानी के बीच फंसे हुए हैं — न कोई राहत सामग्री, न नाव, न मेडिकल टीम और न ही प्रशासन की कोई मौजूदगी।

प्रशासनिक चुप्पी बनी लोगों की पीड़ा

स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक किसी भी सरकारी अधिकारी या राहत टीम ने इलाके की सुध नहीं ली। बैरिया पंचायत के लोग लगातार मदद की आस में गंगा की लहरों की तरफ नज़रें गड़ाए बैठे हैं। यह चुप्पी और देरी इस त्रासदी को और भयावह बना रही है।

हर बीतता पल सजा की तरह

एक स्थानीय वृद्ध महिला की आंखों में आंसू हैं, जो कहती हैं — “पानी ने सब कुछ छीन लिया, अब तो जान बच जाए यही काफी है।” वहीं कुछ युवक मोबाइल नेटवर्क के सहारे वीडियो भेजकर मदद की गुहार लगा रहे हैं।

स्थिति की गंभीरता को लेकर प्रशासन की जवाबदेही जरूरी

यह सिर्फ बाढ़ नहीं, बल्कि प्रशासनिक संवेदनशीलता की अग्निपरीक्षा है। ऐसे वक्त में सवाल सिर्फ यह नहीं कि पानी कब उतरेगा — सवाल यह भी है कि सरकार कब जागेगी?

गंगा का जलस्तर बढ़ा, अजगैबीनाथ धाम का रैन सेंटर डूबा — कांवरियों को हो रही परेशानी

0

भागलपुर/सुल्तानगंज: श्रावणी मेला के तेरहवें दिन गुरुवार को हजारों कांवरिया “बोल बम हर हर महादेव” के नारों के साथ अजगैबीनाथ धाम से पवित्र जल लेकर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए। परंतु इस दौरान उन्हें मौसम और गंगा के बढ़ते जलस्तर की दोहरी मार झेलनी पड़ी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे अजगैबीनाथ मंदिर परिसर के पास पर्यटन विभाग द्वारा अस्थायी रूप से बनाया गया जर्मन हैंगर रैन सेंटर पूरी तरह जलमग्न हो गया। इस वजह से कांवरियों के लिए बनाए गए विश्राम स्थल में पानी घुस गया, जिससे उन्हें रुकने और आराम करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पूजा-अर्चना के बाद कांवरियों का जत्था रवाना

कांवरियों ने उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर जल भरा और फिर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर देवघर के लिए पैदल और वाहनों से कूच किया। पूरे रास्ते में बोल बम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गंगा घाट से लेकर कच्ची कांवर पथ तक जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल, एनडीआरएफ टीम और वॉच टावरों की तैनाती के साथ हर मोड़ पर निगरानी रखी जा रही है।

नगर परिषद सुल्तानगंज ने संभाला मोर्चा

नगर परिषद सुल्तानगंज की ओर से संपूर्ण कांवर मार्ग में सफाई अभियान चलाया गया है। गंगा घाट पर विशेष रूप से नाव की व्यवस्था भी की गई है ताकि किसी आपात स्थिति में सहायता दी जा सके।

अधिकारियों की निगरानी लगातार जारी

स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और मेले से जुड़े कर्मी लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं। श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे जलस्तर को देखते हुए सतर्कता बरतें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोर की जमकर पिटाई, छात्रों ने पकड़कर की धुनाई

0

रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी के आरोपी की छात्रों ने की जमकर पिटाई, रेल पुलिस ने बचाकर भेजा थाने

भागलपुर: भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में मोबाइल और पर्स चोरी की घटनाएं आम होती जा रही हैं। ताजा मामला शनिवार को सामने आया, जब रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक युवक की मौके पर मौजूद छात्रों ने जमकर पिटाई कर दी।

जानकारी के अनुसार, होमगार्ड की परीक्षा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अपने-अपने घर लौटने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान भागलपुर-दुमका पैसेंजर ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आ पहुंची। जैसे ही छात्र ट्रेन पर सवार होने लगे, एक युवक ने भीड़ का फायदा उठाकर कुछ छात्रों के पॉकेट से मोबाइल और पर्स निकालने की कोशिश की।

लेकिन मौके पर मौजूद सतर्क छात्रों ने चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया और प्लेटफॉर्म पर ही उसकी जमकर धुनाई कर दी। कुछ यात्रियों ने बीच-बचाव करने की भी कोशिश की, लेकिन गुस्साए छात्रों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा था।

घटना की सूचना मिलने पर रेल पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद युवक को छात्रों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई। हालांकि, तब तक उसकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी, क्योंकि पिटाई काफी देर तक चली।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था न के बराबर है। आए दिन यात्रियों का मोबाइल, बैग या पर्स चोरी हो जाना अब आम बात हो गई है।

रेल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह अकेले था या किसी गैंग से जुड़ा हुआ है।

एकतरफा प्रेम में असफल होने पर लड़की को तेजाब पिलाकर हत्या—तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

0

भागलपुर में तेजाब कांड: कोर्ट ने सुनाया फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद
भागलपुर: कहलगांव के बहुचर्चित तेजाब कांड में एडीजे-13 प्रशांत कुमार झा की अदालत ने बुधवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। एकतरफा प्रेम में असफल होने पर पूजा कुमारी की तेजाब पिलाकर हत्या करने के मामले में नीरज कुमार उर्फ आनंद कुमार, रूबी कुमारी और प्रीति कुमारी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 307, 326 व 342 के तहत दोषी पाया गया।

कोर्ट ने मुख्य आरोपी नीरज पर ₹3.10 लाख का जुर्माना और दोनों महिलाओं पर ₹35-₹35 हजार का जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर तीनों को 1 साल 9 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

यह मामला 30 जून 2021 का है जब कहलगांव थाना क्षेत्र के नया नगर रानी दियारा निवासी पूजा कुमारी को शादी से इनकार करने पर तेजाब पिलाया गया था। गंभीर हालत में पटना सहित कई जगह इलाज के बाद भी वह सात महीने तक संघर्ष के बाद जिंदगी की जंग हार गई।

सरकार की ओर से अपर लोक अभियोजक जयप्रकाश यादव व्यास ने इस जघन्य मामले में 11 गवाहों के आधार पर अभियोजन पक्ष को मजबूती से रखा, जिससे तीनों आरोपियों को सजा दिलाई जा सकी।

अमित आर्यण बने जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ भागलपुर महानगर के नए अध्यक्ष, संगठन विस्तार को मिलेगी नई गति

0

भागलपुर: जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार द्वारा आज अमित आर्यण को भागलपुर महानगर शिक्षा प्रकोष्ठ का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जदयू भागलपुर महानगर कार्यालय में एक सादे लेकिन गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जहां महानगर जिलाध्यक्ष संजय शाह एवं विधानसभा प्रभारी रणधीर जयसवाल ने अमित आर्यण को मनोनयन पत्र सौंपा और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

जिलाध्यक्ष संजय शाह ने कहा कि, “भागलपुर नगर में जदयू संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है। युवाओं, महिलाओं, छात्रों और प्रोफेशनल वर्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की नीतियों के प्रति गहरी आस्था है। सभी ने 2025 में पुनः नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है।”

अमित आर्यण ने जताया आभार, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अमित आर्यण ने प्रदेश नेतृत्व और स्थानीय संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जदयू की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रकोष्ठ के माध्यम से युवाओं को संगठित कर जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।

सांसद और वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

अमित आर्यण के मनोनयन पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इनमें सांसद अजय कुमार मंडल, पूर्व राज्यसभा सांसद कहकंशा परवीन, सुल्तानगंज विधायक ललित नारायण मंडल, पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष सूड्डू साई, राकेश ओझा, शेखर पाण्डेय, रिंटू सिंह चंद्रवंशी, दीपक सिंह, संजू तिवारी, दीपक चौहान, विकास सिंह, रवि सिंह, सुबोध शर्मा, सदाम हुसैन, आशीष कुमार, संजय सिंह सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।