Home Blog Page 196

भागलपुर में सोशलिस्ट पार्टी इंडिया के उम्मीदवार संजय यादव का जनसंपर्क अभियान तेज — बोले, “अबकी बार जनता बदलाव के मूड में है”

0

Bhagalpur Election News: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, भागलपुर विधानसभा क्षेत्र (156) में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। हर दल के उम्मीदवार मतदाताओं तक पहुँचने के लिए घर-घर संपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में सोशलिस्ट पार्टी इंडिया के प्रत्याशी संजय कुमार यादव ने सोमवार को अपने जनसंपर्क अभियान को नई गति दी। उन्होंने बरारी मोहल्ले में जनसंपर्क कर लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया और दूरबीन छाप पर मतदान करने की अपील की।

संजय यादव का स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह फूल-मालाओं और नारों के साथ स्वागत किया। महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उनके साथ खुलकर बातचीत की और अपनी अपेक्षाएं साझा कीं।नसभा को संबोधित करते हुए संजय यादव ने कहा —

सभा को संबोधित करते हुए संजय यादव ने कहा —

“अबकी बार जनता बदलाव के मूड में है। सोशलिस्ट पार्टी इंडिया आम जनता की आवाज़ बनकर समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम करेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार हमारी प्राथमिकता होगी।”

उन्होंने आगे कहा कि जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर अब विकास और ईमानदारी की राजनीति को चुनने का समय है।

“यदि जनता ने मौका दिया, तो भागलपुर को मैं रोजगार, शिक्षा और स्वच्छता का आदर्श मॉडल बनाऊँगा,” — संजय यादव ने दृढ़ता से कहा।

उनके इस अभियान में युवाओं और कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। जनसम्पर्क के दौरान पूरे इलाके में “संजय यादव लाओ, नया बदलाव लाओ” के नारे गूंजते रहे, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया।

भागलपुर में अजीत शर्मा का जनसंपर्क अभियान हुआ तेज — बोले, 11 नवंबर को जनता हाथ छाप पर मुहर लगाकर विकास की जीत सुनिश्चित करेगी

0

Bhagalpur Election News: बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल गर्माने लगा है और महागठबंधन प्रत्याशी अजीत शर्मा ने भागलपुर विधानसभा क्षेत्र (संख्या 156) में अपने जनसंपर्क अभियान की रफ्तार और तेज कर दी है। सोमवार को उन्होंने वार्ड संख्या 34 और 26 में कई इलाकों का दौरा किया, जहां स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनका समर्थन मांगा।

सुबह 10 बजे से शुरू हुए पहले चरण में अजीत शर्मा ने बड़ी नॉर्थिंग गुमटी नं. 3, गोल टोला, हरिजन चौक, छोटी इमामबाड़ा, स्टेशन रोड, मौर्या कॉम्प्लेक्स, गोविंदपुर, आनंदनगर सहित दर्जनों स्थानों का भ्रमण किया। वहीं दोपहर 3 बजे से शुरू हुए दूसरे चरण में वे तिलकामांझी, भगवती मिश्रा लेन, सुभाष कॉलोनी, काली मंदिर, मिश्र टोला, बड़गांव, गणेश चौक और अन्य इलाकों में पहुंचे।

हर स्थान पर जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। शर्मा ने कहा —

“भागलपुर की जनता ने हमेशा विकास और ईमानदार राजनीति का साथ दिया है। इस बार भी जनता हाथ छाप वाले प्रत्याशी को विजयी बनाकर जनता के हक़ और विकास की लड़ाई को मजबूत करेगी।”

उन्होंने जनता से अपील की कि 11 नवंबर को हाथ छाप पर मतदान कर महागठबंधन को विजय दिलाएं।
अजीत शर्मा के इस जनसंपर्क अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में “अजीत शर्मा फिर से” का नारा गूंजता रहा, जिससे चुनावी माहौल और जोशीला बन गया।

नाथनगर में मिथुन कुमार का तूफ़ानी जनसंपर्क — बोले, जनता ही लोकतंत्र की असली ताकत, विकास की रफ्तार अब थमेगी नहीं

0

Nathnagar Election News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्मा गया है। एनडीए समर्थित लोजपा (रामविलास) प्रत्याशी मिथुन कुमार ने सोमवार को दिनभर चलने वाला व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद किया।

सुबह 6:30 बजे अपने आवास से प्रस्थान करते हुए मिथुन कुमार ने महौर पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांवों — लालकुरवा अंगारी, लोधीपुर, जगतपुर, बसंतपुर, मरनपुर, मिर्जापुर, राजपुर, चंदेरी और बेलनापुर — का दौरा किया। वहीं शाम के समय उन्होंने लैलख, कुरपट, शिवादी, आमदर, महेशपुर, बेजनापुर और अलीनगर सहित कई अन्य इलाकों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की।

जनसंपर्क के दौरान मिथुन कुमार का हर जगह जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने उनके पक्ष में पूरा समर्थन देने का भरोसा जताया। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “लोकतंत्र का महापर्व जनता की भागीदारी से ही सफल होता है। जनता ही लोकतंत्र की असली ताकत है, और नाथनगर के विकास की गाड़ी अब किसी हाल में रुकने नहीं दी जाएगी।”

मिथुन कुमार ने कहा कि एनडीए सरकार विकास, सुशासन और युवाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि 11 नवंबर को ईवीएम पर सही निर्णय लेकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा दें।

नाथनगर के गांव-गांव में उनके प्रति उमड़ रहे जनसमर्थन से यह साफ झलक रहा है कि इस बार जनता परिवर्तन और प्रगति के साथ है।

भागलपुर में रोहित पांडेय का जन जन से संपर्क— जनता के स्नेह और समर्थन से एनडीए के पक्ष में बन रहा माहौल

0

Bhagalpur Election News: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, भागलपुर में एनडीए प्रत्याशी  रोहित पांडेय का जनसंपर्क अभियान और भी जोर पकड़ता जा रहा है। सोमवार को उन्होंने चंपा नगर मंडल के कई इलाकों — ललमटिया, पीपरपांती, पासी टोला, कुंडी टोला, गोलदार पट्टी, सुभाष चौक, शिशु वाटिका, सीटीएस रोड, बाबू टोला, सुजापुर और घोषी टोला — में जनसंपर्क किया और आम जनता से सीधे संवाद स्थापित किया।

जनता से बातचीत के दौरान श्री पांडेय ने स्थानीय समस्याओं और विकास की जरूरतों पर चर्चा की। नागरिकों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया और क्षेत्र के उत्थान के लिए उनका साथ देने का आश्वासन दिया। लोगों की भारी भागीदारी से यह स्पष्ट संदेश मिल रहा है कि भागलपुर की जनता परिवर्तन और विकास के लिए एनडीए के साथ खड़ी है।

श्री पांडेय ने कहा, “जनता का यह अटूट विश्वास और आत्मीय सहयोग हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। सुशासन, विकास और स्थायी प्रगति की दिशा में जनता का समर्थन निश्चित रूप से सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा।”

अंत में उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि 11 नवंबर को ईवीएम क्रमांक 03 पर कमल के फूल वाला बटन दबाकर भागलपुर में विकास की नई दिशा सुनिश्चित करें।

एनडीए प्रत्याशी रोहित पांडेय ने भागलपुर के अधिवक्ताओं से किया संवाद, मिला पूर्ण समर्थन का भरोसा

0

Bhagalpur Election News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान के तहत भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी रोहित पांडेय ने सोमवार को जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में अधिवक्ता जनों से मुलाकात कर संवाद स्थापित किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एनडीए प्रत्याशी के प्रति पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया और कहा कि वे विकास, सुशासन और स्थिर सरकार के लिए कमल के निशान पर मतदान करेंगे।

अधिवक्ता संवाद कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए रोहित पांडेय ने कहा कि न्याय व्यवस्था समाज की रीढ़ है और अधिवक्ता वर्ग सदैव न्याय, सेवा और संविधान की मर्यादा को बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि “भागलपुर की अधिवक्ता बिरादरी सदैव समाज में जागरूकता, न्याय और लोकहित की रक्षा के लिए समर्पित रही है। आपकी भागीदारी से सुशासन की दिशा और सशक्त होगी।”

श्री पांडेय ने यह भी कहा कि एनडीए सरकार ने न्यायिक और प्रशासनिक तंत्र को मजबूत करने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि अधिवक्ता समुदाय विकास की इस यात्रा में सक्रिय भागीदार बनकर भागलपुर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ओम प्रकाश तिवारी, ओम भास्कर,  बिरेश मिश्रा (जिला अध्यक्ष, विधि मंडल भागलपुर), भोला मंडल,  नभय चौधरी,  आशुतोष (डीलू),  राकेश तोमर समेत भाजपा विधि प्रकोष्ठ के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वे विकास और सुशासन के प्रतीक रोहित पांडेय के साथ मजबूती से खड़े हैं और एनडीए को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएंगे।

नाथनगर में मिथुन यादव का जनसंपर्क अभियान तेज, बोले – लोकतंत्र का महापर्व है, जनता ही असली भगवान

0

Bhagalpur Election News: नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी मिथुन यादव का जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ता जा रहा है। शनिवार को मिथुन यादव ने अपने समर्थकों के साथ सतघरा, शाहजंगी, हबीबपुर, अंबे, सालेपुर और भैरोपुर सहित कई इलाकों में जनसंपर्क किया। जहां-जहां वे पहुंचे, लोगों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया और समर्थन का आश्वासन दिया।

मिथुन यादव के जनसंपर्क अभियान में सैकड़ों कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे, जिन्होंने जनता के बीच एनडीए की विकास नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को साझा किया।
मिथुन यादव ने इस दौरान लोगों से संवाद करते हुए कहा कि “लोकतंत्र का यह महापर्व किसी धार्मिक उत्सव से कम नहीं है। जैसे लोग आस्था के पर्व पर भगवान की पूजा करते हैं, वैसे ही चुनाव में जनता ही भगवान होती है। जनता का एक-एक वोट बिहार के भविष्य की दिशा तय करता है।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में मतदान करें, ताकि लोकतंत्र मजबूत हो और क्षेत्र के विकास के कार्यों को गति मिले।
मिथुन यादव ने विश्वास जताया कि नाथनगर की जनता इस बार एनडीए गठबंधन को भारी बहुमत से जिताकर प्रदेश में स्थायी विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।

जनसंपर्क के दौरान युवाओं और महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। मिथुन यादव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नाथनगर के लोगों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाएं दिलाना है।

बाबा बूढ़ानाथ प्रांगण में मानस सत्संग सद्भावना समिति की बैठक सम्पन्न, 23 से 31 दिसंबर तक रामकथा और सुंदरकांड पाठ का होगा भव्य आयोजन

0

Bhagalpur News: भागलपुर के बाबा बूढ़ानाथ मंदिर परिसर में आज मानस सत्संग सद्भावना समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मृत्युंजय प्रसाद सिंह ने की, जिसमें आगामी वार्षिक रामकथा एवं सुंदरकांड नवाह पारायण यज्ञ की रूपरेखा तय की गई। यह धार्मिक आयोजन 23 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक बाबा बूढ़ानाथ पार्क प्रांगण में भव्य रूप से संपन्न होगा।

समिति के अध्यक्ष श्री मृत्युंजय सिंह ने बताया कि यह आयोजन लगातार 35 वर्षों से परंपरागत रूप से आयोजित किया जा रहा है, जो अब भागलपुर की आध्यात्मिक पहचान बन चुका है। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से प्रख्यात विद्वान एवं संत प्रवचन देने के लिए भागलपुर आएंगे और अपनी वाणी से रामकथा और भक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाएँगे।

कार्यक्रम में प्रतिदिन सुंदरकांड पाठ, नवाह पारायण यज्ञ, भजन-कीर्तन और प्रवचन का आयोजन होगा। समिति ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन पहले से अधिक भव्य और अनुशासित होगा, ताकि श्रद्धालुजन शांति और भक्ति के वातावरण में शामिल हो सकें।

बैठक में स्वागत अध्यक्ष चंदन कुमार कर्ण, हरीकिशोर सिंह कर्ण, सुनील चटर्जी, बलजीत सिंह, अरुण कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष कुणाल सिंह, रघुनंदन ठाकुर सहित कई सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने भागलपुर की जनता से अपील की कि वे इस आध्यात्मिक महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रामकथा श्रवण और यज्ञ में सहभागिता करें, जिससे समाज में सद्भावना, प्रेम और एकता का संदेश प्रसारित हो।

अजीत शर्मा का जनसंपर्क अभियान हुआ तेज, बोले – “भागलपुर में विकास और सौहार्द की राह जारी रहेगी”

0

Bhagalpur Election News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, भागलपुर विधानसभा सीट पर चुनावी सरगर्मी चरम पर पहुँच गई है। महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी एवं मौजूदा विधायक अजीत शर्मा ने आज अपने व्यापक जनसंपर्क अभियान के तहत शहर के कई वार्डों में जाकर जनता से सीधा संवाद किया और विकास के मुद्दे पर समर्थन मांगा।

अजीत शर्मा ने वार्ड संख्या 48 के शिवपुरी कॉलोनी, 49 के कैलाशपुरी कॉलोनी, शीतला स्थान, मिरजानहाट चौक, वार्ड 51 के वारसलीगंज, महमदाबाद, टावर चौक, माणिकपुर, मोदीनगर, मायागंज, मस्जिद लेन, मुस्तफापुर इमामबाड़ा, ललमटिया चौक समेत दर्जनों स्थानों पर घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की। उन्होंने लोगों को 11 नवम्बर को EVM संख्या 1 पर बटन दबाकर कांग्रेस को विजय दिलाने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान श्री शर्मा ने कहा —

“मेरे कार्यकाल में भागलपुर में साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम हुई। हर वार्ड में सड़क, नाला और प्याउ जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास कराया गया। शहर में निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई। आने वाले समय में महागठबंधन की सरकार बनी तो हर घर की महिला को ₹2500 प्रतिमाह और रोजगार सृजन के लिए उद्योगों की स्थापना की जाएगी।”

उनके साथ जनसंपर्क में मुन्ना कुमार झा, काली साह, मोनू साह, राजा, राजन कुमार, बबलू साह, पप्पू साह, सुशील कुमार साह, शंकर सिंह, राकेश किशोर, अमन साह, दीपक कुमार, राजेश कुमार सिंह, ऋषि रंजन, गौतम सिंह, सीमू खान, निकेश कुमार, अभिमन्यु यादव, मो० शकील, मो० शिराज समेत सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

हर इलाके में लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया, जिससे यह साफ संकेत मिला कि अजीत शर्मा का जनाधार अभी भी मजबूत है और मतदाता विकास के मुद्दे पर एकजुट नजर आ रहे हैं।

निर्वाचन व्यय लेखा की द्वितीय जाँच 4 नवम्बर को, सभी अभ्यर्थियों को समय पर उपस्थित होने का निर्देश

0

Bhagalpur Election News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत अभ्यर्थियों के चुनावी व्यय लेखा की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अगली जाँच तिथि की घोषणा की है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, द्वितीय व्यय लेखा जाँच की तिथि 04 नवम्बर 2025 (मंगलवार) निर्धारित की गई है।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, प्रत्येक अभ्यर्थी के निर्वाचन व्यय की तीन चरणों में जाँच की जानी है —

  • प्रथम जाँच: 31 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
  • द्वितीय जाँच: 4 नवम्बर 2025 (मंगलवार)
  • तृतीय जाँच: 8 नवम्बर 2025 (शनिवार)

प्रशासन ने बताया कि प्रथम जाँच की प्रक्रिया 31 अक्टूबर को सम्पन्न हो चुकी है, जिसमें 153-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय अभ्यर्थी राजीव कुमार सिंह और 157-सुलतानगंज विधानसभा क्षेत्र से समता पार्टी के अभ्यर्थी बंटी ठाकुर अनुपस्थित रहे। दोनों अभ्यर्थियों को पुनः 4 नवम्बर को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने निर्वाचन व्यय एजेंट या स्वयं सुबह 10:00 बजे तक अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग, भागलपुर में उपस्थित होकर अपने व्यय लेखा की जाँच कराएँ।

यह निर्देश बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती (अ.जा.), कहलगाँव, भागलपुर, सुलतानगंज एवं नाथनगर विधानसभा क्षेत्रों के सभी अभ्यर्थियों पर लागू होगा।

राज्य कर अपर आयुक्त-सह-नोडल पदाधिकारी, जिला व्यय अनुश्रवण कोषांग ने स्पष्ट किया कि जाँच में अनुपस्थिति आयोग के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के रूप में मानी जा सकती है। अतः सभी उम्मीदवार समय पर उपस्थित होकर नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने किया ईवीएम कमीशनिंग का निरीक्षण, शांतिपूर्ण मतदान की तैयारी अंतिम चरण में

0

Bhagalpur News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भागलपुर में प्रशासनिक तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने राजकीय पॉलिटेक्निक, बरारी स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया, जहाँ भागलपुर और नाथनगर विधानसभा क्षेत्रों के लिए ईवीएम कमीशनिंग की प्रक्रिया चल रही थी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में सात राउंड तथा भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में पाँच राउंड की कमीशनिंग की गई है। प्रत्येक राउंड में 20 टेबल स्थापित किए गए हैं, जहाँ पर बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट मशीनों की सटीकता की जाँच और प्रत्याशियों के नाम, पार्टी प्रतीक तथा क्रमांक अंकित किए जा रहे हैं।

डीएम ने स्पष्ट किया कि ईवीएम कमीशनिंग का उद्देश्य पारदर्शिता और त्रुटिरहित मतदान प्रणाली सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि “प्रत्येक बैलेट यूनिट में 15 प्रत्याशियों के नाम और चुनाव-चिह्न अंकित किए जाते हैं, जबकि 16वाँ बटन ‘नोटा’ (NOTA) के लिए निर्धारित रहता है।”

इस दौरान सहायक समाहर्ता  जतिन कुमार और ईवीएम कमीशनिंग के नोडल पदाधिकारी-कम-जिला बंदोबस्त पदाधिकारी  अजय कुमार भी उपस्थित रहे।
नोडल पदाधिकारी ने जानकारी दी कि भागलपुर एवं नाथनगर विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव प्रेक्षकों ने भी कमीशनिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया और इसे संतोषजनक पाया।

प्रशासनिक तत्परता और पारदर्शी प्रक्रियाओं के साथ भागलपुर जिला प्रशासन 11 नवम्बर को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।