Home Blog Page 195

भागलपुर में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का मोदी सरकार पर तीखा हमला — बोलीं, “प्रधानमंत्री जुमलेबाज हैं, भगवान गिरिराज सिंह को सद्बुद्धि दें”

0

Bhagalpur Election News: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भागलपुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा प्रहार किया। वे राहुल गांधी की 7 नवंबर को भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी जुमलेबाज हैं, जो 2020 में किए गए वादों को अब तक पूरा नहीं कर पाए।”

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भागलपुर, सीमांचल और आसपास के क्षेत्र आज भी विकास से कोसों दूर हैं। “विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनरोद्धार और स्मार्ट सिटी परियोजना सिर्फ़ कागज़ों पर है, ज़मीन पर कुछ नहीं दिखता,” उन्होंने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर भाषण में 1984 और 1989 की घटनाओं की बात करते हैं, लेकिन “2002 के गुजरात दंगों” पर चुप्पी साध लेते हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर निशाना साधते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि “उन्हें दूसरों के मजहब और परिवार में झांकने से बाज आना चाहिए, भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें।” उन्होंने भागलपुर से भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडे की शैक्षणिक डिग्री पर सवाल उठाया और बिहार के उपमुख्यमंत्री की योग्यता पर भी टिप्पणी की।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा और एनडीए की सरकार ने सिर्फ़ “जुमलों की राजनीति” की है, जबकि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि “पहले चरण का मतदान महागठबंधन के पक्ष में गया है और बिहार में परिवर्तन की आंधी चल रही है।”

श्रीनेत ने कहा कि राहुल गांधी की सभा से नई ऊर्जा का संचार होगा और जनता अब “विकास के वादों और छलावे” के बीच का अंतर समझ चुकी है। “महागठबंधन की सरकार बनना अब तय है,” उन्होंने आत्मविश्वास से कहा।

भागलपुर में सोशलिस्ट पार्टी इंडिया की राष्ट्रीय सचिव विद्या नाइक का प्रहार — कहा, “जनता बदलाव के मूड में है, संजय यादव ही जनता की सच्ची आवाज़”

0

Bhagalpur Election News: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भागलपुर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में सोशलिस्ट पार्टी इंडिया की राष्ट्रीय सचिव सह अधिवक्ता विद्या नाइक ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की और भागलपुर विधानसभा क्षेत्र (संख्या–156) से पार्टी प्रत्याशी संजय कुमार यादव (प्रतीक–दूरबीन) के पक्ष में जनता से समर्थन की अपील की।

विद्या नाइक ने कहा कि “सोशलिस्ट पार्टी इंडिया गरीब, मजदूर, किसान, दलित और पिछड़े वर्गों की सशक्त आवाज़ बनकर उभरी है। हमारी पार्टी पूंजीपतियों की नहीं, जनता की सरकार बनाना चाहती है।” उन्होंने कहा कि संजय यादव एक जमीनी नेता हैं, जो समाज के हर तबके के विकास के लिए ईमानदारी से संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “वर्तमान सरकार ने सिर्फ़ बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाया, जबकि आम जनता महंगाई, बेरोज़गारी और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था से जूझ रही है।”

विद्या नाइक ने कहा कि भागलपुर जैसे ऐतिहासिक और शिक्षण नगरी के विकास की रफ्तार थम गई है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस बार जाति-धर्म से ऊपर उठकर बदलाव के लिए वोट करें। “जनता अब झूठे वादों से ऊब चुकी है। इस बार जनता ऐसे प्रत्याशी को चुनेगी जो उनके बीच से आता है और उन्हीं की बात करता है ।

इस दौरान सोशलिस्ट पार्टी इंडिया के प्रत्याशी संजय यादव ने भी कहा कि उन्हें जनता का जबरदस्त सहयोग मिल रहा है। “मैं इस क्षेत्र का बेटा हूँ, जनता का दुख-दर्द मेरा अपना है। बस एक मौका दीजिए, मैं भागलपुर को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और स्वच्छ प्रशासन में मिसाल बनाकर दिखाऊंगा,” उन्होंने कहा।
प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्र के कई स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे, जिन्होंने “जनता का राज, जनता के हाथ” के नारे लगाए।

जरलाही में एनडीए प्रत्याशी रोहित पांडेय का सादगीभरा जनसंपर्क — भजन-कीर्तन में शामिल होकर वंचित समाज से जोड़ा आत्मीय नाता

0

Bhagalpur Election News: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, एनडीए प्रत्याशी रोहित पांडेय का जनसंपर्क अभियान जन-जन तक पहुँचता जा रहा है। मंगलवार की रात उन्होंने भागलपुर के जरलाही स्थित काली मंदिर में समाज के लोगों के साथ भजन-कीर्तन किया और जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का भरोसा दिलाया।

रोहित पांडेय ने हमेशा की तरह इस बार भी सेवा बस्ती में रात्रि प्रवास किया। वे जरलाही की पगली दीदी के छोटे से झोपड़ी नुमा घर पहुँचे, जहाँ उन्होंने लकड़ी के चूल्हे पर बनाए गए भोजन को उनके हाथों से ग्रहण किया और रात वहीं बिताई।

इस आत्मीय मुलाकात को साझा करते हुए पांडेय ने कहा, “पगली दीदी के घर भोजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके स्नेह और अपनत्व ने मेरे हृदय को गहराई तक छू लिया। यह अनुभव मात्र आतिथ्य का नहीं, बल्कि समाज के उन वंचित वर्गों से जुड़ने का प्रतीक है, जिनमें भारतीय संस्कृति की सच्ची आत्मा बसती है।”

उन्होंने आगे कहा कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के “अंत्योदय” के विचार से प्रेरित हैं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास, सम्मान और अवसर पहुँचाने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि गरीब और वंचित वर्ग की सेवा ही उनके लिए राजनीति का वास्तविक उद्देश्य है।

कार्यक्रम में उनके साथ भाजपा नेता मुकेश हरि, संजय हरि, शरद सालारपुरिया, जिला प्रवक्ता इंदु भूषण झा, दीपक शर्मा, प्रतीक आनंद, अजीत गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष पांडेय, संजय झा, वार्ड पार्षद संजय सिंहा, नंदीकेश शांडिल्य, गुड्डू राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रोहित पांडेय का यह सादगीभरा और संवेदनशील जनसंपर्क अभियान लोगों के बीच गहरी छाप छोड़ रहा है, जिससे भागलपुर में चुनावी माहौल और भी रोचक बन गया है।

महिलाओं के हक़ और सशक्तिकरण को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान — भागलपुर में अलका लंबा और दीपिका पांडे की मौजूदगी में महागठबंधन की रणनीतिक बैठक सम्पन्न

0

Bhagalpur Election News: विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र बुधवार को कचहरी चौक स्थित कांग्रेस के प्रधान चुनाव कार्यालय में महागठबंधन दलों की संयुक्त रणनीतिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवेज जमाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार की मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस पर्यवेक्षिका दीपिका सिंह पांडे और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लंबा मौजूद थीं।

बैठक में तय किया गया कि महागठबंधन के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाते हुए मतदान के दिन कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करेंगे। इस अभियान को सशक्त करने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना भी बनाई गई।

बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में अलका लंबा ने कहा कि “आगामी विधानसभा चुनाव में माताएँ और बहनें ही महागठबंधन की जीत की नींव बनेंगी।” उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं के हक, अधिकार और सम्मान की रक्षा कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महागठबंधन की सरकार बनते ही महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन से जुड़ी कई योजनाएँ लागू की जाएँगी।

अलका लंबा ने कहा, “एक बार पाँच साल के लिए बदलाव कर देखिए — राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जैसे दो युवा नेता बिहार को नई दिशा देंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि SIR प्रणाली के जरिए करीब 65 लाख मतदाताओं — खासकर दलित, अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग — को वोट देने के अधिकार से वंचित किया गया। लंबा ने कहा कि यह लोकतंत्र के साथ खुला अन्याय है, जिसे महागठबंधन सत्ता में आते ही समाप्त करेगा।

उन्होंने महागठबंधन की संभावित सरकार की नीतियाँ भी साझा कीं —

  • महिलाओं के लिए बस यात्रा निःशुल्क होगी।
  • घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 900 रुपये से घटाकर 500 रुपये की जाएगी।
  • बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग पेंशन 400 से बढ़ाकर 1500 रुपये मासिक की जाएगी।
  • भूमिहीन महिलाओं को 3 से 5 डिसमिल ज़मीन दी जाएगी।
  • महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए दो लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण पाँच वर्षों के लिए प्रदान किया जाएगा।

लंबा ने कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन की सरकार आने पर महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की दिशा में ठोस परिवर्तन देखने को मिलेगा।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रवेक्षक सुमिता मिश्रा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल सृष्टि, राजद के डॉ. चक्रपाणी हिमांशु, माले के मुकेश मुक्त, सीपीएम के दशरथ प्रसाद साह, बीआईपी के अबुल हसन सहित अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता का संचालन कांग्रेस मीडिया प्रभारी निखिल कुमार ने किया।

डीएम ने सेक्टर पदाधिकारियों को दी सख्त हिदायत — निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करें”

0

Bhagalpur Election News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत भागलपुर में प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। जिले के टाउन हॉल में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने भागलपुर, सुल्तानगंज और नाथनगर विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर पदाधिकारियों को ब्रीफिंग दी। इस दौरान उन्होंने निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए कई अहम निर्देश दिए। डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि सेक्टर पदाधिकारी चुनाव की सफलता की रीढ़ हैं। उन्हें अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर पूरी सतर्कता रखनी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन व्यक्तियों से चुनावी माहौल बिगड़ने की आशंका है, उनकी पहचान कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने सभी मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं जैसे रैंप, पेयजल, शौचालय, बिजली और छाया की व्यवस्था की समीक्षा करने का निर्देश दिया। मतदान दिवस पर 4 बजे सुबह से सक्रिय रहने, पीठासीन अधिकारियों से संपर्क स्थापित करने और समय पर मॉक पोल शुरू कराने की हिदायत दी गई।

डीएम ने कहा कि मतदान के दौरान हर दो घंटे पर पीआरओ एप में मतदान की प्रगति रिपोर्ट अपलोड करना अनिवार्य होगा। जहां मतदान की गति धीमी हो, वहां तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। शाम 6 बजे के बाद कतार में लगे मतदाताओं को क्रमांकित पर्ची देकर मतदान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि मतदान समाप्ति के बाद पोल्ड EVM को वज्रगृह और अनपोल्ड EVM को वेयरहाउस तक सुरक्षित पहुंचाना सेक्टर अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी। जब तक सभी ईवीएम सुरक्षित संग्रहित न हो जाएं, जिम्मेदारी खत्म नहीं मानी जाएगी।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह सहित तीनों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अजीत शर्मा ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, बोले – “11 नवंबर को हाथ छाप पर होगा जनता का भरोसा”

0

Bhagalpur Election News: बिहार विधानसभा चुनाव   के अंतिम चरण से पहले भागलपुर विधानसभा क्षेत्र (156) में महागठबंधन प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता अजीत शर्मा ने जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। मंगलवार को उन्होंने वार्ड संख्या 48, 47, 41 और 43 में व्यापक जनसंपर्क किया, जहां जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

सुबह 9:30 बजे से वार्ड संख्या 48 में अभियान की शुरुआत बुद्धिया काली स्थान से हुई, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर सरकार की नीतियों और क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने पानी टंकी, बिहारी स्थान, मोहल्ला फूलनगरिया, और मुख्य बाजार इस्लामिया चौक तक पदयात्रा की।

जिसके बाद श्री शर्मा ने वार्ड संख्या 41 और 43 में जनसंपर्क अभियान जारी रखा। जरलाही रोड, स्टेट बैंक गली, एम.पी. स्कूल रोड, गुड्डूचक, कस्सर और तांती टोला सहित कई इलाकों में उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांगा।

जनसंपर्क के दौरान अजीत शर्मा ने कहा कि “भागलपुर की जनता ने हमेशा विकास और पारदर्शिता पर भरोसा किया है। इस बार फिर जनता हाथ छाप पर वोट देकर भागलपुर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगी।”

उनके साथ कांग्रेस और महागठबंधन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में “अजीत शर्मा फिर से” के नारे गूंजते रहे।
उन्होंने लोगों से अपील की कि 11 नवंबर को मतदान अवश्य करें और “हाथ छाप” पर वोट देकर विकास और सेवा के सफर को आगे बढ़ाएं।

बिहार चुनाव 2025: 11 नवंबर शाम 6:30 बजे तक एक्जिट पोल पर सख्त प्रतिबंध, आयोग ने जारी की चेतावनी

0

Bhagalpur Election News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए 6 नवंबर सुबह 7:00 बजे से लेकर 11 नवंबर शाम 6:30 बजे तक एक्जिट पोल के आयोजन, प्रकाशन और प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। आयोग ने यह कदम चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उठाया है।

समाहरणालय, भागलपुर (मीडिया कोषांग) से जारी प्रेस विज्ञप्ति संख्या 210 के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग की अधिसूचना संख्या 576/EXIT/2025/SDR/Vol.I दिनांक 13 अक्टूबर 2025 के तहत यह निर्देश जारी किए गए हैं। इस दौरान कोई भी समाचार एजेंसी, मीडिया हाउस, रेडियो, टेलीविजन चैनल या ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म किसी भी प्रकार के एक्जिट पोल का आयोजन या उसके परिणामों का प्रकाशन व प्रचार नहीं कर सकेगा।

इसके साथ ही आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 128(1)(ख) के तहत मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ओपिनियन पोल या सर्वेक्षण से जुड़े परिणामों का प्रसारण या प्रदर्शन भी प्रतिबंधित रहेगा।

आयोग ने सभी मीडिया संस्थानों, डिजिटल प्लेटफॉर्मों और राजनीतिक दलों को निर्देश दिया है कि वे इन दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। उल्लंघन की स्थिति में संबंधित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस आदेश के साथ ही निर्वाचन आयोग ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि मतदाताओं के स्वतंत्र निर्णय और चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भागलपुर में 11 नवंबर को रहेगा मतदान के लिए अवकाश, गैर-सरकारी संस्थानों के कर्मियों को भी मिलेगा सवैतनिक छुट्टी का लाभ

0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ अब अंतिम चरण में हैं। मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भागलपुर में 11 नवंबर को मतदान के दिन सरकारी ही नहीं बल्कि गैर-सरकारी संस्थानों में भी सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है।
भागलपुर, 3 नवंबर 2025 — बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भागलपुर जिले में 11 नवंबर (मंगलवार) को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। इस क्रम में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135 (ख) के प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक श्रमिक और कामगार को लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश का अधिकार दिया गया है।


भागलपुर, 3 नवंबर:  बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भागलपुर जिले में 11 नवंबर (मंगलवार) को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। इस क्रम में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135 (ख) के प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक श्रमिक और कामगार को लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश का अधिकार दिया गया है।

इसी संदर्भ में आज उप श्रमायुक्त, भागलपुर की अध्यक्षता में श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों और विभिन्न प्रतिष्ठानों के नियोजकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह निर्देश दिया गया कि सभी औद्योगिक, वाणिज्यिक एवं निजी संस्थान अपने कर्मियों को 11 नवंबर को मतदान हेतु अवकाश दें, ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे।

बैठक में श्रम अधीक्षक (बोर्ड-सह-योजना), श्रम अधीक्षक (अधि0), सीआईटीयू के प्रतिनिधि मनोहर मंडल, एआईसीसीटीयू के मुकेश मुक्त, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार लाल, एसईडब्ल्यूए की मौसम देवी सहित कई प्रतिष्ठान प्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदान दिवस पर किसी भी संस्थान द्वारा सवैतनिक अवकाश न देना कानून का उल्लंघन माना जाएगा। इस निर्णय से जिले के हजारों कामगारों को राहत मिलेगी और मतदान प्रतिशत में वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है।

भागलपुर में सोशलिस्ट पार्टी इंडिया के उम्मीदवार संजय यादव का जनसंपर्क अभियान तेज — बोले, “अबकी बार जनता बदलाव के मूड में है”

0

Bhagalpur Election News: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, भागलपुर विधानसभा क्षेत्र (156) में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। हर दल के उम्मीदवार मतदाताओं तक पहुँचने के लिए घर-घर संपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में सोशलिस्ट पार्टी इंडिया के प्रत्याशी संजय कुमार यादव ने सोमवार को अपने जनसंपर्क अभियान को नई गति दी। उन्होंने बरारी मोहल्ले में जनसंपर्क कर लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया और दूरबीन छाप पर मतदान करने की अपील की।

संजय यादव का स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह फूल-मालाओं और नारों के साथ स्वागत किया। महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उनके साथ खुलकर बातचीत की और अपनी अपेक्षाएं साझा कीं।नसभा को संबोधित करते हुए संजय यादव ने कहा —

सभा को संबोधित करते हुए संजय यादव ने कहा —

“अबकी बार जनता बदलाव के मूड में है। सोशलिस्ट पार्टी इंडिया आम जनता की आवाज़ बनकर समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम करेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार हमारी प्राथमिकता होगी।”

उन्होंने आगे कहा कि जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर अब विकास और ईमानदारी की राजनीति को चुनने का समय है।

“यदि जनता ने मौका दिया, तो भागलपुर को मैं रोजगार, शिक्षा और स्वच्छता का आदर्श मॉडल बनाऊँगा,” — संजय यादव ने दृढ़ता से कहा।

उनके इस अभियान में युवाओं और कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। जनसम्पर्क के दौरान पूरे इलाके में “संजय यादव लाओ, नया बदलाव लाओ” के नारे गूंजते रहे, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया।

भागलपुर में अजीत शर्मा का जनसंपर्क अभियान हुआ तेज — बोले, 11 नवंबर को जनता हाथ छाप पर मुहर लगाकर विकास की जीत सुनिश्चित करेगी

0

Bhagalpur Election News: बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल गर्माने लगा है और महागठबंधन प्रत्याशी अजीत शर्मा ने भागलपुर विधानसभा क्षेत्र (संख्या 156) में अपने जनसंपर्क अभियान की रफ्तार और तेज कर दी है। सोमवार को उन्होंने वार्ड संख्या 34 और 26 में कई इलाकों का दौरा किया, जहां स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनका समर्थन मांगा।

सुबह 10 बजे से शुरू हुए पहले चरण में अजीत शर्मा ने बड़ी नॉर्थिंग गुमटी नं. 3, गोल टोला, हरिजन चौक, छोटी इमामबाड़ा, स्टेशन रोड, मौर्या कॉम्प्लेक्स, गोविंदपुर, आनंदनगर सहित दर्जनों स्थानों का भ्रमण किया। वहीं दोपहर 3 बजे से शुरू हुए दूसरे चरण में वे तिलकामांझी, भगवती मिश्रा लेन, सुभाष कॉलोनी, काली मंदिर, मिश्र टोला, बड़गांव, गणेश चौक और अन्य इलाकों में पहुंचे।

हर स्थान पर जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। शर्मा ने कहा —

“भागलपुर की जनता ने हमेशा विकास और ईमानदार राजनीति का साथ दिया है। इस बार भी जनता हाथ छाप वाले प्रत्याशी को विजयी बनाकर जनता के हक़ और विकास की लड़ाई को मजबूत करेगी।”

उन्होंने जनता से अपील की कि 11 नवंबर को हाथ छाप पर मतदान कर महागठबंधन को विजय दिलाएं।
अजीत शर्मा के इस जनसंपर्क अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में “अजीत शर्मा फिर से” का नारा गूंजता रहा, जिससे चुनावी माहौल और जोशीला बन गया।