Home Blog Page 175

ललमटिया थाना परिसर में सर्किल इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह को दी गई विदाई

0

Bhagalpur News: भागलपुर के ललमटिया थाना परिसर में सर्किल इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्हें माला पहनाकर, बुके भेंट कर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल की सराहना की।

बताया गया कि सर्किल इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह ने 5 सितंबर 1994 को पुलिस सेवा में योगदान दिया था। वे दिसंबर 2022 में नाथनगर अनुमंडल में सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित हुए थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग को लेकर कई सराहनीय कार्य किए।

विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहा कि मार्कण्डेय सिंह का व्यवहार, कार्यशैली और अनुशासन पुलिस विभाग के लिए प्रेरणादायी रहा है। उनके नेतृत्व में कई मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन हुआ, जिससे आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ।

इस मौके पर डीएसपी-2 राकेश कुमार, नाथनगर थाना प्रभारी राजीव रंजन सिंह, ललमटिया थानाध्यक्ष दीपक पासवान, मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली, समाजसेवी संजय कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

बरारी थाना पहुंचे सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार, जनसंवाद में सैकड़ों लोगों ने रखीं समस्याएं

0

Bhagalpur News: भागलपुर के बरारी थाना परिसर में सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं और सुझावों को सीधे पुलिस प्रशासन के समक्ष रखा।

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था, स्थानीय विवाद, ट्रैफिक समस्या, अतिक्रमण तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि प्रत्येक मामले में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

सिटी एसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समाधान करना और पुलिस-जनता के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर इस तरह के जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिक और पुलिस प्रशासन के बीच संवाद बना रहे।

निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों की स्थिति, लंबित मामलों और सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ निपटारा करें और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएं।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे जनसंवाद कार्यक्रमों से पुलिस और जनता के बीच दूरी कम होगी और समस्याओं का समाधान तेजी से संभव हो सकेगा। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देश के तहत आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना जताई गई है।

गृह जिला पोस्टिंग और ग्रेड पे बढ़ोतरी की मांग पर राजस्व कर्मचारियों का धरना

0

Bhagalpur News: भागलपुर में बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले राजस्व कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। यह धरना जिलाधिकारी कार्यालय के पीछे आयोजित किया गया, जिसमें जिले भर से बड़ी संख्या में राजस्व कर्मचारी शामिल हुए।

धरना दे रहे कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि राज्य के सभी राजस्व कर्मचारियों को अविलंब उनके गृह जिला में पदस्थापित किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से दूर-दराज के जिलों में तैनाती के कारण उन्हें पारिवारिक, सामाजिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके साथ ही कर्मचारियों ने ग्रेड पे बढ़ाने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया। कर्मचारियों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें मात्र 1900 रुपये का ग्रेड पे दिया जा रहा है, जो महंगाई के इस दौर में अपर्याप्त है। संघ ने इसे बढ़ाकर 2800 रुपये किए जाने की मांग रखी है।

संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि राजस्व कर्मचारियों की मांगें लंबे समय से सरकार के समक्ष लंबित हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की, तो आंदोलन को राज्यव्यापी स्तर पर और तेज किया जाएगा।

धरना के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपने की भी तैयारी की।

बबरगंज थाना परिसर शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, भव्य कलश शोभा यात्रा से गूंजा इलाका

0

Bhagalpur News: बबरगंज थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत यह शोभा यात्रा मोहद्दीनगर दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर कुतुबगंज होते हुए शिव मंदिर परिसर पहुंची।

कलश शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां शामिल हुईं, जो सिर पर कलश धारण कर पूरे भक्ति भाव के साथ आगे बढ़ती नजर आईं। डीजे पर बज रहे भक्तिमय गीतों और जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखा गया।

शिव मंदिर परिसर पहुंचने के बाद विधिवत पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की।

नाथनगर में गैस सिलेंडर से मची तबाही, छात्र की बहादुरी से टला बड़ा विस्फोट

0

Bhagalpur News: भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अजमेरीपुर बैरिया गांव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अमित मंडल का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जबकि पड़ोसी कांतलाल मंडल का घर भी इसकी चपेट में आ गया।

पीड़िता संजू देवी ने बताया कि नया गैस सिलेंडर आज ही भरवाया गया था। खाना बनाते समय अचानक गैस लीकेज हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। समय रहते घर में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

हालांकि आग की चपेट में आकर कांतलाल मंडल के घर में रखे करीब पांच लाख रुपये नकद सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की भयावहता को देखते हुए गांव में दहशत का माहौल बन गया।

इसी दौरान गांव के छात्र चंद्रमोहन कुमार उर्फ सनोज ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए जलते घर में प्रवेश कर आग लगे गैस सिलेंडर को बाहर निकाल दिया। उनकी सूझबूझ से बड़ा विस्फोट टल गया, लेकिन इस दौरान वे झुलस गए। उनका इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद गांव में छात्र की बहादुरी की हर ओर सराहना हो रही है, वहीं पीड़ित परिवारों को मुआवजे की मांग उठने लगी l

कहलगांव को नगर परिषद बनाने पर सरकार का बड़ा खुलासा, विधायक शुभानंद मुकेश को मिला लिखित जवाब

0

Bhagalpur News: कहलगांव को नगर पंचायत से नगर परिषद बनाने की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने अपना स्पष्ट रुख सामने रखा है। कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक इंजीनियर शुभानंद मुकेश द्वारा विधानसभा में उठाए गए सवालों के जवाब में नगर विकास एवं आवास विभाग सहित संबंधित विभागों ने लिखित उत्तर दिया है।

सरकार ने स्वीकार किया है कि कहलगांव ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण नगर है, जहां राज्य स्तरीय कार्यक्रमों एवं पर्यटन की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।

बहुउद्देश्यीय भवन को मिली प्रशासनिक मंजूरी

सरकारी जवाब में बताया गया कि कहलगांव नगर क्षेत्र में अब तक समुचित बहुउद्देश्यीय सह प्रशासनिक भवन के अभाव में आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों को सार्वजनिक कार्यक्रमों, बैठकों और आपात स्थितियों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत कहलगांव क्षेत्र में 19×33 (11 डिसमिल) भूमि पर बहुउद्देश्यीय/समारोह भवन निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है और आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

जनगणना 2027 के कारण नगर परिषद गठन पर अस्थायी रोक

नगर परिषद गठन को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया कि जिला पदाधिकारी, भागलपुर द्वारा प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया था, लेकिन भारत जनगणना-2027 की प्रक्रिया के मद्देनजर 31 दिसंबर 2025 से 31 मार्च 2027 तक प्रशासनिक सीमाओं एवं निकाय संरचना में परिवर्तन पर रोक लगाई गई है। जनगणना प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत इस प्रस्ताव पर पुनः विचार किया जाएगा।

विधायक ने विधानसभा में उठाए कई जनहित मुद्दे

विधायक शुभानंद मुकेश ने कहलगांव अनुमंडल अस्पताल में वर्षों से एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की अनुपलब्धता के कारण सर्जरी बंद रहने का मुद्दा गंभीरता से उठाया। इसके साथ ही उन्होंने अनुपयोगी सरकारी भूमि पर ‘अंगिका हाट’ की स्थापना, इंटर स्तरीय राष्ट्रीय उच्च विद्यालय में स्टेडियम निर्माण, नाले पर अतिक्रमण से उत्पन्न जलजमाव और किसानों को हो रही परेशानियों से सरकार को अवगत कराया तथा स्थायी समाधान की मांग की।

जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा

विधायक शुभानंद मुकेश ने कहा कि वे स्वास्थ्य, रोजगार, संस्कृति, पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर लगातार सदन एवं सरकार के समक्ष आवाज उठाते रहेंगे। यह हस्तक्षेप कहलगांव क्षेत्र की जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अब नहीं चलेगी ढिलाई: दो साल में विशेष भूमि सर्वेक्षण पूरा होगा, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश

0

Bihar News: उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व तथा भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य में चल रहे विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्यों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी दो वर्षों में यह सर्वेक्षण हर हाल में पूरा किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सर्वे का उद्देश्य केवल औपचारिकता पूरी करना नहीं, बल्कि आम जनता को वास्तविक लाभ पहुँचाना और भूमि संबंधित समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करना है।

विशेष बैठक में श्री सिन्हा ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी कि गलत रिपोर्टिंग, लापरवाही या विलंब किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत लिखित रूप में विभाग को दी जाए, जिस पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले से सर्वे कार्य की विस्तृत रिपोर्ट मांगी जाए ताकि समय सीमा में सभी कामों का निष्पादन सुनिश्चित हो सके।

बैठक में प्रधान सचिव सीके अनिल, सचिव जय सिंह और भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के निदेशक सुहर्ष भगत ने पिछले सर्वेक्षणों की स्थिति और वर्तमान प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी। प्रथम चरण में 20 जिलों के 5657 राजस्व ग्रामों में सर्वे कार्य प्रपत्र-6, खानापुरी और ऑथोफोटोग्राफ सहित लगभग 80-99 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। वहीं द्वितीय चरण में 36 जिलों के 37,419 राजस्व ग्रामों में हवाई सर्वेक्षण, ग्रामस्तरीय उद्घोषणा और ग्राम सभा का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है, तथा 2.70 करोड़ से अधिक स्वघोषणाएं प्राप्त की गई हैं।

मंत्री ने दो टूक कहा कि सर्वे केवल प्रक्रिया नहीं, बल्कि सुधार का आधार है। सभी अधिकारियों और कर्मियों को पारदर्शिता, समयबद्धता और उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। इस पहल से राज्य में भूमि रिकॉर्ड का आधुनिकीकरण और आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा।

“कचरे से कनेक्टिविटी तक: बिहार की ग्रामीण सड़कें अब प्लास्टिक से मजबूत”

0

Bihar News: बिहार में अब घर-घर से निकलने वाला सिंगल यूज प्लास्टिक केवल कचरे का हिस्सा नहीं रहा। ग्रामीण विकास विभाग ने इसे सड़क निर्माण का अहम हिस्सा बनाकर स्थायी और मजबूत ग्रामीण सड़कें बनाने में इस्तेमाल किया है। यह पहल लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (LSBA) के तहत की गई है, जिसमें डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के बाद प्लास्टिक अपशिष्ट का सही प्रबंधन किया जा रहा है।

राज्य के तीन प्रमुख जिलों – पूर्णिया, खगड़िया और औरंगाबाद में अब तक लगभग 10.5 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जा चुका है। इन सड़कों के निर्माण में 8 मीट्रिक टन प्लास्टिक अपशिष्ट का उपयोग हुआ। ग्रामीण विकास विभाग के अनुसार, प्लास्टिक को गर्म डामर के साथ मिलाकर सड़क में 7 प्रतिशत अनुपात में इस्तेमाल किया जाता है, जिससे सड़कें जल जमाव और मौसम की मार से सुरक्षित रहती हैं।

जिलेवार आंकड़े:

  • खगड़िया: 1 किमी सड़क, 1 मीट्रिक टन प्लास्टिक अपशिष्ट
  • पूर्णिया: 4.05 किमी सड़क, 3.08 मीट्रिक टन प्लास्टिक अपशिष्ट
  • औरंगाबाद: 5 किमी सड़क, 3.5 मीट्रिक टन प्लास्टिक अपशिष्ट

ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार के अनुसार, यह पहल पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ बुनियादी ढांचे के लिए मील का पत्थर है। “इससे न केवल सड़कें मजबूत बन रही हैं, बल्कि प्लास्टिक अपशिष्ट के सही प्रबंधन से पर्यावरण भी सुरक्षित हो रहा है,” उन्होंने कहा।

आने वाले समय में राज्य के अन्य जिलों में भी इस अभिनव तकनीक को लागू कर कई किलोमीटर लंबी मजबूत सड़कें बनाने की योजना है। यह प्रयास न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि पर्यावरण को भी प्रदूषण मुक्त करने में मदद करेगा।

यह कहानी साबित करती है कि जब संसाधनों का सही और टिकाऊ उपयोग किया जाए, तो समस्या भी समाधान में बदल सकती है।

ड्राइविंग से बनेगा करियर: एससी-एसटी युवाओं के लिए मुफ्त चालक प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर

0

Bihar News: राज्य के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के युवक–युवतियों के लिए रोजगार का नया रास्ता खुल गया है। एससी-एसटी कल्याण विभाग के अंतर्गत बिहार महादलित विकास मिशन द्वारा हल्के (LMV) एवं भारी (HMV) मोटर वाहन चालक प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे निजी क्षेत्र के साथ-साथ भविष्य में आने वाली सरकारी नौकरियों में भी चालक के रूप में रोजगार पा सकें।
यह प्रशिक्षण औरंगाबाद स्थित चालक प्रशिक्षण-सह-यातायात शोध संस्थान में दिया जा रहा है। खास बात यह है कि प्रशिक्षण के दौरान भोजन और आवासन की सुविधा भी पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत अब तक 200 से अधिक युवक–युवतियां प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। दोनों कोर्स के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
एलएमवी (लाइट मोटर व्हीकल) के लिए मैट्रिक पास या एलएमवी का लर्निंग लाइसेंस अनिवार्य है, जबकि एचएमवी (हेवी मोटर व्हीकल) के लिए मैट्रिक पास होने के साथ एक वर्ष पुराना एलएमवी का स्थायी लाइसेंस और एचएमवी का लर्नर लाइसेंस आवश्यक है। एलएमवी प्रशिक्षण की अवधि 21 दिन तथा एचएमवी की अवधि 30 दिन तय की गई है।
आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया निर्धारित योग्यता के साथ-साथ “प्रथम आओ, प्रथम पाओ” के आधार पर की जाएगी।
आवेदन के लिए अभ्यर्थी बिहार महादलित विकास मिशन की आधिकारिक वेबसाइट www.bmvm.bihar.gov.in� पर लॉग इन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रशिक्षण केंद्र के प्रतिनिधि (मोबाइल: 9264456639) या मिशन के टोल फ्री नंबर 18003456345 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह योजना उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो ड्राइविंग को करियर बनाकर अपने भविष्य को संवारना चाहते हैं।

जब हादसा भी न हरा सका प्यार को: भागलपुर के शिव मंदिर में रची गई सच्चे इश्क़ की मिसाल

0

Bhagalpur News: प्यार अगर सच्चा हो तो वह किस्मत की सबसे बड़ी परीक्षा भी पास कर लेता है। भागलपुर जिले के सुरखीकल मोहल्ले में स्थित शिव मंदिर आज ऐसी ही एक प्रेरणादायक प्रेम कहानी का गवाह बना, जहां हादसे, हालात और समाज की चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए दो दिलों ने सात फेरे लेकर जिंदगी भर का साथ निभाने की कसम खाई।

सुरखीकल निवासी पंकज और गोलाघाट की रहने वाली आरती का रिश्ता बचपन से ही जुड़ा हुआ था। समय के साथ यह रिश्ता और गहरा होता गया, लेकिन जिंदगी ने एक ऐसा मोड़ लिया जिसने सब कुछ बदल दिया। एक सड़क दुर्घटना में पंकज ने अपना एक पैर गंवा दिया। यह हादसा केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक और सामाजिक परीक्षा भी था।

हादसे के बाद हालात कठिन हो गए। समाज की निगाहें, भविष्य की अनिश्चितता और जिम्मेदारियों का बोझ पंकज पर साफ दिखने लगा। लेकिन इस कठिन दौर में आरती का प्यार ज़रा भी नहीं डगमगाया। उसने साफ शब्दों में यह तय कर लिया कि वह हर हाल में पंकज का साथ निभाएगी।

मंगलवार को अचानक दोनों ने शादी का फैसला लिया। आरती अपने घर से निकलकर सीधे पंकज के पास पहुंची और गांव के ही शिव मंदिर में दोनों ने पूरे विधि-विधान के साथ सात फेरे लिए। मंदिर परिसर में मौजूद लोग इस दृश्य को देखकर भावुक हो उठे और नवदंपती को दिल से आशीर्वाद दिया।

यह शादी केवल दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि उस सोच की जीत है जो कहती है कि सच्चा प्रेम हालात का मोहताज नहीं होता। यह कहानी समाज को एक मजबूत संदेश देती है कि जहां प्यार सच्चा हो, वहां कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।