Homeभागलपुर सिटीनाथनगर में गैस सिलेंडर से मची तबाही, छात्र की बहादुरी से टला...

नाथनगर में गैस सिलेंडर से मची तबाही, छात्र की बहादुरी से टला बड़ा विस्फोट

Bhagalpur News: भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अजमेरीपुर बैरिया गांव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अमित मंडल का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जबकि पड़ोसी कांतलाल मंडल का घर भी इसकी चपेट में आ गया।

पीड़िता संजू देवी ने बताया कि नया गैस सिलेंडर आज ही भरवाया गया था। खाना बनाते समय अचानक गैस लीकेज हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। समय रहते घर में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

हालांकि आग की चपेट में आकर कांतलाल मंडल के घर में रखे करीब पांच लाख रुपये नकद सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की भयावहता को देखते हुए गांव में दहशत का माहौल बन गया।

इसी दौरान गांव के छात्र चंद्रमोहन कुमार उर्फ सनोज ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए जलते घर में प्रवेश कर आग लगे गैस सिलेंडर को बाहर निकाल दिया। उनकी सूझबूझ से बड़ा विस्फोट टल गया, लेकिन इस दौरान वे झुलस गए। उनका इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद गांव में छात्र की बहादुरी की हर ओर सराहना हो रही है, वहीं पीड़ित परिवारों को मुआवजे की मांग उठने लगी l

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
few clouds
29.4 ° C
29.4 °
29.4 °
45 %
2.3kmh
24 %
Thu
29 °
Fri
36 °
Sat
35 °
Sun
37 °
Mon
37 °

Most Popular