Homeराज्यबिहारअजगैविनाथ धाम में दो दिन से बारिश के बाद जलजमाव, हजारों घरों...

अजगैविनाथ धाम में दो दिन से बारिश के बाद जलजमाव, हजारों घरों में घुसा पानी, नगर परिषद सुल्तानगंज की खुली पोल

सुल्तानगंज/भागलपुर: श्रावणी मेला की आस्था और श्रद्धा का केंद्र अजगैविनाथ धाम इन दिनों बदहाल व्यवस्था के कारण संकट में है। लगातार दो दिनों से हो रही मूसलधार बारिश ने नगर परिषद सुल्तानगंज की तैयारियों की पोल खोल कर रख दी है। नगर क्षेत्र के दर्जनों वार्डों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हजारों घरों में पानी घुस गया है।

वार्ड 12, 13, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 28 के लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हर साल यही स्थिति बनती है, लेकिन इस बार हालात बेहद गंभीर हैं। सड़कों पर नाले जैसा बहता पानी, घरों के भीतर घुटनों तक भरा जल, और गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय लोगों के साथ दौरा कर रहे राजद के नगर अध्यक्ष अफरोज आलम और वार्ड 13 के प्रतिनिधि शहनबाज काज़मी ने कहा कि यह समस्या सिर्फ बारिश की नहीं है, बल्कि नगर परिषद की लंबे समय से चली आ रही लापरवाही का नतीजा है। न नाले बने, न सड़कों का कायाकल्प हुआ, न ही जल निकासी के पुख्ता उपाय किए गए। उन्होंने कहा,

“यह जलजमाव दो दिन की बारिश का नहीं, बल्कि वर्षों की अनदेखी का परिणाम है। लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं और व्यापारी वर्ग, खासकर मुस्लिम समुदाय के दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।”

श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में कांवरियों और श्रद्धालुओं का आगमन होता है, लेकिन ऐसे हालात में धार्मिक पर्यटन को भी बड़ा झटका लग सकता है। दुकानदारों ने बताया कि जब उनके घर ही जलमग्न हैं, तो वे दुकान खोलकर क्या करेंगे और किसके लिए कमाएंगे?

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
light rain
28.5 ° C
28.5 °
28.5 °
81%
3.5m/s
99%
Fri
29 °
Sat
33 °
Sun
30 °
Mon
29 °
Tue
33 °

Most Popular