Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में किशोरियों के लिए "लैंगिक भेदभाव और हमारी समझ" पर कार्यशाला...

भागलपुर में किशोरियों के लिए “लैंगिक भेदभाव और हमारी समझ” पर कार्यशाला आयोजित

Bhagalpur News:  सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था समवेत द्वारा संचालित प्रेरणा केंद्र की लगभग 50 किशोरियों के लिए “लैंगिक भेदभाव और हमारी समझ” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल, रामपुर खड़हरा, सन्हौला में किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य किशोरियों में लैंगिक समानता, नेतृत्व क्षमता और सशक्तिकरण की समझ को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम संवादात्मक और सहभागी तरीके से आयोजित किया गया, जिसमें किशोरियों को विभिन्न समूहों में बाँट कर चर्चा करवाई गई।

कार्यशाला में समवेत की वर्षा, संस्कृति कर्मी प्रियंका कुमारी, निदेशक विक्रम, स्कूल के निदेशक सतीश कुमार व पवन कुमार समेत अन्य वक्ताओं ने सहभागिता दी। किशोरियों के साथ लैंगिक भेदभाव के कारण, स्वरूप और प्रभावों पर विस्तृत संवाद हुआ।

विशेष आकर्षण के रूप में पिछले पाँच दिनों से चल रहे गीत एवं नाटक प्रशिक्षण में तैयार प्रस्तुति हुई। ये प्रस्तुतियाँ संस्कृतिकर्मी नंदलाल और नाटक प्रशिक्षक मिथिलेश कुमार द्वारा निर्देशित थीं। किशोरियों ने सामाजिक मुद्दों पर आधारित गीतों और नाटकों के माध्यम से अपनी समझ और भावनाओं को सशक्त तरीके से मंचित किया।

कार्यक्रम को शिक्षक पवन कुमार, सुनील कुमार मंडल, सुशीला किश्कु और स्वीटी प्रिया ने संबोधित किया। गुड़िया कुमारी, पुष्पा कुमारी, आशा कुमारी, नीतू कुमारी, प्रियांशु कुमार, और राहुल (समवेत) की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन सामाजिक कार्यकर्ता सुशीला किश्कु ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
76%
3.5m/s
100%
Sun
28 °
Mon
32 °
Tue
33 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular