Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में जमीन कारोबारी राजकुमार रंजन के घर पुलिस की छापेमारी, शराब...

भागलपुर में जमीन कारोबारी राजकुमार रंजन के घर पुलिस की छापेमारी, शराब की खाली बोतलें बरामद

Bhagalpur News: भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 46, नया चक (पुराना शंकर गैस गोदाम) स्थित एक गली में शनिवार की शाम पुलिस ने जमीन कारोबारी राजकुमार रंजन के आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें अवैध शराब कारोबार की आशंका जताई गई थी।

छापेमारी की यह प्रक्रिया शाम 5:30 बजे शुरू होकर देर रात 11:45 बजे तक चली। हालांकि, पुलिस को मौके से वांछित कारोबारी राजकुमार रंजन नहीं मिला। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से तीन शराब की खाली बोतलें बरामद की हैं।

इस कार्रवाई में विभिन्न थानों की पुलिस टीमों के साथ-साथ डीआईयू (जांच इकाई) की भी भागीदारी रही। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी एक लंबे समय से चल रही जांच का हिस्सा थी।

सहारा की जमीन से जुड़ा मामला

सूत्रों के मुताबिक, राजकुमार रंजन पर सहारा इंडिया की जमीन की अवैध बिक्री से जुड़ा एक मामला दर्ज है। इस सिलसिले में कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट भी जारी हुआ है, हालांकि पुलिस ने इस विषय पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मीडिया की मौजूदगी पर पुलिस ने ली चुप्पी

छापेमारी की खबर मिलते ही मौके पर मीडियाकर्मी भी पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल रवाना होना बेहतर समझा। इस पूरे मामले को लेकर अब तक कोई विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है।

सिटी डीएसपी टू राकेश कुमार ने बताया कि,

“फिलहाल शराब की खाली बोतलों के अलावा कोई अन्य आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। जांच जारी है।”

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
76%
3.5m/s
100%
Sun
28 °
Mon
32 °
Tue
33 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular