Homeराज्यबिहारवैशाली पुलिस की बड़ी सफलता: चार शातिर अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस व वाहन...

वैशाली पुलिस की बड़ी सफलता: चार शातिर अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस व वाहन बरामद

वैशाली, 14 सितम्बर: वैशाली पुलिस को अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वैशाली से मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे चार शातिर अपराधियों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, जिंदा कारतूस, कार, मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) हाजीपुर, श्री सुबोध कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने 13 सितम्बर को हाजीपुर रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक कार में सवार चार अपराधी पकड़े गए। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सचिन कुमार (साको-फकौली), ईशान कुमार (साको-प्रतापटांड), सुमित कुमार (साको-बेलकुंडा) और प्रियंरजन उर्फ गब्बर सिंह (साको-दौलतपुर चौंडी) के रूप में हुई है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 01 देशी पिस्टल (हत्या में प्रयुक्त), 01 अन्य देशी पिस्टल, 01 कट्टा, 21 जिंदा कारतूस, 02 मैगजीन, 01 कार और 05 मोबाइल फोन बरामद किए। जांच में खुलासा हुआ कि ये अपराधी एक कूरियर कंपनी को लूटने की योजना बनाकर निकले थे, लेकिन पुलिस की तत्परता से बड़ी वारदात होने से पहले ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि इनका संबंध हाल ही में 25 अगस्त को बिदुपुर थाना क्षेत्र के बैरूपुर गांव में हुए शिवशंकर प्रसाद सिंह हत्याकांड से भी है। इस घटना में शराब के पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अपराधी सचिन कुमार की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार और कारतूस भी बरामद कर लिया है।

वैशाली पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता है। पुलिस की प्रिवेंटिव पॉलिसिंग रणनीति के तहत लगातार छापेमारी की जा रही है और अन्य फरार अपराधियों की भी तलाश जारी है।

इस अभियान में पुलिस की सक्रियता और सजगता से न केवल संभावित डकैती की वारदात टल गई, बल्कि एक पुराने हत्या कांड का भी पर्दाफाश हो गया। वैशाली पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जिले में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
30.9 ° C
30.9 °
30.9 °
52%
1.5m/s
47%
Sat
31 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
31 °
Wed
30 °

Most Popular