Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर: फोरलेन सड़क पर बिखरी बालू में फिसली स्कूटी, 15 मीटर घसीटे...

भागलपुर: फोरलेन सड़क पर बिखरी बालू में फिसली स्कूटी, 15 मीटर घसीटे शिक्षक की मायागंज में मौत; परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

फोरलेन पर काल बनी बालू: 15 मीटर तक घिसटने से गंभीर शिक्षक ने तोड़ा दम, मायागंज अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरोप

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के फोरलेन पर इंग्लिश चिचरौन गांव के समीप एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। स्कूल ड्यूटी पर जा रहे एक सरकारी शिक्षक की स्कूटी सड़क पर बिखरी बालू के कारण अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में शिक्षक लगभग 15 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

​स्कूल जाने के दौरान बिखरी बालू बनी काल

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक शिक्षक की पहचान नाथनगर के भुवालपुर निवासी आदित्य कुमार के रूप में हुई है। वे सुल्तानगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय कटहरा में पदस्थापित थे। रोजाना की तरह आदित्य अपनी स्कूटी से स्कूल के लिए निकले थे। जैसे ही वे इंग्लिश चिचरौन गांव के पास फोरलेन पर पहुंचे, सड़क पर पड़ी बालू के कारण उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई। रफ्तार होने की वजह से स्कूटी समेत वे करीब 15 मीटर तक घिसटते चले गए, जिससे उनका बायां पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

​112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल, मायागंज किया गया रेफर

​घटना के तुरंत बाद राहगीरों की सूचना पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लहूलुहान स्थिति में घायल शिक्षक को तुरंत सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (मायागंज) रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल में इलाज की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया।

​परिजनों का आरोप: “होश में आए थे आदित्य, डॉक्टरों की लापरवाही से गई जान”

​शिक्षक की मौत के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने मायागंज अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि जब आदित्य को अस्पताल लाया गया था, तब वे पूरी तरह होश में थे और बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि समय पर किसी सीनियर डॉक्टर ने मरीज को अटेंड नहीं किया और न ही सही इमरजेंसी ट्रीटमेंट दिया गया, जिसके कारण उनकी स्थिति बिगड़ती गई और उनकी जान चली गई।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
32.4 ° C
32.4 °
32.4 °
48%
3.1m/s
4%
Wed
32 °
Thu
33 °
Fri
32 °
Sat
31 °
Sun
32 °

Most Popular