Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर में वेब सीरिज संजीदगी: एक प्रयोग को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस, 01...

भागलपुर में वेब सीरिज संजीदगी: एक प्रयोग को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस, 01 मार्च को ऑडिशन — 15 मार्च से शूटिंग

Bhagalpur News: स्थानीय प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने वाली बहुप्रतीक्षित वेब सीरिज संजीदगी: एक प्रयोग को लेकर आज भागलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान वेब सीरिज के लेखक-निर्माता और विख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय सिंह ने आधिकारिक रूप से प्रोजेक्ट की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह कहानी आज के युवाओं के लिए एक मजबूत “वेक-अप कॉल” है, जो लापरवाही को अक्सर ‘बिंदास’ जीवनशैली समझ लेते हैं।
डॉ. सिंह ने कहा कि कहानी एक युवक की छोटी-सी नासमझी से पूरे परिवार पर टूटने वाले दुखों को बेहद संवेदनशील तरीके से दर्शाती है। पेशे से डॉक्टर होने के कारण उन्होंने कई परिवारों को ऐसी परिस्थितियों में बिखरते देखा है, जिसकी पीड़ा इस वेब सीरिज के माध्यम से सामने लाई जाएगी।

🎭 स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका

प्रेस वार्ता में बताया गया कि इस प्रोजेक्ट में अंग क्षेत्र खासकर भागलपुर और आसपास के प्रतिभाशाली कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। टीम का उद्देश्य स्थानीय हुनर को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर तक पहुँचाना है।

📍 01 मार्च को ऑडिशन, 15 मार्च से शूटिंग

वेब सीरिज के लिए ऑडिशन 01 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से होटल स्टोन पार्क में आयोजित किया जाएगा। वहीं समाजसेवी और निर्देशक संजीव सुमन के निर्देशन में 15 मार्च से शूटिंग शुरू होगी, जो भागलपुर और आसपास के खूबसूरत लोकेशनों पर की जाएगी।
निर्देशक संजीव सुमन ने बताया कि फिल्म रिश्तों की कड़वी सच्चाई और परिवार की जिम्मेदारियों को दर्शाने वाली एक भावनात्मक कहानी है। उनका कहना है कि यह हर उस व्यक्ति के लिए आईना होगी जो यह सोचता है कि उसके जाने के बाद सब कुछ ठीक रहेगा।

🎥 अप्रैल तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

प्रोडक्शन टीम ने जानकारी दी कि प्री-प्रोडक्शन अंतिम चरण में है और अप्रैल 2026 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
लेखक/निर्माता: डॉ. अजय सिंह
निर्देशक: संजीव सुमन
मैनेजमेंट: सुबराज सिंह
प्रोडक्शन: एस-सीरिज फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
34.2 ° C
34.2 °
34.2 °
51%
2.5m/s
33%
Sat
34 °
Sun
36 °
Mon
34 °
Tue
35 °
Wed
35 °

Most Popular