Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में 10 दिनों की ग्रैंड ज्वेलरी प्रदर्शनी का शुभारंभ, खास ऑफ़र...

भागलपुर में 10 दिनों की ग्रैंड ज्वेलरी प्रदर्शनी का शुभारंभ, खास ऑफ़र से खरीदारों की भीड़

Bhagalpur News: भागलपुर शहर में प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड Senco Gold & Diamonds की ओर से डायमंड ज्वेलरी की भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस खास आयोजन का उद्घाटन डॉ. वसुंधरा लाल (मेयर, नगर निगम) और सलाउद्दीन अहसन (उपमेयर) सहित शहर के कई गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में राजीव कांत मिश्र, रमन कर्ण, सत्यनारायण प्रसाद, बिहारी लाल, गोविंद अग्रवाल, बंटी यादव और प्रशांत विक्रम सहित कई समाजसेवी व शिक्षाविद भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शनी की जानकारी लेने पहुंचे।

 शहरवासियों के लिए खास ऑफ़र और आकर्षक डिज़ाइन

सेंको के प्रोपराइटर संतोष कुमार और रेखा ने बताया कि यह विशेष प्रदर्शनी खास तौर पर भागलपुर के लोगों के लिए आयोजित की गई है, जिसमें डायमंड ज्वेलरी के नवीनतम और आकर्षक डिज़ाइन के साथ विशेष ऑफ़र भी उपलब्ध हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे प्रदर्शनी में आकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

 10 दिनों तक मिलेगा खरीदारी का मौका

यह डायमंड ज्वेलरी प्रदर्शनी अगले 10 दिनों तक चलेगी, जिससे लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली आभूषणों को देखने और खरीदने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
34.2 ° C
34.2 °
34.2 °
49 %
4.4kmh
37 %
Sat
34 °
Sun
42 °
Mon
43 °
Tue
40 °
Wed
41 °

Most Popular