Homeपॉलिटिक्सजदयू में नई जिम्मेदारी, राकेश कुमार ओझा और अमित आर्यन का भव्य...

जदयू में नई जिम्मेदारी, राकेश कुमार ओझा और अमित आर्यन का भव्य अभिनंदन

प्रदेश उपाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान, संगठन को मजबूत करने और विचारधारा को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Bhagalpur News:  जिला जनता दल यूनाइटेड महानगर कार्यालय, नयाबाजार में बिहार प्रदेश जदयू शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के नवमनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार ओझा एवं महानगर शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के पुनः अध्यक्ष मनोनीत अमित आर्यन के सम्मान में सम्मान सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जदयू के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए महानगर जदयू जिलाध्यक्ष संजय साह ने कहा कि राकेश कुमार ओझा का संगठन के प्रति लंबे समय से समर्पण और अनुभव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ में उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता का सम्मान है। वहीं अमित आर्यन को पुनः महानगर शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया जाना उनके कार्यों के प्रति पार्टी नेतृत्व के विश्वास को दर्शाता है।

संजय साह ने कहा कि शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के माध्यम से जदयू की विचारधारा, नीतियों, कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को कार्यकर्ताओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में दोनों पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने दोनों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार ओझा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें समता पार्टी के समय से लेकर आज तक अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं और वे हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक अनुशासन और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी तरीके से कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से काम किया जाएगा।

राकेश कुमार ओझा ने कहा कि जदयू उनके लिए केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि परिवार की तरह है। संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाना उनका संकल्प है। उन्होंने महानगर जिलाध्यक्ष संजय साह सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

वहीं अमित आर्यन को पुनः महानगर शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भी अभिनंदन किया। समारोह में मौजूद नेताओं ने उम्मीद जताई कि शिक्षा एवं प्रशिक्षण के माध्यम से पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत किया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों से लगातार जोड़ा जाएगा।

समारोह में कला संस्कृति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीपक चौहान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष महबूब आलम, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव डॉ. सुमन सौरव, महानगर उपाध्यक्ष निशांत कुमार, महानगर जिला उपाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद रंजीत मंडल, महासचिव टिंकू मोदी, गोलू साह, मयंक वर्मा, रूपेश साह, महानगर प्रवक्ता राहुल सिंह, सुबोध शर्मा, किशोर साह, निर्मल पासवान सहित बड़ी संख्या में जदयू पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
21 ° C
21 °
21 °
92%
2.5m/s
39%
Sun
21 °
Mon
28 °
Tue
27 °
Wed
27 °
Thu
27 °

Most Popular