Homeराज्यबिहारराघोपुर कटाव पर सांसद अजय मंडल का बड़ा हमला, बोले- कटावरोधी काम...

राघोपुर कटाव पर सांसद अजय मंडल का बड़ा हमला, बोले- कटावरोधी काम में हुआ पैसों का खेल, जांच हुई तो फंसेंगे अधिकारी

Bhagalpur News: नवगछिया के राघोपुर में गंगा नदी के भीषण कटाव से बने गंभीर हालात का जायजा लेने भागलपुर सांसद अजय मंडल मौके पर पहुंचे। सांसद ने कटाव प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अभियंताओं से अब तक किए गए कटावरोधी कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद सांसद ने मीडिया से बातचीत में जल संसाधन विभाग और मौके पर काम कर रहे अभियंताओं पर गंभीर सवाल उठाए।

कटावरोधी कार्यों पर सांसद ने उठाए सवाल

सांसद अजय मंडल ने आरोप लगाया कि राघोपुर में कटाव से बचाव के लिए पर्याप्त और प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने कहा कि कटावरोधी कार्यों में सिर्फ पैसों का खेल हुआ है। सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि ठेकेदार को बचाने के लिए भी पैसों का खेल किया गया।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से राघोपुर में गंगा का कटाव लगातार बढ़ रहा है, उससे साफ है कि कटावरोधी कार्यों की गुणवत्ता और व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

जांच हुई तो कई अधिकारी फंस सकते हैं

अजय मंडल ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर कटावरोधी कार्यों की सही तरीके से जांच कराई जाती है तो विभाग के कई अधिकारी इसकी जद में आ सकते हैं।

सांसद ने सरकार से मांग की कि राघोपुर में हुए कटावरोधी कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी स्तर पर अनियमितता सामने आती है तो दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

जनता की शिकायत सरकार तक पहुंचाने की बात

सांसद ने कहा कि क्षेत्र की जनता लगातार अधिकारियों के कामकाज को लेकर शिकायत कर रही है। लोगों का आरोप है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण कटाव की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है।

अजय मंडल ने कहा कि वे इस पूरे मामले को सरकार के सामने मजबूती से उठाएंगे और जनता की समस्याओं से सरकार को अवगत कराएंगे।

कटाव के बीच सांसद ने गंगा मां से लगाई गुहार

राघोपुर में गंगा के लगातार बढ़ते कटाव और उससे पैदा हुए संकट को देखकर सांसद अजय मंडल भावुक भी नजर आए। उन्होंने गंगा मां से अपील करते हुए कहा— “गंगा मां, अब बस करिए। हम आपके शरण में हैं, हमें उबार दीजिए। गलत-सही जो हुआ, उसे माफ कर दीजिए।”

राघोपुर में लगातार हो रहे कटाव ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में सांसद के निरीक्षण और उनके द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद अब कटावरोधी कार्यों की गुणवत्ता और खर्च की जांच को लेकर सवाल और तेज हो गए हैं।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
30.6 ° C
30.6 °
30.6 °
54%
2.4m/s
63%
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
31 °

Most Popular