Homeबिहारभागलपुर सिटीखेत से घर लौट रहे मजदूर को तेज रफ्तार बाइक ने मारी...

खेत से घर लौट रहे मजदूर को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत; पत्नी और पांच बच्चों को छोड़ गए दाऊद

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के ईसीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र के रिफतपुर वासा गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 35 वर्षीय मोहम्मद दाऊद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों के अनुसार, दाऊद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। हालांकि, उन्हें इलाज की उम्मीद में पैंती अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

खेत से काम कर घर लौट रहे थे दाऊद

मृतक की पहचान मोहम्मद दाऊद, पिता मोहम्मद जलील अंसारी, निवासी रिफतपुर वासा, थाना ईसीपुर बाराहाट के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, दाऊद अपने खेत में काम करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दाऊद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें संभाला और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम

दाऊद की मौत की खबर जैसे ही परिवार के लोगों को मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। अचानक हुई इस मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों के मुताबिक, दाऊद बेहद गरीब परिवार से थे और खेती-मजदूरी कर पत्नी और बच्चों का भरण-पोषण करते थे।

उनकी मौत के बाद परिवार के सामने अब रोजी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। दाऊद अपने पीछे पत्नी और पांच बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार के लिए कमाने वाले सदस्य की अचानक मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों में भी आक्रोश और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में तेज रफ्तार वाहनों की वजह से लगातार हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर वाहनों की गति नियंत्रित कराने और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

परिजनों ने हादसे की जांच और दोषी बाइक चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
31.8 ° C
31.8 °
31.8 °
42%
3.6m/s
10%
Sun
32 °
Mon
31 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
31 °

Most Popular